Rajasthan Current Affairs 2024 – राजस्थान करंट जीके | GK

Read : Rajasthan Current Affairs 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, Patwari, Reet, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, 1st Grade, 2nd Grade,LDC एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है।राजस्थान खेल करंट अफेयर्स जनवरी 2024 , राजस्थान दैनिक समसामयिकी, Rajasthan Current Affairs 2024 In Hindi, Rajasthan Current Affairs January 2024. (PDF Download) Rajasthan Current Affairs MCQ.

Rajasthan Current Affairs 2024

Table of Contents

Rajasthan Current Gk

Rajasthan Current Affairs January 2024

अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव 2024

बीकानेर में 12-14 जनवरी, 2024 को आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव’ की थीम – आइकंस ऑफ बीकानेर (बीकानेर के प्रतीक)

Note –  संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष घोषित किया है।

अर्जुन पुरस्कार 2024 (राजस्थान के संदर्भ में)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति ने प्रदेश के महावीर प्रसाद सैनी को द्रोणाचार्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।
नोट  –  दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी तथा महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलेटिक्स में पुरस्कार (नियमित श्रेणी) प्रदान किया गया है। दिव्यकृति अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। महावीर प्रसाद सैनी का सम्बन्ध सूरतगढ़ से है।

देशभर में 14-22 जनवरी, 2023 को मनाए गए ‘स्वच्छता अभियान’ के तहत् मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हंस विहार मंदिर (मानसरोवर, जयपुर) से ‘स्वच्छ मंदिर‘ अभियान की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाये जा रहे ‘अयोध्या में विराजेंगे श्री राम, स्वच्छ होंगे सभी मंदिर और धाम’ के तहत् इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है।

राजस्थान का नवीनतम मंत्रिमंडल -2024

13

श्री भजनलाल शर्मा(मुख्यमंत्री)

विधानसभा  क्षेत्र  - सांगानेर,जयपुर

विभाग  - कार्मिक आबकारी,गृह आयोजना,नीति निर्धारण प्रकोष्ठ,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो

14

श्रीमती दिया कुमारी(उप मुख्यमंत्री)

विधानसभा  क्षेत्र  - विद्याधर नगर(जयपुर)

विभाग  - वित्त विभाग,पर्यटन विभाग,कला, साहित्य, संस्कृति, और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग

15 scaled

डॉ. प्रेम चन्‍द बैरवा(उप मुख्यमंत्री)

विधानसभा  क्षेत्र  - दूदू(जयपुर)

विभाग  - तकनीकी शिक्षा विभाग, आयुर्वेद,योग व प्राकृतिक चिकित्सा,यूनानी एवं होम्योपेथी विभाग और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग

केबिनेट मंत्री

श्री किरोड़ी लाल

श्री किरोड़ी लाल

कैबिनेट मंत्री

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग,
ग्रामीण विकास विभाग,
आपदा प्रबंधन,
सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग,
जन अभियोग निराकरण विभाग

विधानसभा क्षेत्र: सवाई माधोपुर

2

श्री मदन दिलावर

कैबिनेट मंत्री

विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन),
पंचायती राज विभाग,
संस्कृत शिक्षा विभाग

विधानसभा क्षेत्र: रामगंज मंडी (अजा)

3

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कैबिनेट मंत्री

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग,
युवा मामले और खेल विभाग,
कौशल,
नियोजन एवं उद्यमिता विभाग,
सैनिक कल्याण विभाग


विधानसभा क्षेत्र: झोटवाड़ा

4

श्री गजेन्द्र सिंह

कैबिनेट मंत्री

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)

विधानसभा क्षेत्र: लोहवट

5

श्री बाबू लाल खराड़ी

कैबिनेट मंत्री

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,
गृह रक्षा विभाग

विधानसभा क्षेत्र: झाड़ोल (अजजा)

6 scaled

श्री जोगाराम पटेल

कैबिनेट मंत्री

संसदीय कार्य विभाग,
विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय,
न्याय विभाग

