• Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

Gk Hub

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

गोदावरी नदी – Godavari River || दक्षिण भारत की गंगा

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:8th May, 2022| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

आज के आर्टिकल में हम दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी(Godavari River) के बारे में विस्तार से समझेंगे,इसके उद्गम स्थल ,सहायक नदियों और इससे जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे।

गोदावरी नदी – Godavari Nadi

Table of Contents

  • गोदावरी नदी – Godavari Nadi
    • गोदावरी नदी का उद्गम – Godavari Nadi ka Udgam Sthal
      • गोदावरी नदी का फैलाव इस प्रकार है –
    • गोदावरी नदी की लम्बाई – Godavari Nadi ki Lambai
    • गोदावरी नदी का नामकरण – Godavari Nadi Ka Namkaran
    • गोदावरी नदी के उपनाम – Godavari Nadi Ke Upnam
      • गौतमी –
      • प्राचीन गंगा –
      • सप्त गोदावरी –
    • ⇒ गोदावरी नदी का नक्शा –  Godavari River Map
    • गोदावरी नदी की सहायक नदियाँ – Godavari Nadi ki Sahayak Nadiya
      • बायीं ओर की सहायक नदियाँ
      • दायीं ओर की सहायक नदियाँ
    • गोदावरी नदी की गहराई – Godavari Nadi ki Gahrai
      • गोदावरी नदी बेसिन को 3 खंडों में विभाजित –
    • गोदावरी नदी का अपवाह तंत्र – Godavari Nadi ka Apwah Tantra
    • गोदावरी नदी के बेसिन में वन्यजीव अभयारण्य
    • गोदावरी नदी पर महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ –
    • ⇒ गोदावरी बेसिन में खनिज संपदाएं –
    • FAQ

godavari river

उद्गममहाराष्ट्र में नासिक जिले (पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाङी से)
स्थानमहाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश
प्रमुख शहरनासिक, नागपुर, औरंगाबाद, राजमुंदरी, नांदेङ, पैठन, भद्राचलम, निजामाबाद, यनम।
समापनबंगाल की खाङी
लंबाई1465 किमी.
उपनामगौतमी, प्राचीन गंगा, सप्त गोदावरी, वृद्ध गंगा या प्राचीन गंगा

गोदावरी नदी का उद्गम – Godavari Nadi ka Udgam Sthal

गोदावरी नदी की उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक/त्रयंबकेश्वर पहाङी (ब्रह्मगिरी) से हुई है। त्रयंबक पहाङी महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले से निकलती है। यह 1,067 मीटर की ऊंचाई पर है। इसके आगे बहती हुई निजामाबाद के पास तेलंगाना में प्रवेश करती है। और फिर छत्तीसगढ़ से होती हुई आंध्रप्रदेश में बहती हुई राजहमुन्द्री शहर के समीप बंगाल की खाङी में गिर जाती है।
आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी पर बना बांध ऐनीकट बाँध है जो राजमुंदरी के निकट स्थित है।

गोदावरी नदी भारत के चार राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश में बहती है।

गोदावरी नदी का फैलाव इस प्रकार है –

महाराष्ट्र में 48.6 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 23.4 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ में 10.9 प्रतिशत, कर्नाटक में 5.7 प्रतिशत और कर्नाटक में 1.4 प्रतिशत है।

गोदावरी नदी पुंडुंचेरी (केन्द्र शासित प्रदेश) के गांव ’यनम’ से होकर गुजरती है। इसके अलावा जो धवलेश्वर डैम है, उसके आगे यह तीन शाखा में विभाजित हो जाती है, इसकी पूरब की शाखा को ’वशिष्ठ गोदावरी’ कहा जाता है तथा बीच के शाखा को ’वैष्णवी गोदावरी’ कहा जाता है। यह तीनों शाखाएँं ही मिलकर एक ’त्रिभुज क्षेत्र’ का निर्माण करती है। गोदावरी नदी भारत की सबसे पवित्र 7 नदियों में से एक है।

इस नदी पर एक बहुउद्देशीय परियोजना ’श्रीमसागर परियोजना, है, जो आंध्रप्रदेश के निजामाबाद जिले में है।
गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बङी नदी एवं प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बङी नदी है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है। गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है जिसे दक्षिण गंगा(Dakshin Bharat ki Ganga) के नाम से जाना जाता है।

