डीग जिला – दर्शन (राजस्थान) || नए आंकड़ों के साथ

आज के आर्टिकल में हम भरतपुर जिले से नवसृजित डीग(Deeg) जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे, इस जिले से जुडी हर नई जानकारी पढेंगे। डीग जिले का क्षेत्रफल,भौगोलिक स्थिति,विधानसभा क्षेत्र। डीग जिले का मानचित्र, डीग जिले की सीमा, Deeg jila ka Naksha, Deeg jila Map, Deeg district tehsil list, Deeg jila number।

डीग जिले का नक्शा | Deeg District Map

डीग जिले का नक्शा

हाल ही में  भरतपुर के डीग उपखंड को भी नया जिला बनाया गया है। नए 19 जिलों में डीग भी महत्त्वपूर्ण जिला बना है। डीग जिले में  6 उपखंड और 9 तहसील(डीग, कुम्हेर, जनुथर, रारह, नगर, सीकरी, कामां, जुरहरा और पहाड़ी) को शामिल किया गया है। राजस्थान के भरतपुर जिले का डीग प्राचीन ऐतिहासिक शहर था।

रियासत काल में डीग को भरतपुर प्रान्त की पहली राजधानी राजा ठाकुर बदन सिंह ने बनाया था। डीग पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। डीग के जलमहल और डीग के रंगीन फव्वारे और सुन्दर बगीचों के कारण सौन्दर्य के लिए विख्यात है।और यह भी जानना जरुरी है कि  डीग के किले का निर्माण राजा बदन सिंह के पुत्र महाराजा सूरजमल ने कराया था।

जाट बाहुल्य जिला भरतपुर को माना जाता था, अब इसमें जिसमें डीग भी शामिल होगा। राज्य सरकार द्वारा डीग को नया जिला बनाने के पीछे ख़ास वजह यह भी है कि डीग इतिहास में जाट राजाओं के लिए सबसे पहली भूमि रही है, जहां से इन्होंने अपनी रियासत की शुरुआत की थी। ख़ास बात यह भी है कि डीग का जाट रियासत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

डीग जिले की भौगोलिक स्थिति:

जिला नामडीग
राज्यराजस्थान
क्षेत्रफलज्ञात नहीं
जनसंख्या (2011)ज्ञात नहीं
भाषाराजस्थानी , हिंदी
टेलीफ़ोन कोडज्ञात नहीं
परिवहन रजि .RJ – 37
जलवायुआर्द्र जलवायु

डीग जिले में कौन -कौन सी तहसीलें शामिल होगी?

क्रम संख्यातहसील नाम
1.डीग
2.पहाड़ी
3.जुरहरा
4.कामां
5.सीकरी
6.नगर
7.जनुथर
8.रारह
9कुम्हेर

डीग जिला विशेष :

  • सीमावर्ती जिले : भरतपुर,अलवर
  • संस्थापक –  बदन सिंह जाट।
  • उपनाम – जल- महलों की नगरी, फव्वारों की नगरी ।
  • प्राचीन नामदीर्घपुर (स्कन्द पुराण)।
  • जुरहुरा की रामलीला सवारी प्रसिद्ध है।

डीग में पर्यटन स्थल

  • डीग का किला (महाराजा सूरजमल ने)
  • डीग महल (महाराजा सूरजमल ने)
  • गोपाल महल (सबसे बड़ा महल) – डीग
  • सूरज भवन
  • केवलादेव पक्षी अभयारण्य
  • गंगा दशहरा मेला  –  कामां (डीग)
  • जलमहलों की नगरी – डीग
  • भोजन-थाली का मेला  – कामां (डीग)
  • बृज महोत्सव – डीग
  • सीकरी बाँध  – सीकरी
  • कुम्हेर दुर्ग  –  कुम्हेर
  • राजस्थान की प्रथम कैशलेस पंचायत – रारह

FAQ -Deeg

1.  डीग जिला कब बना?

उत्तर  –  4 अगस्त 2023


2. डीग जिले में कितनी तहसील है?

उत्तर – 9 (डीग, पहाड़ी, जुरहरा, कामां, सीकरी,नगर,जनुथर, रारह, कुम्हेर)

  • डीग
  • पहाड़ी
  • जुरहरा
  • कामां
  • सीकरी
  • नगर
  • जनुथर
  • रारह
  • कुम्हेर

3. डीग से भरतपुर की दुरी कितनी है ?

उत्तर – 37.6 किमी


4. डीग जिले के जिला कलेक्टर कौन है?

उत्तर – पता नहीं


5. डीग में कौनसा किला है?

उत्तर – डीग का किला


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top