विधानसभा क्षेत्र: लूणी

7

श्री सुरेश सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री

जल संसाधन विभाग,
जल संसाधन (आयोजना) विभाग

विधानसभा क्षेत्र: पुष्कर

8 1

श्री अविनाश गहलोत

कैबिनेट मंत्री

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

विधानसभा क्षेत्र: जैतारण

9

श्री जोराराम कुमावत

कैबिनेट मंत्री

पशुपालन एवं डेयरी विभाग,
गोपालन विभाग,
देवस्थान विभाग

विधानसभा क्षेत्र: सुमेरपुर

10

श्री हेमन्त मीणा

कैबिनेट मंत्री

राजस्व विभाग,
उपनिवेशन विभाग

विधानसभा क्षेत्र: प्रतापगढ (अजजा)

11

श्री कन्हैया लाल

कैबिनेट मंत्री

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,
भू-जल विभाग

विधानसभा क्षेत्र: मालपुरा

12

श्री सुमित गोदारा

कैबिनेट मंत्री

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
उपभोक्ता मामले विभाग

विधानसभा क्षेत्र: लूणकरणसर

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नाम विभाग
श्री संजय शर्मा,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)वन विभाग,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
विधानसभा क्षेत्र: अलवर शहर
श्री गौतम कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)सहकारिता विभाग,नागरिक उड्डयन विभाग
विधानसभा क्षेत्र: बडी़ सादड़ी
श्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नगरीय विकास विभाग,स्वायत्त शासन विभाग
विधानसभा क्षेत्र: श्रीमाधोपुर
श्री हीरालाल नागर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)ऊर्जा विभाग
विधानसभा क्षेत्र: सांगोद

राज्य मंत्री

नामविभाग
श्री ओटा राम देवासी, (राज्य मंत्री)पंचायती राज विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,आपदा प्रबंधन,सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
विधानसभा क्षेत्र: सिरोही
डॉ. मंजू बाघमार, (राज्य मंत्री)सार्वजनिक निर्माण विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,बाल अधिकारिता विभाग
विधानसभा क्षेत्र: जायल (अजा)
श्री विजय सिंह, (राज्य मंत्री)राजस्व विभाग,उपनिवेशन विभाग,सैनिक कल्याण विभाग
विधानसभा क्षेत्र: नावा
श्री के.के. विश्‍नोई, (राज्य मंत्री)उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,युवा मामले और खेल विभाग,कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग,नीति निर्धारण विभाग
विधानसभा क्षेत्र: गुडामलानी
श्री जवाहर सिंह बेढम, (राज्य मंत्री)गृह विभाग,गोपालन विभाग,पशुपालन एवं डेयरी विभाग,मत्स्य विभाग
विधानसभा क्षेत्र: नगर

चुनावी अभ्यास पुरस्कार-2023

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित सर्वोत्तम चुनावी अभ्यास पुरस्कार-2023 (बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवॉर्ड2023) स –  श्री अंशदीप (जिला कलेक्टर, गंगागनर)
Note – विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान आईटी में पहल के लिए श्रीगंगानगर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अंशदीप को पुरस्कार दिया जाएगा। श्री अंशदीप के नेतृत्व में श्रीगंगानगर जिले में हुए विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान ‘इलेक्शन बडी’ एप के रूप में नवाचार किया गया था।

राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि-2008

राजस्थान की नवगठित भजनलाल शर्मा सरकार की 18 जनवरी, 2024 को आयोजित प्रथम मंत्रिपरिषद् बैठक में राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि-2008 ‘पेंशन योजना को पुनः शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि-2008 ‘राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि-2008’ के तहत् लोकतंत्र सेनानियों को ₹ 20 हजार मासिक पेंशन तथा ₹ 4 हजार की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस पेंशन को पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लागु किया गया था,जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था।

रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना 2024

‘रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना’ 1 जनवरी, 2024 से लागू की गई (गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹ 450 में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने हेतु)। राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को माह में अधिकतम एक गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। अर्थात वर्ष में सब्सिडी के तहत 12 सिलेंडर मिलेंगे इस योजना का लाभ उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों और BPL परिवारों को मिलेगा।

