• Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Google Web Stories
  • Articals

Gk Hub

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Google Web Stories
  • Articals

Sindhu River in Hindi – सिंधु नदी तंत्र को समझें

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:9th May, 2021| Comments: 0

Tweet
Share
Pin2
Share
2 Shares

आज के आर्टिकल में हम सिंधु नदी तंत्र (Sindhu River in Hindi) को अच्छे से समझेंगे ,इसे हम नक़्शे (Sindhu Nadi Map) की सहायता से विस्तार से जानेंगे।

सिन्धु नदी

Table of Contents

  • सिन्धु नदी
    • सिन्धु नदी का उद्गम स्थल(Indus River System)
    • सिन्धु नदी की सहायक नदियाँ –
      • सिन्धु नदी की सहायक नदियों का दक्षिण से उत्तर की ओर क्रम –
      • सिन्धु नदी की सहायक नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम-
    • ’पंचनद’ (पाँच नदियों का समूह)
      • 1. झेलम –
      • 2. चिनाब –
      • 3. रावी –
      • 4. व्यास नदी –
      • 5. सतलज नदी –
      • पाकिस्तान में सिन्धु के दायीं ओर से मिलने वाली सहायक नदियाँ –
      • तिब्बत से निकलने वाली सिन्धु की सहायक नदियाँ –
      • भारत में बहने वाली सिन्धु की अन्य सहायक नदियाँ –
      • हिमाचल प्रदेश से निकलने वाली सिन्धु की सहायक नदियाँ –
    • सिंधु नदी तंत्र से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य (about sindhu river in hindi) –

जैसा कि आपने पढ़ा होगा कि सिन्धु नदी की कुल लम्बाई 2,880 किमी. (3180 किमी.) है। जबकि भारत में इसकी लम्बाई 709 किमी. (1114 किमी.) है।

Sindhu Nadi Map
Sindhu Nadi Map

सिन्धु नदी का उद्गम स्थल(Indus River System)

⇒ सिन्धु नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील से होता है। सिन्धु नदी को तिब्बत में ’शेरमुख’ या ’सिंधिबधान’ कहते है। सिन्धु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट बोखर चू हिमनद या सानोख्बाब हिमनद से निकलती है यहाँ से निकलने के बाद ये सिन्धु नदी ’दमचोक’ नामक स्थान से भारत में प्रवेश करती है। भारत में लेह (केन्द्रशासित प्रदेश) से बहती हुई कारगिल होते हुए बलुचिस्तान जायेगी बाद में ये बूंजीगार (भारत का सबसे गहरा गाॅर्ज) पर एक मोङ काटती है फिर गिलगित होते हुए नंगा पर्वत (हिमालय का पश्चिमतम पर्वत) जाती है। फिर सिन्धु नदी ’चिल्लास’ नामक स्थान से भारत से निकलते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है। पाकिस्तान में मिठानकोट में बहती हुई अन्ततः सिन्धु नदी कराँची नामक बन्दरगाह के दक्षिण में अरब सागर में गिरती है। यहाँ करांची के पास एक डेल्टा बनाती है।

सिन्धु नदी की सहायक नदियाँ –

सिन्धु नदी की सहायक नदियों का दक्षिण से उत्तर की ओर क्रम –

  1. सतलज
  2. व्यास
  3. रावी
  4. चिनाब
  5. झेलम

सिन्धु नदी की सहायक नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम-

  1. झेलम
  2. चिनाब
  3. रावी
  4. व्यास
  5. सतलज
’पंचनद’ किसे कहते है ?

’पंचनद’ (पाँच नदियों का समूह)

1. झेलम –

झेलम नदी का उद्गम बेरीनाग के पास शेषनाग झील से होता है। यह नदी शेषनाग झील के बाद वुलर झील से होकर बहती हुई पाकिस्तान में प्रवेश करती है। पाकिस्तान में झेलम की सबसे बङी सहायक नदी किशनगंगा (नीलम) नदी है, जो झेलम नदी में मिलती है। पाकिस्तान से बहती हुई झेलम नदी झुंग नामक स्थान पर चिनाब नदी में मिल जाती है। इसकी लम्बाई 725 किमी. है।

2. चिनाब –

चिनाब नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊपरी हिमालय में टांडी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम से निकलती है। इसकी ऊपरी पहुंच में इसे चंद्रभागा के नाम से जाना जाता है। यह बारांलाचा दर्रा से निकलती है। इसके बाद यह नदी ’संसारी नाला’ नामक स्थान से जम्मू कश्मीर में जाती है। इसके बाद पाकिस्तान में बहती हुई झुंग नामक स्थान पर मिल जाती है। इसकी लम्बाई 1800 किमी. है।

3. रावी –

रावी नदी हिमाचल प्रदेश के कांगङा जिले के रोहतांग दर्रे के समीप हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में मनाली के समीप से निकलती है। यह नदी जम्मू-कश्मीर होते हुए पाकिस्तान में जाकर चिनाब नदी में मिल जाती है। इसकी लम्बाई 720 किमी. है।

