नीम का थाना – जिला दर्शन (राजस्थान) | नए आंकड़ों के साथ

आज के आर्टिकल में हम सीकर और झुंझनु जिले से नवसृजित नीम का थाना (Neem Ka Thana) जिला के बारे में विस्तार से जानेंगे, इस जिले से जुडी हर नई जानकारी पढेंगे। नीम का थाना जिले का क्षेत्रफल,भौगोलिक स्थिति,विधानसभा क्षेत्र, नीम का थाना जिले का मानचित्र, नीम का थाना जिले की सीमा, Neem Ka Thana jila ka Naksha, Neem Ka Thana jila Map, Neem Ka Thana jile ka Manchitra, Neem Ka Thana district tehsil list, Neem Ka Thana jila number, Rajasthan ka New Jila।

नीम का थाना जिले का नक्शा | Neem Ka Thana District Map

नीम का थाना जिले का नक्शा

नीम का थाना जिले का निर्माण सीकर व झुंझुनू जिले हुआ है। सीकर जिले से श्री माधोपुर और नीम का थाना उपखंड लिए गए है और झुंझुनू जिले से खेतड़ी और उदयपुरवाटी उपखंड लिए गए है। नीम का थाना हरियाणा के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है।

नीम का थाना जिले की भौगोलिक स्थिति- Geography of Neem Ka Thana District

जिला नामनीम का थाना
राज्यराजस्थान
संभागसीकर
क्षेत्रफल3031.25 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या (2011)13,78,573
भाषाराजस्थानी , हिंदी
पिनकोड 332713

नीम का थाना जिले में कौन -कौन सी तहसीलें शामिल होगी?

क्रम संख्यातहसील नाम
1.खेतड़ी
2.उदयपुरवाटी
3.पाटन
4.नीम का थाना
5.माधोपुर

नीम का थाना विशेष :

  • नीम का थाना जिले के साथ सीमा बनाने वाले जिले (4)  – सीकर, झुंझनु, जयपुर ग्रामीण, कोटपुतली – बहरोड़
  • नीम का थाना जिला सिर्फ एक राज्य हरियाणा से सीमा बनाता है
  • तोरावटी  बेसिन  – नीम का थाना
  • मालखेत की चोटी –  नीम का थाना
  • लोहार्गल की चोटी – नीम का थाना
  • बाबाई की चोटी  – नीम का थाना
  • गणेश्वर सभ्यता(ताम्रयुगीन सभ्यता की जननी) – नीम का थाना
  • सुनारी सभ्यता – खेतड़ी (नीम का थाना, उत्खनन कार्य 1980 – 81 में हुआ)
  • ताम्र जिला  – नीम का थाना
  • पन्नाशाह तालाब  – नीम का थाना
  • पंसारी की हवेली  – श्रीमाधोपुर (नीम का थाना)
  • खेतड़ी का महल – नीम का थाना
  • रामनारायण चौधरी का संबंध है  – नीम का थाना (रामनारायण चौधरी का संबंध बेंगु और बिजोलिया किसान आन्दोलन से है)
  • राजस्थान की ताम्र नगरी  – खेतड़ी
  • महासती रूप कंवर का संबंध है – दिवराला(नीम का थाना)
  • पीथमपूरी की झील(मीठे पानी की झील)  – नीम का थाना
  • कच्छीघोड़ी  और गीदड़ नृत्य प्रसिद्ध है  – नीम का थाना

खेतड़ी का महल:

खेतड़ी का महल नीम का थाना जिले में स्थित है, इसे शेखावटी का हवामहल भी कहते है । इसका डिजाइन जयपुर के हवामहल और लखनऊ के भुलभुलेया पर आधारित है। इसका निर्माण 1770 ई. में राजा भोपालसिंह ने करवाया था । यह पाँच मंजिला है ।

FAQ – Neem Ka Thana

1.  नीम का थाना जिले को मान्यता कब मिली?

उत्तर  –  7 अगस्त 2023,इस जिले का स्थापना दिवस 7 अगस्त को मनाया जाएगा।


2. नीम का थाना जिले में कितनी तहसील है?

उत्तर – पाँच (5 )  नीम का थाना जिले में 4 उपखंड और  5 तहसील है।

  • खेतड़ी
  • उदयपुरवाटी
  • पाटन
  • नीम का थाना
  • माधोपुर

3. नीम का थाना से सीकर की दुरी कितनी है ?

उत्तर – 84.4 किमी


4. नीम का थाना जिले के जिला कलेक्टर कौन है?

उत्तर – नीम का थाना जिले के जिला कलेक्टर अनिल कुमार महला है।


5. नीम का थाना जिले का स्थापना दिवस कब मनाया जाएगा?

उत्तर  – सभी नए जिलों का नोटिफिकेशन 6 अगस्त 2023 को जारी हो गया था। नीम का थाना जिले का स्थापना दिवस  7 अगस्त को मनाया गया।


6. नीम का थाना पिन कोड क्या है?

उत्तर – नीम का थाना पिन कोड 332713  है ।


7. नीम का थाना की जनसंख्या कितनी है?

उत्तर – 13,78,573


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top