राजस्थान विश्वविद्यालय का कौनसा स्थापना दिवस समारोह 8 जनवरी, 2024 को मनाया गया  – 78वाँ

उप-मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी के निर्देशानुसार प्रदेश में 50 मॉडल आँगनबाड़ी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2024

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (17 वर्ष आयु छात्रा संवर्ग) का शुभारम्भ 3 जनवरी, 2024 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में किया गया।
प्रतियोगिता का स्लोगन : फॉलो योर ड्रीम्स
प्रतिभागी : इस आयोजन में 26 राज्यों और तीन संगठनों सहित 29 टीमों के करीब 350 खिलाडियों के अलावा 87 ऑफिशियल भी भाग ले रहे हैं।

राजस्थान करंट अफेयर्स  – Rajasthan Current Gk

वायुशक्ति – 2024

स्थान – चांधन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर

दिनांक (17 फरवरी, 2024)

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की उपस्थिति में वायुशक्ति -2024 सैन्य अभ्यास। इस युद्धाभ्यास में स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर प्रचंड, स्वदेशी फाइटर जेट तेजस, आकाश मिसाइल जैसे हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पहली बार राफेल फाइटर जेट भी अपनी क़ाबलियत दिखाएगा। इसमें फ्रंट लाइन फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई सहित 140 से ज्यादा विभिन्न श्रेणी के विमान शामिल होंगे।

मध्य धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास (थल सेना अभ्यास) 2024

  • भारत व जापान के मध्य
  • युद्धाभ्यास के 5वें संस्करण का आयोजन महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर में।
  • यह युद्धाभ्यास लगभग 14 दिन तक चलेगा।

डेज़र्ट साइक्लोन युद्धाभ्यास 2024

  • भारत और यूएई की थल सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेज़र्ट साइक्लोन’ के पहले संस्करण का आयोजन महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर में
  • इस युद्धाभ्यास में भारत की ओर से मैकेनाइज़्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन ने भाग लिया।
  • यूएई(UAE) से 45 जवानों की टुकड़ी ने भाग लिया।
  • इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांतिपूर्ण सैन्य ऑपरेशन के अंतर्गत रेगिस्तानी और अर्द्ध रेगिस्तानी इलाके में युद्ध कौशल प्राप्त करने के लिए एक-दूसरे की सेना के मध्य सामंजस्य स्थापित करना है।

साइक्लोन-2 युद्धाभ्यास 

  • स्थान  –  मिश्र में
  • भारत और मिस्र को सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास साइक्लोन-2 मिस्र में शुरू हो गया। इसमें भारतीय सेना की तरफ से जोधपुर स्थित कोणार्क कॉर्स की पैराशूट रेजिमेंट (10-पैरा) ने भाग लिया।
  • इस रेजिमेंट के 25 जवानों ने मिस्र में भाग लिया।
  • इस युद्धाभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व जोधपुर की पैराशूट रेजिमेंट सैनिकों ने किया। मिस्र के दल का प्रतिनिधित्व मिस्र के कमांडो स्क्याइन और मिस्र के एयरबोर्न एलाटून ने किया।

नोट : साइक्लोन-1 पिछले वर्ष  जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में हुआ था।

साडा तनसीक संयुक्त युद्धाभ्यास – 2024

  • समय – 29 जनवरी, 2024 से, सऊदी अरब और भारत के मध्य
  • महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर में सऊदी अरब और भारत की सेनाओं के मध्य साडा तनसीक संयुक्त युद्धाभ्यास ।
  • सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ी एक-दूसरे के साथ भाषायी समझ पैदा करने के साथ हथियारों को जानने और युद्ध रणनीति पर संयुक्त रूप से काम करेंगी।
  • यह युद्धाभ्यास 13 दिन तक चलेगा।

ऑपरेशन सर्द हवा 2024

  • देश की पश्चिमी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF)ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ चलाया जा रहा है।
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से देश की पश्चिमी सरहद पर ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ शुरू कर दिया गया है।