गोदावरी नदी की लम्बाई – Godavari Nadi ki Lambai

इस नदी की लम्बाई 1465 किलोमीटर है। गोदावरी नदी अधिकतम लंबाई 995 किमी. है तथा चौड़ाई 583 किमी. है। गोदावरी नदी 73o24’ पूर्व देशांतर से 83o4’ पूर्व देशांतर है। इसके अलावा यह नदी 16o19’ उत्तरी अक्षांश से 22o34’ उत्तरी अक्षांश तक स्थित है। गोदावरी नदी भारत के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 9.5 प्रतिशत है।

गोदावरी नदी का नामकरण – Godavari Nadi Ka Namkaran

इस नदी का नामकरण तेलुगु भाषा के शब्द ’गोदा’ से हुआ है जिसका अर्थ ’मर्यादा’ होता है।

गोदावरी नदी के उपनाम – Godavari Nadi Ke Upnam

गौतमी –

गोदावरी नदी महर्षि गौतम की कथा से जुङी हुई है, इसी कारण इसे ’गौतमी’ कहा जाता है। कथा के अनुसार एक बार महर्षि गौतम ने घोर तपस्या की थी, जिससे भगवान रुद्र खुश हो गए थे और रुद्र देव ने एक बाल के प्रभाव से एक धारा को प्रवाहित किया था। इस जल के छूने मात्र से ही एक मृत गाय पुनजीर्वित हो गयी थी। इसलिए इसका नाम ’गोदावरी’ रखा गया था।

प्राचीन गंगा –

गोदावरी नदी में नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं इसीलिए इसे ’वृद्ध गंगा या प्राचीन गंगा’ भी कहा जाता है।

सप्त गोदावरी –

गोदावरी नदी की सात धाराएँ हैं – वसिष्ठा, कौशिकी, वृद्ध गौतमी, भारद्वाजी, आत्रेयी और तुल्या। यह सात भागों में बंटी हुई है, इसलिए इसे ’सप्त गोदावरी’ कहते हैं।

⇒ गोदावरी नदी का नक्शा –  Godavari River Map

godavari river map

गोदावरी नदी की सहायक नदियाँ – Godavari Nadi ki Sahayak Nadiya

बायीं ओर की सहायक नदियाँ

  • पूर्णा
  • वेनगंगा
  • वर्धा
  • पेनगंगा
  • इन्द्रावती
  • साबरी।

दायीं ओर की सहायक नदियाँ

  • मंजीरा
  • प्रवरा
  • मूला।

मंजीरा नदी (अहमदनगर) इसके दायीं किनारे पर मिलने वाली इसकी प्रमुख सहायक नदी है। पूर्णा नदी और इसकी सहायक नदियाँ इसमें आकर मिलती है। इन्द्रावती नदी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सोमनूर में गोदावरी नदी में मिलती है। बाणगंगा नदी, प्रवर नदी, सबरी नदी, पेंगंगा नदी, इसकी सहायक नदी है। प्राणहिता नदी गोदावरी की मुख्य सहायक नदी है।

इस नदी की जो सहायक नदियाँ हैं वह आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र आदि राज्यों में पानी की आपूर्ति करती है। गोदावरी नदी आंध्रप्रदेश में कृष्णा नदी के साथ मिलकर भारत के दूसरे सबसे बङे डेल्टा ’कृष्णा-गोदावरी डेल्टा’ का निर्माण करती हंै। इस डेल्टा को ’बहुधा केजी डेल्टा’ भी कहा जाता है।

गोदावरी नदी की गहराई – Godavari Nadi ki Gahrai

इस नदी की औसत गहराई 17 फीट है। इसकी अधिकतम गहराई 62 फीट है। यह एक सबसे बङी गहराई वाली नदी है।

गोदावरी नदी हिन्दुओं की पवित्र नदी है। क्योंकि इस नदी स्थल पर एक प्रमुख ’त्र्यंबकेश्वर मंदिर’ स्थित है, जो भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। गोदावरी नदी के तट पर नासिक में ’कुंभ मेला’ लगता है। गोदावरी नदी 2 धाराओं में विभाजित होती है जो आंध्रप्रदेश में राजमुंदरी के नीचे एक व्यापक नदी नहर सिंचाई प्रणाली प्रदान करने वाली एक बङी नदी के डेल्टा में फैल जाती है। गोदावरी नदी के डेल्टा को दक्षिण-पश्चिम में कृष्णा नदी के साथ भी जोङा जाता है, यह क्षेत्र भारत के चावल उगाने वाले क्षेत्रों में से एक है।

