REET Exam Level 2 Quiz-16-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न

दोस्तो हमारे द्वारा निशुल्क महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी जो आगामी REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक वालो के लिए रोजाना 30 प्रश्नों की एक कड़ी के रूप में शुरू की जा रही है ,जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रश्न ही शामिल होंगे | इस पोस्ट में Quiz-16 के प्रश्न दिए जा रहे है | एक बात ध्यान रखने योग्य है कि तैयारी तो सभी करते है लेकिन तैयारी को एक स्मार्ट रूप दिया जाए तो बेहतर परिणाम हमारे सामने होता है ,बस इसी को ध्यान में रखते हुए हमने CTET परीक्षा में प्रश्नों को शुरू किया है क्योंकि इन पेपर से काफी Question हमारी इस भर्ती में आते है 

REET Exam Level 2 Quiz-16

हमारे इस मिशन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इस पोस्ट को अपने कितने दोस्तो को शेयर करते हो,जो reet भर्ती की तैयारी कर रहें है 

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस मिशन से जुड़ जाए ,इसके बाद हम मनोविज्ञान विषय की भी कड़ी शुरू करेंगे जो आपके लिए एक रामबाण होगी

REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक अध्ययन (Quiz-16)

1. एक राज्य में यदि एक राजनेता यह तय करता है कि उसके राज्य में दूसरे राज्य के कामगारों को कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो इससे कौन-से मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा?
(अ) समानता का अधिकार
(ब) स्वतन्त्रता का अधिकार ✔️
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

2. राज्यसभा में अधिकतम…….. हो सकते है ?
(अ) 225 सदस्य (ब) 235 सदस्य
(स) 245 सदस्य ✔️ (द) 260 सदस्य

3. हमारी व्यवस्था में संसद को बहुत अधिक अधिकार प्राप्त है क्योंकि –
(अ) इसे कानून बनाने की शक्ति प्राप्त है
(ब) इसे न्यायपालिका को नजर अन्दाज करने की शक्ति प्राप्त है
(स) यह जनता का प्रतिनिधित्व करती है ✔️
(द) संसद में सभी शक्तियाँ निहित है

4. भारतीय जनतन्त्र में कार्यकारी का कार्य….. है?
(अ) अधिनियम बनाना
(ब) संसद द्वारा बनाए गए अधिनियमों को लागू करना ✔️
(स) प्रधानमन्त्री को चुनना
(द) राष्ट्रपति को चुनना

5. मध्याह्न अल्पाहार कार्यक्रम के बहुत से सकारात्मक प्रभाव है। निम्नलिखित में से कौन-सा इनमें से एक नहीं है?
(अ) विद्यालयों में गरीब बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है
(ब) जाति पूर्वाग्रह/जातिगत पक्षपात में कमी आई है
(स) अब निर्धन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकते है, क्योंकि वे खाली पेट नहीं है
(द) निर्धन बच्चे परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं ✔️

REET 2020

6. एक चुनाव के दौरान उसके विभिन्न मुद्दों की भूमिका को समझने के लिए आप विद्यार्थियों को निम्न में से सबसे ज्यादा क्या पूछना पसन्द करेंगे ?
(अ) न्यूजपेपर के सम्पादनों में दिए गए विभिन्न पार्टियों द्वारा एक-दूसरे के प्रति तर्कों का विश्लेषण करना
(ब) प्रत्येक पार्टी की प्राथमिकताएँ और उसकी सर्वाधिक समर्थनकारी नीतियों के प्रकारों का विश्लेषण करना ✔️
(स) राजनीतिक पार्टियों की लोकप्रियता जानने के लिए अपने स्थानिक तौर पर सर्वे करना
(द) विभिन्न पार्टियों के लिए राष्ट्रीय न्यूज चैनलों द्वारा समर्पित समय की तुलना और विश्लेषण करना

7. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में उपयोग होने वाली विधि जिसमें शिक्षार्थियों को एक-दूसरे के प्रति लगाव का मूल्यांकन करने के लिए कहते हैं, कहा जाता है।
(अ) स्व-आकलन (ब) समाजमितीय तकनीक ✔️
(स) केस अध्ययन (द) मनोमितीय तकनीक

8. निम्नलिखित में से कौन-सा सृजनात्मक चिन्तन का अनिवार्य गुण है?
(अ) अभिसारी (ब) उत्पादक ✔️
(स) मनन (द) निगमन

9. निम्नलिखित में से कौन-सा आप अपनी कक्षा में समवयस्क अधिगम के लिए अनुशासित करेंगे ?
(अ) नाटक ✔️
(ब) कम्प्यूटर-सहयोगी अधिगम
(स) केवल रोजमर्रा की गतिविधियों में भागीदारिता
(द) शोध प्रयोगशालाओं में भ्रमण

