REET Exam Level 2 Quiz-14-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न

दोस्तो हमारे द्वारा निशुल्क महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी जो आगामी REET Exam Level 2 Quiz-14  सामाजिक वालो के लिए रोजाना 30 प्रश्नों की एक कड़ी के रूप में शुरू की जा रही है ,जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रश्न ही शामिल होंगे | इस पोस्ट में Quiz-14 के प्रश्न दिए जा रहे है | एक बात ध्यान रखने योग्य है कि तैयारी तो सभी करते है लेकिन तैयारी को एक स्मार्ट रूप दिया जाए तो बेहतर परिणाम हमारे सामने होता है ,बस इसी को ध्यान में रखते हुए हमने CTET परीक्षा में प्रश्नों को शुरू किया है क्योंकि इन पेपर से काफी Question हमारी इस भर्ती में आते है 

REET Exam Level 2 Quiz-14

हमारे इस मिशन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इस पोस्ट को अपने कितने दोस्तो को शेयर करते हो,जो reet भर्ती की तैयारी कर रहें है 

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस मिशन से जुड़ जाए ,इसके बाद हम मनोविज्ञान विषय की भी कड़ी शुरू करेंगे जो आपके लिए एक रामबाण होगी

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

1. मान लीजिए सामाजिक विज्ञान की प्रस्तावित पाठ्य-पुस्तक विद्यार्थियों के लिए कठिन है। आप क्या करेंगे ?
(अ) विभिन्न प्रकार की पूरक सामग्रियाँ प्रदान करेंगे ✔️
(ब) रटकर सीखने पर बल देंगे
(स) प्रत्येक पाठ का संक्षिप्त विवरण लखवाएँगे
(द) प्रश्न-उत्तर तकनीक का प्रयोग करेंगे

2. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में ऐतिहासिक फिल्में उपयोगी है
(अ) व्यक्तिगत समस्या पर ध्यान केन्द्रित करने में
(ब) एक अच्छा मनोरंजन प्रस्तुत करने में
(स) इतिहास को कल्पित कथा के रूप में चित्रित करने में
(द) एक विशेष सामाजिक संरचना के विभिन्न आयामों का सजीव चित्रण करने में ✔️

3. मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है ?
(अ) समस्यात्मक विद्यार्थियों की पहचान करना
(ब) शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं में सुधार लाना ✔️
(स) बच्चों को श्रेणियों में बाँटना
(द) प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करना

REET 2020

4. एक क्षेत्र के इतिहास के पाठ को शिक्षक ’ब’ अभी पढ़ा रही है। आपके विचार में ’ब’ को क्या करना चाहिए ?
(अ) विभिन्न कालावधियों में समानताओं तथा परिवर्तनों पर प्रकाश डालना ✔️
(ब) वर्तमान की भूतकाल से समानताओं पर प्रकाश डालना
(स) विभिन्न शासकों के व्यक्तित्वों पर प्रकाश डालना
(द) अवधि के मुख्य लक्षणों को विद्यार्थियों को याद करने के लिए प्रोत्साहित करना

5. कक्षा-कक्ष में पक्षपात, भेदभाव और पूर्वाग्रहों को किसके द्वारा दूर किया जा सकता है ?
(अ) मानवता पर एक व्याख्यान का आयोजन करके
(ब) संविधान के आमुख को प्रदान करके
(स) उनकी बातों पर ध्यान न देकर क्योंकि बच्चे एक-न-एक दिन अपने-आप इन्हें छोङ देंगे
(द) सामाजिक वास्तविकताओं के विभिन्न आयामों के बारे में परिचर्चा करके ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

6. रचनात्मक मूल्यांकन को कब किया जाता है ?
(अ) सत्र के अन्त में
(ब) इकाई के अन्त में
(स) नई इकाई पढ़ाने के पूर्व
(द) शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान ✔️

7. उच्च प्राथमिक स्तर पर भूगोल और अर्थशास्त्र एकसाथ निम्नलिखित में सहायक हो सकते हैं-
(अ) पर्यावरण, संसाधन एवं विकास के मुद्दों के प्रति दृष्टिकोण विकसित करना ✔️
(ब) संसाधनों के इष्टतम नियतन को समझना
(स) बहुलवाद को समझना
(द) पर्यावरण एवं स्थानों के बारे में ज्ञान को विकसित करना

8. ’आप अलाउद्दीन खिलजी या मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में एक किसान हैं और आप सुल्तान द्वारा लगाया गया कर नहीं चुका सकते। आप क्या करेंगे ? उपरोक्त प्रश्न में किसको बढ़ावा दिया जा रहा है ?
(अ) इतिहास के सन्दर्भ में एक कल्पना ✔️
(ब) साहित्य का महत्त्व
(स) स्रोतों का महत्त्व
(द) संस्कृति का सम्मान

