आज के आर्टिकल में हम जयपुर जिले से नवसृजित दूदू(Dudu) जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे, इस जिले से जुडी हर नई जानकारी पढेंगे। दूदू जिले का क्षेत्रफल,भौगोलिक स्थिति,विधानसभा क्षेत्र, दूदू जिले का मानचित्र, दूदू जिले की सीमा, Dudu jila ka Naksha, Dudu jila Map, Dudu jile ka Manchitra, Dudu district tehsil list, Dudu jila number, Rajasthan ka New Jila।
दूदू जिले का नक्शा | Dudu District Map
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों के गठन की मंजूरी करी थी। अब राजस्थान में 50 जिले हो गए हैं।अब राजस्थान में सबसे छोटा जिला दूदू हैं। अब से छ: महीने पहले दूदू को पंचायत का दर्जा प्राप्त था । इसके बाद नगरपालिका और अब जिले तक का सफर पूरा हुआ है। इस दूदू जिले में सबसे कम तीन तहसील, तीन थाने और एक पुलिस सर्किल होगा।
दूदू जिले की भौगोलिक स्थिति:
जिला नाम | दूदू |
राज्य | राजस्थान |
क्षेत्रफल | ज्ञात नहीं |
जनसंख्या (2011) | 3,13,008 |
भाषा | राजस्थानी , हिंदी, ढूंढाड़ी |
संभाग | जयपुर |
पिनकोड | 303008 |
पंचायत समिति | 3 |
नगरपालिका | 1 |
उपखंड | 3 |
तहसील | 3 |
गाँव | 246(राजस्व गाँव) |
साक्षरता | 61.98% |
लोकसभा क्षेत्र | अजमेर |
दूदू जिले में कौन -कौन सी तहसीलें शामिल होगी?
क्रम संख्या | तहसील नाम |
1. | दूदू |
2. | मौजमाबाद |
3. | फागी |
दूदू जिला विशेष:
- प्राचीन नाम –दूदावती
- दूदू जिले में 3 उपखंड व 3 तहसील है
- दूदू जिले में 60 ग्राम पंचायत और 241 गाँव शामिल है
- आधार कार्ड योजना की शुरुआत दूदू से हुई थी
- भूतों की बावड़ी – मोजमाबाद
- 52 परिवार की हवेली
- दिगम्बर जैन मंदिर
- छापरवाड़ा बांध
- देश का प्रथम ई सेवा केंद्र – दूदू
- सीधा ग्राम पंचायत से जिला बनने वाला एकमात्र जिला
- पीर अमीर अली शाह की दरगाह
- फागी – प्राचीन नाम हीरापुर/हिम्मत नगर इसे अयोध्या नगरी भी कहा जाता था
- दूदू जिले का प्रमुख लोक गीत -तेजा गीत
- संत धन्ना भगत की जन्मस्थली –चौरु
- मोजमाबाद – राजा मान सिंह का जन्म स्थान
- दूदू जिले से NH – 48 गुजरता है
FAQ – Dudu
1. दूदू जिला कब बना ?
उत्तर – 4 अगस्त 2023
2. दूदू जिले में कितनी तहसील है?
उत्तर – तीन (3 )दूदू जिले में 3 उपखंड व 3 तहसील है।
- दूदू
- मौजमाबाद
- फागी
3. दूदू से जयपुर की दुरी कितनी है ?
उत्तर – 63 किमी
4. दूदू जिले के जिला कलेक्टर कौन है?
उत्तर – दूदू जिले के जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला है ।
5. राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है
उत्तर – वर्तमान में राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू(Dudu) बन गया है , इससे पहले सबसे छोटा जिला धोलपुर था अभी रामलुभाया कमिटी के निर्णय के बाद राजस्थान में 19 जिलों का निर्माण किया है राजस्थान में अब कुल जिलों की संख्या बढकर 50 हो गयी है।
6. दूदू जिले में कितने गाँव है?
उत्तर – दूदू जिले में कुल 246(राजस्व गाँव) है। इस जिले में 3 पंचायत समिति है और एक नगरपालिका है ।
7. किस जिले को ग्राम पंचायत से सीधा जिले का दर्जा दिया गया है?
उत्तर – दूदू।
8. दूदू का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर – दूदू का प्राचीन नाम दुदावती था।
9. भूतों की बावड़ी कहाँ स्थित है?
उत्तर – मोजमाबाद(दूदू)।
10 .छापरवाड़ा बाँध किस जिले में है?
उत्तर – दूदू।
Leave a Reply