ब्यावर जिला – जिला दर्शन (राजस्थान)

आज के आर्टिकल में हम अजमेर, पाली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों से नवसृजित ब्यावर(Beawar) जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे, इस जिले से जुडी हर नई जानकारी पढेंगे। ब्यावर जिले का क्षेत्रफल,भौगोलिक स्थिति,विधानसभा क्षेत्र, ब्यावर जिले का मानचित्र, Beawa r jila ka Naksha, Beawar jila Map, Beawar district tehsil list, Beawar jila number, Rajasthan ka New Jila।

ब्यावर जिले का नक्शा | BEAWAR District Map

ब्यावर जिले का नक्शा

19 जिलों में चार जिलों को तोड़ कर नया जिला ब्यावर बनाया गया है। ब्यावर में अजमेर, पाली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों की तहसीलें शामिल की गई हैं। नए जिले ब्यावर में अजमेर से ब्यावर, टॉडगढ, मसूदा, विजयनगर, भीलवाड़ा की बदनोर, पाली की जैतारण और रायपुर तहसीलों को शामिल किया गया है। इसमें 6 उपखंड व 7  तहसील होगी ।

ब्यावर जिले की भौगोलिक स्थिति:

जिला नामब्यावर
राज्यराजस्थान
स्थापना1836  ईस्वी में(जार्ज अल्फ्रेड डिक्सन द्वारा)
क्षेत्रफल17 km²
जनसंख्या (2011)ज्ञात नहीं
भाषाराजस्थानी , हिंदी
टेलीफ़ोन कोड 01462
पिनकोड305901
जलवायुउपआद्र
परिवहन रजि .RJ – 36

ब्यावर जिले में कौन -कौन सी तहसीलें शामिल होगी?

क्रम संख्यातहसील नाम
1.ब्यावर
2.मसूदा
3.टाटगढ़
4.बदनोर
5.विजयनगर
6.जैतारण
7.रायपुर

ब्यावर जिले के उपखंड

क्रम संख्याउपखंड नाम
1.ब्यावर
2.जैतारण
3.रायपुर
4.मसूदा
5.बिजनौर
6.टॉडगढ

ब्यावर जिला विशेष :

  • ब्यावर के संस्थापक – कर्नल डिक्सन
  • ब्यावर जिला अजमेर संभाग में आता है।
  • अजमेर की वित्तीय राजधानी ब्यावर थी(कपास के उत्पादन के कारण)
  • मोरायजी(गोरमजी चोटी)  – मध्यवर्ती अरावली की सबसे ऊँची चोटी(934मीटर) – ब्यावर
  • यह अंतर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय सीमा नहीं बनाता ।
  • ब्यावर जिला कितने जिलो से सीमा बनाता है – अजमेर ,नागौर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, राजसमन्द, भीलवाड़ा, केकड़ी (7)
  • राजसमंद जिले को दो भागो में बाँटने वाला जिला  –  ब्यावर
  • टॉडगढ किला  — ब्यावर
  • बर दर्रा  – ब्यावर जिला
  • सुंघनी नसवार  — ब्यावर
  • नारायण सागर बाँध  — ब्यावर
  • गिरी सुमेल का युद्ध  – जैतारण ( ब्यावर )
  • श्री सीमेंट का कारखाना – ब्यावर
  • दी कृष्णा मिल्स लिमिटेड  –  ब्यावर (1889 ई.)
  • दी एडवर्ड मिल्स , महालक्ष्मी  मिल्स   –ब्यावर
  • तिलपट्टी उद्योग के लिए प्रसिद्ध  — ब्यावर
  • तेजा चौक  – ब्यावर
  • सर्वाधिक परकोटा वाला शहर  – ब्यावर
  • बादशाह की सवारी  – ब्यावर जिला
  • बादशाह का मेला –ब्यावर(होली के अगले दिन)
  • बिराटिया रामदेव मंदिर  – ब्यावर
  • राजस्थान का सर्वाधिक ऊँचा ब्रिज  – सेंदड़ा ब्रिज(ब्यावर)
  • राजस्थान का प्रथम चर्च  – शुड मेमोरियल चर्च(ब्यावर)
  • सुभाष उधान –  ब्यावर

FAQ – Beawar

1.  ब्यावर जिले का गठन कब हुआ?

उत्तर  –  4 अगस्त 2023


2. ब्यावर जिले में कितनी तहसील है?

उत्तर – सात(7) ब्यावर में अजमेर, पाली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों की तहसीलें शामिल की गई हैं। नए जिले ब्यावर में अजमेर से ब्यावर, मसूदा, विजयनगर,टॉडगढ, भीलवाड़ा की बदनोर, पाली की जैतारण और रायपुर तहसीलों को शामिल किया गया है। इसमें 6 उपखंड व 7  तहसील होगी ।


3. ब्यावर से अजमेर की दुरी कितनी है ?

उत्तर – 54.8 किमी


4. ब्यावर जिले के जिला कलेक्टर कौन है?

उत्तर – ब्यावर जिले के जिला कलेक्टर श्री रोहताश सिंह तोमर है ।

5.  ब्यावर जिला कितने जिलों से सीमा बनाता है?

उत्तर  –  सात (7)अजमेर , नागौर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, राजसमन्द, भीलवाड़ा, केकड़ी ।


2 thoughts on “ब्यावर जिला – जिला दर्शन (राजस्थान)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top