9. कक्षा-6 की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक के प्रत्येक पाठ की शुरुआत एक युवा लङकी या लङके के द्वारा की गई है। आपके विचार में पाठ्य-पुस्तक निर्माता द्वारा यह रणनीति क्यों अपनाई गई है ?
(अ) यह दिखाना कि लङके एवं लङकियाँ इतिहास का अध्ययन कर सकते है
(ब) यह बताना कि प्रस्तावना कैसे दी जा सकती है
(स) पाठ की विषय-वस्तु का मूल्यांकन करना
(द) विद्यार्थियों में पूछताछ तथा खोज की भावना को विकसित करना ✔️

10. सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों के प्रति क्या दृष्टिकोण होना चाहिए ?
(अ) याद करने योग्य एक अभिलेख के रूप में
(ब) अन्तिम वक्तव्य के रूप में
(स) आगामी पूछताछ के अवसर के रूप में ✔️
(द) ज्ञान के भण्डार के रूप में

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

11. वृत्त आरेख किसके लिए उपयोगी है ?
(अ) ऐतिहासिक अवधि की विशेषताओं का दर्शाना
(ब) एक प्रतिरूप को प्रदर्शित करना
(स) विभिन्न मात्राओं की तुलना करना
(द) समग्र के सम्बन्ध में किसी एक मूल्य को प्रदर्शित करना ✔️

12. संक्रियात्मक मूल्यांकन निम्नलिखित के लिए अनुपयुक्त है-
(अ) ग्रेड का निर्धारण करना
(ब) विद्यार्थी के सीखने का सारांशीकरण करना
(स) प्रस्तावित सत्र के अन्त में मूल्यांकन करना
(द) शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान प्रगति का आकलन ✔️

13. लोकतान्त्रिक संस्थानों पर प्रोजेक्ट करके दिखाया जा सकता है कि-
(अ) इनका विश्लेषण करके इनकी विशेषताओं और चुनौतियों को पहचाना जा सकता है ✔️
(ब) विद्यार्थियों को इन संस्थानों को जैसे है वैसे स्वीकार करना चाहिए
(स) वे जैसे पाठ्य-पुस्तकों में वर्णित है उसी प्रकार के है
(द) यह संस्थान प्रभावशाली नहीं है

14. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में प्रयोग की जाने वाली भाषा कैसी होनी चाहिए ?
(अ) प्रमुख समूहों का प्रतिनिधित्व करती हुई
(ब) मुश्किल
(स) पक्षपातपूर्ण
(द) तटस्थ और संवदेनशील ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

15. सामाजिक विज्ञान पढ़ाते समय एक शिक्षक का प्रयास होना चाहिए
(अ) विस्तृत रूप से याद करने पर बल देना
(ब) केवल मूल्यों पर बल देना, लेकिन तथ्यों पर नहीं
(स) तथ्यों, मूल्यों तथा आदर्शों पर बल देना ✔️
(द) केवल तथ्यों पर बल देना, लेकिन मूल्यों पर नहीं

16. भारतीय संसद के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
(अ) वित्त से सम्बन्धित मामलों में संसद की मंजूरी सरकार के लिए महत्वपूर्ण नहीं होती ✔️
(ब) हमारी व्यवस्था में संसद के पास महत्त्वपूर्ण शक्तियाँ है क्योंकि यह जनाता का प्रतिनिधित्व करती है
(स) जब संसद का सत्र चल रहा होता है, तो उसमें सबसे पहले प्रश्न-काल होता है
(द) भारतीय संसद के तीन अंग है- राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा

17. संयुक्त राज्य अमेरिका में ’नागरिक अधिकार आन्दोलन’ शुरू हुआ था
(अ) सभी अफ्रीकी-अमेरिकन नागरिकों के लिए समान अधिकारों तथा जातीय विभेद की समाप्ति की माँग के लिए ✔️
(ब) अफ्रीकी-अमेरिकन महिलाओं के मताधिकार की माँग के लिए
(स) अफ्रीकी-अमेरिकन पुरुषों के मताधिकार की माँग के लिए
(द) अफ्रीकी-अमेरिकन वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा की माँग के लिए

18. कक्षा-7 के विद्यार्थियों को मानव संसाधन के अध्यापन के समय आप विद्यार्थियों में किस मुख्य सन्देश को विकसित करना चाहेगें ?
(अ) संसाधन के रूप में लोगों का महत्त्व ✔️
(ब) भौतिक संसाधनों का महत्त्व
(स) मानवों द्वारा संसाधनों का उपयोग
(द) जनसंख्या का वितरण

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

19. न्यायपालिका के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गलत है ?
(अ) न्यायपालिका को संसद द्वारा पारित किए गए कानूनों को रद्द करने का अधिकार है
(ब) यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है
(स) न्यायिक व्यवस्था नागरिकों तथा नागरिकों व सरकार के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधि ✔️
(द) न्यायपालिका के कार्यक्षेत्र में विधायिका और कार्यपालिका हस्तक्षेप नहीं कर सकती

20. निम्नलिखित में से कौन-सा एक दीवानी (सिविल) कानून के दायरे में नही आता है ?
(अ) जमीन को बेचने से सम्बन्धित विवाद
(ब) बच्चों को रखने का दावा करना
(स) दहेज के लिए महिला को परेशान करना ✔️
(द) तलाक का केस फाइल करना