इस नदी का जलग्रहण क्षेत्र 312, 812 वर्ग किमी. है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग दसवां हिस्सा है। इसके जलग्रहण क्षेत्र का 49 प्रतिशत भाग महाराष्ट्र, 20 प्रतिशत भाग मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में और शेष आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में पङता है।

गोदावरी नदी बेसिन को 3 खंडों में विभाजित –

  • ऊपरी (मंजीरा नदी के साथ संगम का स्रोत)
  • मध्य (मंजीरा और प्राणहिता के संगम के बीच)
  • निचला (प्राणहिता मुंह से संगम)।

यह कुल बेसिन क्षेत्र का 24.2 प्रतिशत हिस्सा है। नदियों का वार्षिक औसत जल प्रवाह लगभग 220 अरब घन मीटर है। इस नदी से लगभग 50 प्रतिशत पानी की उपलब्धता का दोहन किया जाता है।

‘गोदावरी जल विवाद न्यायाधिकरण’ का गठन अप्रैल, 1969 में किया गया था तथा न्यायाधिकरण ने जुलाई, 1980 में अपना निर्णय दिया।

इस गोदावरी नदी विवाद में महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश, उङीसा, मध्यप्रदेश और कर्नाटक राज्य शामिल है।

गोदावरी नदी का अपवाह तंत्र – Godavari Nadi ka Apwah Tantra

गोदावरी नदी अपवाह तंत्र को 5 उप-अपवाह तंत्रों में क्रमशः विभक्त किया गया है।

  • वेनगंगा उपतंत्र
  • बाघ उपतंत्र
  • बावनथङी उपतंत्र
  • पेंच उपतंत्र
  • कन्हान उपतंत्र।

गोदावरी नदी के बेसिन में वन्यजीव अभयारण्य

  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • पापीकोंडा वन्यजीव
  • पोचाराम वन और वन्यजीव अभयारण्य
  • नवेगाव राष्ट्रीय उद्यान
  • गौतला वन्यजीव अभयारण्य
  • पैंगांग वन्यजीव अभयारण्य
  • टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य
  • इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
  • मंजीरा वन्यजीव अभयारण्य
  • कावल वन्यजीव अभयारण्य
  • बोर वन्यजीव अभयारण्य
  • इटारनगरम वन्यजीव अभयारण्य
  • किन्नरसानी वन्यजीव अभयारण्य
  • प्राणहिता वन्यजीव अभयारण्य
  • ताडोबा अंधारी बाघ परियोजना।

गोदावरी नदी पर महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ –

  • पोलावरम सिंचाई परियोजना आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी पर पोलावरम गाँव के पास स्थित है।
  • कालेश्वरम सिंचाई परियोजना।
  • गोदावरी नदी पर ’सदरमट एनीकट’ नामक दो सिंचाई परियोजना है, जो जल निकासी और सिंचाई के लिए उपयुक्त है।
  • इंचमपल्ली परियोजना आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी तथा इंद्रावती के संगम के पास 12 किमी. अनुप्रवाह पर स्थित है।
  • श्रीराम सागर परियोजना तेलंगाना के निजामाबाद जिले में पोचमपाद के पास गोदावरी नदी पर स्थित है। गोदावरी नदी पर स्थित ’श्रीराम सागर बांध’ सिंचाई के लिए उपयुक्त है।
  • गोदावरी नदी के अन्य प्रमुख विकासों में घंटाघर बांध और जयकवाङी बांध, गंगापुर बांध है।

⇒ गोदावरी बेसिन में खनिज संपदाएं –

  • नदी के ऊपरी हिस्से में डेक्कन पठार वाले भाग में एपिटोड, क्लोराइट, मैग्नेटाइट, बायोटाइट, जिरकाॅन, क्लोराइट आदि खनिज मिलते है।
  • गोदावरी बेसिन के मध्य भाग में ग्रेनाइट पत्थर, क्कार्जाइट, फरलाइट एवं एम्फीबोल आदि पाये जाते है।

आज के आर्टिकल में हम दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी(Godavari River) के बारे में विस्तार से पढ़ा ,हम आशा करतें है कि आपने गोदावरी नदी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की होगी अगर कोई भी जानकरी में संदेह हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें

FAQ

दक्षिण भारत की गंगा किसे कहा जाता है?

➡️ गोदावरी नदी को

2. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है ?

➡️ महाराष्ट्र में नासिक जिले (पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाङी से)

3. पोलावरम सिंचाई परियोजना किस नदी पर है?

