REET Exam Level 2 Quiz-5-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न

दोस्तो हमारे द्वारा निशुल्क महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी जो आगामी REET Exam Level 2 Quiz-5   सामाजिक वालो के लिए रोजाना 30 प्रश्नों की एक कड़ी के रूप में शुरू की जा रही है ,जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रश्न ही शामिल होंगे | इस पोस्ट में Quiz-5 के प्रश्न दिए जा रहे है | एक बात ध्यान रखने योग्य है कि तैयारी तो सभी करते है लेकिन तैयारी को एक स्मार्ट रूप दिया जाए तो बेहतर परिणाम हमारे सामने होता है ,बस इसी को ध्यान में रखते हुए हमने CTET परीक्षा में प्रश्नों को शुरू किया है क्यों कि इन पेपर से काफी Question हमारी इस भर्ती में आते है 

REET SST (Level-2) QUIZ-5

हमारे इस मिशन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इस पोस्ट को अपने कितने दोस्तो को शेयर करते हो,जो reet भर्ती की तैयारी कर रहें है 

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस मिशन से जुड़ जाए ,इसके बाद हम मनोविज्ञान विषय की भी कड़ी शुरू करेंगे जो आपके लिए एक रामबाण होगी

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

1. स्थल का एक संकरा भाग, जो दो बङे स्थलीय भागों को एक-दूसरे से जोङता है, उसे क्या कहते है ?
(अ) स्थलसन्धि ✔️ (ब) द्वीप
(स) खाङी              (द) जलसन्धि

2. निम्नलिखित में से कौन-सा महाद्वीप आकार में सबसे छोटा है ?
(अ) दक्षिणी अमेरिका   (ब) अफ्रीका
(स) यूरोप                     (द) ऑस्ट्रेलिया ✔️

3. उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान में शामिल है
(अ) इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र
(ब) इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र ✔️
(स) इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र
(द) इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान

4. आगमनात्मक अधिगम निम्नलिखित में से किस विधा का विरोधाभासी है ?
(अ) संरचनात्मक प्रशिक्षण
(ब) अनुकरण
(स) निपुणात्मक अधिगम
(द) व्याख्यात्मक शिक्षण ✔️

5. दिए गए कथनों क और ख को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिएः
(क) आलोचनात्मक सोच धारणाओं के निर्माण तथा विचारों के अनुप्रयोग और विस्तार को बढ़ावा देती है।
(ख) यह दूसरों के तर्कों और विश्वासों को समझने और मूल्यांकन करने में मदद नहीं करती।

कूटः
(अ) क असत्य है और ख सत्य है
(ब) क और ख दोनों असत्य है
(स) क और ख दोनों सत्य है
(द) क सत्य है और ख असत्य है ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

6. अनुभवजन्य साक्ष्य क्या है ?
(अ) अनुसन्धान के लिए एक संख्यात्मक दृष्टिकोण
(ब) मैट्रिक इकाइयों में मापे गए आँकङे
(स) आँकङे के संग्रह के विश्वसनीय तरीकों का उपयोग कर एकत्रित आँकङे
(द) इन्द्रियों के माध्यम से वास्तविक दुनिया में एकत्रित आँकङे ✔️

7. भौतिक विशेषताओं के माॅडल/प्रतिकृतियाँ…….शिक्षण के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है-
(अ) अर्थशास्त्र                  (ब) भूगोल ✔️
(स) राजनीतिक विज्ञान     (द) इतिहास

8. स्थानीय समाचार-पत्र से मौसम की जानकारी का संग्रह किस प्रकार का स्रोत है ?
(अ) प्राथमिक ✔️
(ब) द्वितीयक
(स) तृतीयक
(द) प्राथमिक और तृतीयक दोनों

9. सीखने की अक्षमता वाले शिक्षार्थी किस प्रकार की कक्षा में अन्य छात्रों के साथ सीखते है ?
(अ) विशेष          (ब) समावेशी ✔️
(स) आधुनिक     (द) अनन्य

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

10. निम्नलिखित सिद्धान्त किसने दिया है ?
’’सभी बच्चे विकास के समान अनुक्रम से गुजरते है, लेकिन विभिन्न दरों से। इसलिए शिक्षक को पूरी तरह से कक्षा के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत बच्चों और छोटे समूहों के लिए गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए।’’
(अ) डी. पर्सेल             (ब) जे. एच. बेल
(स) जे. पियाजे ✔️      (द) सी. एल. ओग्डेन

11. कक्षा में सहकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लि एक शिक्षक को चाहिए
(अ) उन्हें व्यक्तिगत परियोजनाएँ दे
(ब) काम के लिए कक्षा को छोटे समूहों में विभाजित करें
(स) परियोजना को करने के लिए उन्हें विभिन्न स्रोत प्रदान करे
(द) छात्रों को बहस और चर्चाओं में लगाए ✔️