21. संवैधानिक उपचार का अधिकार के अन्तर्गत-
(अ) केवल भाषायी अल्पसंख्यक समुदायों को यह अधिकार दिया गया है कि यदि वे समझते है कि संविधान में दिए गए उनके सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों का राज्य द्वारा उल्लंघन किया गया है, तो वे अदालत जा सकते है
(ब) केवल धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को यह अधिकार दिया गया है कि यदि वे समझते है कि संविधान में दिए गए उनके सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों का राज्य द्वारा उल्लंघन किया गया है, तो वे अदालत जा सकते है
(स) सभी नागरिकों को अदालत में जाने का अधिकार है यदि वे समझते है कि राज्य द्वारा किसी एक राज्य नीति के निदेशक सिद्धान्त का पालन नहीं हुआ है
(द) यदि किसी नागरिक को लगता है कि राज्य द्वारा उसके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है, तो वह अदालत में जा सकता है ✔️

22. विधान सभा के सदस्य
(अ) लोगों (जनता) द्वारा चुने जाते है ✔️
(ब) मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त किए जाते है
(स) राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते है
(द) प्रधानमन्त्री द्वारा नियुक्त किए जाते है

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ग्राम पंचायत का कार्य नही है ?
(अ) गाँवों के लोगों को रोजगार देने सम्बन्धी सरकारी योजनाएँ लागू करना
(ब) ग्राम पंचायत अपने पंचायत सचिव को चुनती है ✔️
(स) गाँवों की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण और रख-रखाव
(द) स्थानीय कर लगाना है और इकट्ठा करना

24. गठबन्धन सरकार से अभिप्राय है-
(अ) चुनावों के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में दो या दो से अधिक राजनीतिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी ✔️
(ब) कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता की साझेदारी
(स) राज्य सरकार तथा पंचायती राज संस्थानों के बीच सत्ता की साझेदारी
(द) केन्द्र और राज्य सरकार के बीच सत्ता की साझेदारी

25. संविधान के अनुच्छेद 22 में उल्लिखित फौजदारी (दण्ड) कानून के अन्तर्गत प्रत्यके गिरफ्तार व्यक्ति को निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार नहीं दिया गया है ?
(अ) पुलिस हिरासत में दिए गए इकबालिया बयान केा आरोपी के खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है ✔️
(ब) गिरफ्तारी के 24 घण्टों के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का अधिकार
(स) गिरफ्तारी के दौरान या हिरासत में किसी भी तरह के दुव्र्यव्यहार या यातना से बचने का अधिकार
(द) गिरफ्तारी के समय उसे यह जानने का अधिकार है कि गिरफ्तारी किस कारण से की जा रही है ?

26. तवा मत्स्य संघ, मछुआरों की सहकारी समितियों का एक संघ, जो जंगलों से विस्थापित निवासियों के अधिकारों के लिए लङ रहा है, किस राज्य में है ?
(अ) उत्तराखण्ड में
(ब) मध्य प्रदेश में ✔️
(स) छत्तीसगढ़ में
(द) झारखण्ड में

27. मनुष्य ने कुछ क्षेत्रों में लगभग 8000 वर्ष पहले गाँवों में रहना आरम्भ किया था। निम्नलिखित में से वे क्षेत्र कौन-से थे ?
(अ) नर्मदा के आस-पास के क्षेत्र
(ब) सुलेमान तथा किरथर पहाङियाँ ✔️
(स) गंगा तथा यमुना दोआब
(द) दक्कन तथा कोंकण

REET Exam Level 2 Quiz-14 सामाजिक अध्ययन (Quiz-14)

28. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्राचीनकाल में ’मगध’ के नाम से जाना जाता था ?
(अ) गंगा का दक्षिणी क्षेत्र ✔️
(ब) गंगा तथा यमुना के मध्य का क्षेत्र
(स) गंगा का उत्तरी क्षेत्र
(द) यमुना तथा चम्बल के मध्य का क्षेत्र

29. भरत लोगों का एक समूह था, जिसका उल्लेख ’ऋग्वेद’ में मिलता है। वे……….में रहते थे।
(अ) दक्षिण भारत (ब) उत्तर भारत
(स) पश्चिम भारत (द) उत्तर-पश्चिमी भारत ✔️

30. ऋग्वेद की मूल रचना…….भाषा में हुई थी।
(अ) प्राकृत  (ब) संस्कृत ✔️
(स) ब्राह्मी    (द) शौरसेनी

यह भी पढ़े :

आरोग्य सेतु एप की पूरी जानकारी पढ़ें 

🔷Reet Quiz -1          🔷 Reet  Quiz -2        🔷 Reet Quiz -3

⇒ Reet Quiz -4          ⇒ Reet Quiz -5       Reet  Quiz -6

🔷 Reet  Quiz -7         🔷 Reet  Quiz -8         🔷  Reet  Quiz -9   

 Reet  Quiz -10      ⇒ Reet  Quiz -11      ⇒ Reet  Quiz -12

🔷  Reet  Quiz -13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top