➡️ गोदावरी नदी पर

4. गोदावरी नदी  की लम्बाई कितनी है?

➡️ 1465 किमी.

5. गोदावरी नदी कितने राज्यों में से गुजरती है?

➡️ महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश

su_table]

हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करेंहस्त रेखा ज्ञान – पूरी जानकारी 
काला जादू क्या होता हैइमोजी क्या होती है
 लक्ष्मी पूजन का सही तरीका क्या है Bigg Boss Season 15 Contestant List 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पूरी जानकारीCarrom Board Rules in Hindi
गगनयान मिशन की पूरी जानकारी बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
[/su_table]
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें :

  • श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa Hindi

    श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa Hindi

  • फुटबॉल खेल का इतिहास – Football History and Rules in Hindi

    फुटबॉल खेल का इतिहास – Football History and Rules in Hindi

  • चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय – Chandragupta Maurya History in Hindi

    चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय – Chandragupta Maurya History in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

Recent Posts

  • कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी
  • हॉकी खेल का इतिहास – Hockey Information in Hindi
  • शिव चालीसा – Shiv Chalisa Lyrics in Hindi
  • श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa Hindi
  • फुटबॉल खेल का इतिहास – Football History and Rules in Hindi
  • चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय – Chandragupta Maurya History in Hindi
  • Mecca Medina – Makka Madina Pilgrimage
  • Captcha Meaning In Hindi – Captcha Code का मतलब क्या होता है?
  • How to Write Certificate For Project File – Sample Format
  • द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय || Draupadi Murmu Biography in Hindi

Categories

  • Amazon Quiz Answers
  • Answer Key
  • App Review
  • Basic Chemistry
  • Basic Knowledge
  • Biography in Hindi
  • Celebrity
  • Chalisa
  • computer knowledge
  • CTET
  • Ecommerce
  • Education
  • Election Result
  • Entertainment Service
  • Featured
  • Games
  • GK Questions
  • Government Scheme
  • Government Schemes
  • hindi grammer
  • india gk
  • India History
  • Indian History GK Quiz
  • Ipl cricket
  • latest news
  • LOAN
  • NEET Exam
  • Pahada Table
  • political science
  • Psychology
  • Rajasthan Exam Paper
  • Rajasthan Exam Solved Paper
  • Rajasthan Gk
  • rajasthan gk in hindi
  • Rajasthan GK Quiz
  • Reasoning Questions in Hindi
  • REET IMPORTANT QUESTION
  • Sanskrit Grammar
  • Science
  • Technical Tips
  • ugc net jrf first paper
  • Uncategorized
  • word history
  • World geography
  • Yoga
  • भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान का भूगोल

10 Popular Posts

1500+ Psychology Questions in Hindi || मनोविज्ञान प्रश्न || REET/CTET/RPSC
REET Exam Leval 2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
मौर्यवंश पीडीएफ़ नोट्स व वीडियो-Rajasthan Gk – Important Facter
REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
भारतीय संविधान के संशोधन – Important Amendments in Indian Constitution
Sukanya Samriddhi Yojana-सुकन्या योजना की पूरी जानकारी देखें
REET Exam Level 2 Quiz-8-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
psychology quiz 3
Corona Virus || कोरोना वायरस क्या है || लक्षण || बचाव
ugc net answer key first paper December 2019

Footer

जनरल नॉलेज

 Indian Calendar 2022
 Reasoning Questions in Hindi
 बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
 हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
 हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें
 आज का राशिफल
 कल मौसम कैसा रहेगा?
 WinZO Game App क्या है
  कैरम बोर्ड गेम कैसे खेलें
 स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
 पर्यावरण प्रदूषण क्या है

Top 10 Articles

 100 Pulses Name in Hindi and English
 60 Dry Fruits Name In Hindi and English
 Week Name in English Hindi
 100 Vegetables Name In English and Hindi
 100 Animals Name in English
 100 flowers Name in English
 Week Name in English Hindi
 Cutie Pie Meaning in Hindi
 At The Rate Kya Hota Hain
 Colours Name in English

Top 10 Articles

 Spice Money Login
 DM Full Form
 Anjana Om Kashyap Biography
 What is Pandora Papers Leaks
 Safer With Google
 Turn Off Google Assistant
 Doodle Champion Island Games
 YouTube Shorts क्या है
 Starlink Satellite Internet Project Kya Hai
 Nitish Rana biography in Hindi
Copyright ©2020 GKHUB DMCA.com Protection Status Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us