Rajasthan Current Affairs

नीमज माता रोप वे

उदयपुर में नीमज माता रोप वे का 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन किया गया है। नीमज से देवली तक इसकी लम्बाई 430 मीटर है।

सुंधा माता, जालौर( यह राज्य का पहला रोप वे है)

सबसे लम्बी पानी की सुरंग

देश की सबसे लंबी पानी की सुरंग राजस्थान में झालावाड से बारां के बीच बनाई जा रही हैकालीसिंध व परवन नदी को जोड़ने के लिए इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है ।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना – ERCP

इस परियोजना का मुख्य उ दक्षिणी राजस्थान में बहने वाली चंबल नदी और उसकी सहायक नदियों पार्वती, कालीसिंध, कुन्नू में वर्षा ऋतु के दौरान उपलब्ध अधिशेष जल का उपयोग राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिलों में करना है

  • इस परियोजना में राज्य के 13(नए सहित कुल 21) जिले लाभाविन्त होंगे। ये जिले है – अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, अजमेर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़।
  • इस परियोजना से प्रदेश का 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई से लाभाविन्त होगा।
  • परियोजना की कुल लागत लगभग 40 हजार करोड़ रूपये अनुमानित है जिसमें से 90 % हिस्सेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
  • परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना से 2051 तक इन 13 जिलों को पानी की पूर्ति होगी।
  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा केन्द्र सरकार के मध्य 28 जनवरी 2024 को एक समझौता(MOU) हुआ है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के तीन जिलों को शामिल किया गया है।  इन जिलों में जयपुर, जोधपुर और सीकर होंगे।
  • राजस्थान में 5 लाख घरों पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।

अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे

  • लागत = 22 हजार 500 करोड़
  • कुल लंबाई = 917 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेस वे
  • राजस्थान में लंबाई = 637 किलोमीटर
  • राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर तथा जालोर से होकर गुजरेगा
  • पंजाब (अमृतसर) तथा गुजरात (जामनगर) को जोड़ेगा

Rajasthan Current Affairs Feburay 2024

राजस्थान के 19 वें महाधिवक्ता

  • अभी हाल ही  राजस्थान के महाधिवक्ता पद पर राजेन्द्र प्रसाद को नियुक्त किया गया है। ये नागौर जिले के निवासी है ।

राजस्थान  हाई कोर्ट के 42  वें मुख्य न्यायाधीश

  • मनिद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान  हाई कोर्ट के 42  वें मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है। इन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है।

पद्म श्री सम्मान – 2024 (राजस्थान के संदर्भ में)

  • 25 जनवरी, 2024 को केन्द्र सरकार ने राजस्थान की 4 शख्सियतों को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत करने की घोषणा की है।
अली मोहम्मद- गनी मोहम्मद(बीकानेर)इनको यह सम्मान कला के क्षेत्र में दिया गया। इन्होंने आकाशवाणी से शुरुआत के बाद गायकी और संगीत की दुनिया में कदम रखा था।
जानकीलाल(भीलवाड़ा)इनको यह सम्मान कला के क्षेत्र में दिया गया। इनको बहरूपिया के रूप में जाना जाता है। इन्होंने भांड कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।
पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग (जयपुर)ये ध्रुपद गायकी के कलाकार हैं। इनको यह सम्मान कला के क्षेत्र में दिया गया है।
डॉ. माया टंडन (जयपुर)इनको यह सम्मान सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया।

17वां जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल

  • जयपुर में 1 से 5 फरवरी 2024 तक 17वां जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम 16 भारतीय और 8 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के वक्ताओं ने भाग लिया।

झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम

  • पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश का झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम स्थान पर रहा ।

फेस्टिवल ‘भारंगम’

  • जोधपुर में एशिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारंगम’ का आयोजन जोधपुर में 5 से 9 फरवरी 2024 को किया गया।

पुकार अभियान

  • बीकानेर जिले में पुकार अभियान चर्चा में। इस अभियान से मातृ मृत्यु दर में कमी आई।