12. एक आत्म-निर्देशित, आत्म-अनुशासित सोच जो एक उचित तरीके से गुणवत्ता के उच्चतम स्तर पर स्तर पर तर्क करने का प्रयास होता है, उसे कहते है-
(अ) जटिल सोच     (ब) बुद्धिमान सोच
(स) अमूर्त सोच      (द) आलोचनात्मक सोच ✔️

13. अजन्ता गुफा चित्रों में इस्तेमाल किए गए रंग निम्नलिखित में से किस सामग्री से प्राप्त किए गए है ?
(अ) ग्रेफाइट         (ब) पौधों और खनिज ✔️
(स) स्लेट              (द) पशु अंगो के अवशेष

14. सबसे पुरानी पाण्डुलिपियाँ………..पर लिखी गई थी।
(अ) पत्थरों         (ब) कागज
(स) लकङी        (द) ताङ-पत्रों ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

15. मानव इतिहास में निम्नलिखित में से कौन सी अवधि सबसे लम्बी है ?
(अ) मध्यपाषाण काल     (ब) नवपाषाण काल
(स) महापाषाण काल      (द) पुरापाषाण काल ✔️

16. दिए गए कथनों क और ख पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए
(क) मेहरगढ़ पाकिस्तान के बोलन दर्रे के पास एक उपजाऊ मैदान में स्थित है।
(ख) यहाँ खेती और पशुपालन के साक्ष्य पाए जो हैं।

कूटः
(अ) क असत्य है और ख सत्य है
(ब) क और ख दोनों असत्य है
(स) क और ख दोनों सत्य है
(द) क सत्य है और ख असत्य है

17. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक राज्य में हङप्पा के नगर सबसे बङी संख्या में मिले है ?
(अ) हरियाणा                    (ब) गुजरात ✔️
(स) जम्मू और कश्मीर      (द) पंजाब

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

18. ’ऋग्वेद’ मूल रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में रचा गया था ?
(अ) पालि             (ब) संस्कृत ✔️
(स) प्राकृत           (द) ब्राह्मी

19. छठी शताब्दी ईसा पूर्व में मगध महाजनपद के पहले शासक थे –
(अ) प्रसेनजीत            (ब) बिम्बिसार ✔️
(स) अजातशत्रु            (द) महावीर

20. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करता है ?
(अ) संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता
(ब) लोकसभा सदस्य
(स) विधानसभा के सदस्य (विधायक) ✔️
(द) विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्रों के मतदाता

21. निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों में से नहीं है ?
(अ) धम्म               (ब) अहिंसा ✔️
(स) संघ                 (द) बुद्ध

22. भारत द्वारा निम्नलिखित में से किस शासन प्रणाली को अपनाया गया था ?
(अ) राष्ट्रपति और संघीय
(ब) राष्ट्रपति और एकात्मक
(स) संसदीय और संघीय ✔️
(द) संसदीय और एकात्मक

23. अनुसूचित जातियों के लिए कितने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित है ?
(अ) 84 ✔️           (ब) 47
(स) 74                  (द) 48

24. भारत में अस्पृश्यता प्रथा के कारण निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया जाता
है ?
(अ) स्वतन्त्रता का अधिकार
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(स) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(द) समानता का अधिकार ✔️

REET Exam Level 2 Quiz-5  सामाजिक अध्ययन (Quiz-5)

25. भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार नहीं है ?
(अ) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(ब) धर्म की आजादी का अधिकार
(स) सम्पत्ति का अधिकार ✔️
(द) शिक्षा का अधिकार

26. अस्पृश्यता…….के आधार पर भेदभाव को सन्दर्भित करती है।
(अ) लिंग                (ब) जाति ✔️
(स) वंश                 (द) शारीरिक विकलांगता

27. मुख्यमंत्री को कौन नियुक्त करता है ?
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) राज्यपाल ✔️
(स) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(द) राष्ट्रपति

28. राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है ?
(अ) मुख्यमन्त्री            (ब) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(स) राष्ट्रपति ✔️          (द) प्रधानमंत्री

29. प्रधानमंत्री का चुनाव कौन करता है ?
(अ) मुख्यमन्त्री
(ब) सांसद ✔️
(स) सांसद और विधायक
(द) मंत्रियो की परिषद्

30. निम्नलिखित में से किसको भारत का पहला नागरिक कहा जाता है ?
(अ) गृहमन्त्री       (ब) राष्ट्रपति ✔️
(स) प्रधानमंत्री     (द) भारत का मुख्य न्यायाधीश

Read This:

 Reet Quiz -1

⇒Reet  Quiz -2

 Reet Quiz -3

⇒ Reet Quiz -4

Leave a Comment