10. सामाजिक विज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) समाज के विविध सरोकारों से सामाजिक विज्ञान का कोई सम्बन्ध नहीं है
(ब) सामाजिक विज्ञान सजातीयता और रीति-रिवाजों पर बल देता है
(स) सामाजिक विज्ञान एक विषयनिष्ठ अनुशासन है
(द) सामाजिक विज्ञान एक विश्लेषणात्मक और सृजनात्मक मानस की नींव रखता है ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक अध्ययन (Quiz-16)

11. सामाजिक विज्ञान में, परीक्षा सुधार पर हाल ही का एन सी एफ आधार-पत्र….. पर बल देता है।
(अ) खुली पुस्तक परीक्षा
(ब) सतत आकलन ✔️
(स) परीक्षा निष्पादन
(द) परीक्षा के समय बैठने की लचीली व्यवस्था

12. छोटे बच्चों की शिक्षा को समझने के लिए एक ग्रामीण समुदाय के जीवन-इतिहास का अध्ययन करना किस प्रकार के आँकङे का उदाहरण है?
(अ) गौण (द्वितीयक) आँकङे
(ब) वर्णनात्मक आँकङे
(स) क्लीनिकल केस-अध्ययन आँकङे
(द) प्राथमिक आँकङे ✔️

13. अवलोकनीय तथ्यों से निष्कर्ष निकालने की प्रक्रिया……. कही जाती है।
(अ) विश्लेषण (ब) प्रतिपादन
(स) निगमन ✔️ (द) मस्तिष्क-आलोङन

14. एक दशक में एक क्षेत्र विशेष में वर्षा में आने वाले बदलावों को प्रदर्शित करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण सहायक सामग्री उपयुक्त है?
(अ) प्रवाह संचित्र (ब) दण्ड आरेख ✔️
(स) आवृत्ति बहुभुज (द) वेन आरेख

15. ’समवयस्कों के ज्ञान और पाण्डित्य के महत्त्व को समझने को किस परिप्रेक्ष्य में महत्व दिया गया है?
(अ) संज्ञानात्मक (ब) संवेगात्मक
(स) व्यवहारवादी (द) रचनावादी ✔️

16. सामाजिक विज्ञान में निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण पद्धति सबसे अधिक प्रभावी है, जिसे शिक्षकों को इस्तेमाल करना चाहिए?
(अ) बार-बार परीक्षा देने से यह सुनिश्चित करना कि शिक्षार्थी विषय-वस्तु को सीख गए हैं
(ब) उदार भाव से ग्रेड देना
(स) शिक्षार्थियों को आलोचनात्मक और विचारोत्तेजक गतिविधियों में शामिल करना ✔️
(द) गृहकार्य देना

REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक अध्ययन (Quiz-16)

17. भारतीय बहुलतावादी समाज में, सामाजिक विज्ञान की पाठय-पुस्तकों को –
(अ) बहुसंख्यक की राय को प्रदर्शित करना चाहिए
(ब) सरकार के विचारों को प्रदर्शित करना चाहिए
(स) विवादास्पद मुद्दों से बचना चाहिए
(द) सभी धर्मों और सामाजिक समूहों को शामिल करना और उनका प्रतिनिधित्व करना चाहिए ✔️

18. समता के विषय में पढ़ाने के लिए, निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त पद्धति कौन-सी है?
(अ) व्याख्यान देना
(ब) परियोजना देना
(स) गरीबी और पूँजीवाद के विचारों से सम्बन्धित क्षेत्र-कार्य देना ✔️
(द) समता को बढ़ावा देने के लिए संवैधानिक प्रावधानों को उभारना

19. निम्नलिखित में से कौन-सी नियमों, विनियमों और मूल्यों के सामाजिक अधिगम को बढ़ावा देगा?
(अ) परियोजना कार्य (ब) समूह-चर्चा ✔️
(स) किताब पढ़ना (द) निबन्ध लिखना

20. शिक्षार्थी के व्यवहार के निम्नलिखित में से किस वर्णन को सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अभिवृत्तियों और मूल्यों के आकलन में इस्तेमाल किया जा सकता है?
(अ) शिक्षकों के सभी विचारों को स्वीकार करना
(ब) अकेले कार्य करने के लिए जोर देना
(स) प्रश्न पूछने के लिए स्वतन्त्र अनुभूत करना ✔️
(द) शैक्षणिक कार्यों में अच्छे ग्रेड प्राप्त करना

21. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निदानात्मक और उपचारात्मक शिक्षण में शामिल होंगे –
(अ) शिक्षार्थी की कठिनाई विशेष की पहचान करना
(ब) पढ़ने के लिए बहुत अधिक सामग्री उपलब्ध कराना ✔️
(स) चर्चा के लिए अनेक अवसर उपलब्ध कराना
(द) शिक्षार्थियों की त्रुटियों में तुरन्त सुधार करना

REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक अध्ययन (Quiz-16)

22. शिक्षक-शिक्षा के दौरान, सूक्ष्म-शिक्षण निम्नलिखित में से किसकी ओर संकेत करता है?
(अ) शिक्षक-प्रशिक्षक का बारीकी से अवलोकन करने के द्वारा शिक्षण
(ब) ऐसी छोटी कक्षा को पढ़ाना जिसमें सहपाठी शिक्षार्थियों की भूमिका निर्वाह कर रहे हों ✔️
(स) छोटे समूहों में शिक्षार्थियों को पढ़ाना
(द) एक समय में कम विषय-वस्तु को पढ़ाना

23. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करते समय जब एक शिक्षक वैयक्तिक अनुभवों का प्रयोग करता है, तो वह –
(अ) पाठ को भागीदार बनाने वाला बनता है
(ब) शिक्षार्थियों की ऊर्जा का सरणीकरण करता है
(स) उनकी स्थानीय वास्तविकता को वैश्विक सन्दर्भों के साथ जोङने की योग्यता को बढ़ावा देता है ✔️
(द) शिक्षार्थियों में भाषिक और सांस्कृतिक विविधता का ध्यान करता है

24. निम्नलिखित में से कौन-से शिक्षार्थी की सांस्कृतिक पूँजी बनाते हैं ?
(अ) मौद्रिक तथा वित्तीय संसाधन
(ब) शिक्षार्थी के द्वारा इस्तेमाल हेतु उपलब्ध इलेक्ट्राॅनिक उपकरण
(स) परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि ✔️
(द) स्थानों की संख्या जिनका शिक्षार्थी ने भ्रमण किया है

25. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान की कक्षा में प्रगतिशील शिक्षा का आयाम है?
(अ) शिक्षार्थियों को अलग करना
(ब) प्रकार्यात्मक बुद्धि
(स) परीक्षा में अंक लाने पर बल देना
(द) बहुलता और विविधता के लिए सम्मान ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-16 सामाजिक अध्ययन (Quiz-16)

26. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राज्य सरकार का है?
(अ) नई दिल्ली और वास्को-डि-गामा के बीच नई गाङी चलाना
(ब) 1000 रु. के नोट का नया डिजाइन लागू करना
(स) पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ शान्तिपूर्ण सम्बन्ध बनाना
(द) दसवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा को बन्द करना ✔️

27. दलित और आदिवासी लङकियों द्वारा स्कूल छोङने की दर सबसे अधिक है ?
(अ) लङकियों के लिए अलग स्कूल नहीं मिलने के कारण
(ब) शिक्षा का लाभ लङकी के ससुराल वालों को मिलने के कारण
(स) क्योंकि उनके माता-पिता शिक्षा को महत्त्व नहीं देते
(द) गरीबी और सामाजिक भेद-भाव के कारण ✔️

28. निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञापन सामाजिक नहीं है?
(अ) लेन में गाङी चलाना बुद्धिमतापूर्ण है
(ब) पानी की प्रत्येक बूँद बचाइए
(स) अतिथि देवो भव
(द) जीवन बीमा-जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी ✔️

29. ऐसे मुद्दे की पहचान कीजिए जिसके महत्त्वपूर्ण होने के बावजूद मीडिया ने शायद ही उस पर ध्यान दिया है।
(अ) लैंगिक संवदेनशीलता (ब) पीने का पानी ✔️
(स) हत्याएँ (द) भवनों को गिराना

30. न्यायपालिका के सन्दर्भ में निम्नलिखित प्रावधानों में से भिन्न को पहचानिए।
(अ) न्यायाधीशों की नियुक्ति सरकारी हस्तक्षेप के बिना होती है
(ब) न्यायाधीशों का सेवा-काल निश्चित होता है
(स) शक्तियों का पृथक्करण ✔️
(द) एक बार नियुक्ति के बाद न्यायाधीश को हटाना बहुत कठिन है

यह भी पढ़े :

आरोग्य सेतु एप की पूरी जानकारी पढ़ें 

🔷Reet Quiz -1          🔷 Reet  Quiz -2     

  🔷 Reet Quiz -3       ⇒ Reet Quiz -4         

Reet Quiz -5       Reet  Quiz -6

🔷 Reet  Quiz -7         🔷 Reet  Quiz -8         

🔷  Reet  Quiz -9     Reet  Quiz -10   

  ⇒ Reet  Quiz -11      ⇒ Reet  Quiz -12

🔷  Reet  Quiz -13        Reet  Quiz -14 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top