तरंग शक्ति 2024

  • जोधपुर में ‘तरंग शक्ति 2024’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत सहित विश्व के 12 देश सम्मिलित होंगे। यह युद्धाभ्यास 12 देशों की वायुसेना के मध्य अगस्त 2024 में आयोजित होगा।

ऑपरेशन समानता

  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विवाह समारोह में बाधा डालने वालों से सुरक्षा देने व आमजन को जागरूक करने हेतु चलाया गया अभियान।

यशस्वी सरपंच अभियान

  • प्रदेश में गांवों के विकास हेतु चलाया गया अभियान। ‘गाँव बनेगा, तभी देश बढेगा’ संकल्प के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट व राजस्थान पत्रिका ने राजस्थान में शुरू किया अभियान।

नेशनल यंग साइंटिस्ट पुरस्कार

  • डॉ. रामस्वरूप बाना कृषि वैज्ञानिक को राष्ट्रपति के द्वारा नेशनल यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान

  • राजस्थान में मिलावट के खिलाफ 15 फरवरी को शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया गया।

मरू महोत्सव 2024

  •  22 से 24 फरवरी के मध्य  मरु महोत्सव – 2024 जैसलमेर में आयोजित किया गया।इसका आयोजन जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा किया गया।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना

इस योजना के तहत प्रदेश के गोपालकों को एक लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलबध करवाया जाएगा।

मिस्टर डेजर्टश्रीकांत व्यास(बीकानेर)
मिस मूमलपारुल विजय(बीकानेर)
मिस्टर पोकरणअभिषेक छंगाणी
मिस पोकरणअंतिमा खत्री
मिसेज जैसलमेरमरुधर कंवर

 

राजस्थान से चुने गए निर्विरोध राज्यसभा सांसद

  • राजस्थान से चुने गए निर्विरोध राज्यसभा सांसद – सोनिया गांधी कांग्रेस, मदन राठौड़ एवं चुन्नीलाल गरासिया भाजपा से है।

लखपति दीदी सम्मेलन

  • (बेणेश्वर)डूंगरपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

ऑपरेशन अरावली

अवैध खनन को रोकने के लिए भरतपुर जिले में यह अभियान चलाया गया।

पोटाश के भंडार

राजस्थान के बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील में  लखासर और हनुमानगढ़ के सतीपुरा में पोटाश के भण्डार मिले है।  केंद्र सरकार ने पोटाश को क्रिटिकल मिनिरल की श्रेणी में शामिल कर यहाँ खनन कार्य के आदेश दे दिए है।

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर

हाल ही में राजस्थान सरकार ने चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित जनता क्लिनिक योजना का नाम बदलकर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया है। इसकी टेग लाइन ‘आरोग्यं परमं धनम’ होगी।

विश्व की सबसे बड़ी योग यूनिवर्सिटी

हाल ही में पाली के जाडन गाँव में विश्व की सबसे बड़ी योग यूनिवर्सिटी ओम आश्रम योग विश्वविधालय,पाली में  स्थापित की गयी है। यह आकार की पहली यूनिवर्सिटी है।

 

Rajasthan Current Affairs March 2024

राज्य का पांचवा ग्रामीण हाट बाज़ार

नाबार्ड द्वारा हाल ही में राज्य का पांचवा बहुउद्देशीय ग्रामीण हाट बाज़ार ठीकरिया(सीकर) में बनाया गया है इससे पूर्व राजस्थान में चार ग्रामीण हाट बाज़ार भरतपुर, पाली, कोटा और अलवर में है ।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप

राजस्थान में श्री गंगानगर पुलिस प्रशासन ने मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चलाया है।

33 वां सरस्वती सम्मान

के.के . बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रभा वर्मा को 33 वां सरस्वती सम्मान दिया गया है।

राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य

जयपुर में राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य विकसित किया जा रहा है।  इससे पहले राजस्थान में केला देवी(करौली) और तालछापर(चुरू) में पक्षी अभयारण्य है।

राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष

के. आर. चौधरी को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top