4. व्यास नदी –

व्यास नदी मध्य हिमाचल प्रदेश में हिमालय के रोहतांग दर्रे के पास व्यास कुंड से निकलती है। पंजाब में कपूरथला ’हरिके’ नामक स्थान पर सतलज नदी में मिल जाती है। व्यास नदी एकमात्र नदी है जिसका प्रारम्भ और समापन भारत में ही होता है। इसकी लम्बाई 470 किमी. है।

5. सतलज नदी –

सतलज नदी तिब्बत में मानसरोवर के निकट राक्षसताल हिमनद से निकलती है। यह नदी भारत में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के शिपकी दर्रे से प्रवेश करती है। फिर हिमाचल प्रदेश के भांखङा से पंजाब के नांगल में बहती है। फिर हरिके में बहती हुई पाकिस्तान में बहावलपुर नामक स्थान पर चिनाब नदी में मिलती है। इसकी लम्बाई 1050 किमी. है।

इस प्रकार चिनाब नदी में झेलम और रावी, सतलज नदी मिलती है। और सतलज नदी में व्यास नदी मिल जाती है। जिससे इन्हें ’पंचनद’ कहा जाता है। ये पंचनद नदियाँ मिठानकोट के पास सिन्धु नदी में मिल जाती है।

पाकिस्तान में सिन्धु के दायीं ओर से मिलने वाली सहायक नदियाँ –

  • काबुल – इसकी सहायक नदी – स्वात नदी व कुनार नदी।
  • कुर्रम – इसकी सहायक नदी – तोची नदी।
  • गोमल – इसकी सहायक नदी – कुंदर नदी व झोब नदी।

तिब्बत से निकलने वाली सिन्धु की सहायक नदियाँ –

  • सतलज नदी
  • सिंधु नदी

भारत में बहने वाली सिन्धु की अन्य सहायक नदियाँ –

  • जास्कर नदी, श्योक नदी, वाखा नदी, सोण नदी, सुरू नदी, गिलगित नदी, शिगार नदी, झोब नदी, गोमल नदी, हुंजा नदी, गिजर नदी, गार त्संगपो, नुब्रा नदी।

हिमाचल प्रदेश से निकलने वाली सिन्धु की सहायक नदियाँ –

  • व्यास
  • रावी
  • चिनाब

सिंधु नदी तंत्र से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य (about sindhu river in hindi) –

🔸 सन् 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिन्धु जल सन्धि के अनुसार, भारत, सिन्धु, झेलम और चिनाब नदियों का केवल 20 प्रतिशत जल ही उपयोग में ला सकता है।

🔹 सतलज नदी तिब्बत के नारी खोरसन प्रान्त में एक असाधारण कैनयन का निर्माण करती है, जो कालोराडो नदी (अमेरिका) के ग्रांड कैनयन के समान है।

🔸 झेलम का संस्कृत नाम वितस्ता है, चिनाब का अस्किनि अथवा चन्द्रभागा, रावी का पुरूष्णी अथवा इरावती, व्यास का विपासा अथवा आर्गिकिया तथा सतलज का शतदु्र अथवा शुतुद्री है।

🔹 सतलज नदी पर भाखङा नांगल (गोविन्द सागर) बांध, नाथपी झाकरी बांध तथा कोल बांध बने हुए हैं।

🔸 चिनाब नदी पर सलाल बांध तथा दुलहस्ती बांध बने हुए हैं।

🔹 रावी नदी पर थीन बांध बना हुआ है।

🔸 व्यास नदी पर पोंग एवं हरिके बांध स्थित है।

🔹 चिनाब नदी को हिमाचल प्रदेश में चन्द्रा एवं भागा के नाम से जाना जाता है यह सिन्धु की सबसे बङी सहायक नदी है।

🔸 झेलम नदी भारत पाक की सबसे लम्बी सीमा बनाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है 

Apna Khata – Rajasthan – जमाबंदी कैसे निकालें

बाण्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

अधिगम का स्थानान्तरण

Tweet
Share
Pin2
Share
2 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें :

  • Veer Mahaan Biography Wiki – Rinku Singh (wrestler) – WWE

    Veer Mahaan Biography Wiki – Rinku Singh (wrestler) – WWE

  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang | दैनिक पंचांग

    आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang | दैनिक पंचांग

  • 43 का पहाड़ा – 43 Ka Pahada || 43 Table in Hindi

    43 का पहाड़ा – 43 Ka Pahada || 43 Table in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

Amazon Ad Image

बिना किसी गारेंटी के 50,000 का लोन लें

Recent Posts

  • गूगल मेरा नाम क्या है – Google Mera Naam Kya Hai || सब कुछ बताएगा गूगल
  • Fatima Sheikh – Social Reformer || Full Biography,Wiki,
  • UPSC Syllabus in Hindi – यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2022 || PDF
  • Veer Mahaan Biography Wiki – Rinku Singh (wrestler) – WWE
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang | दैनिक पंचांग
  • 43 का पहाड़ा – 43 Ka Pahada || 43 Table in Hindi
  • राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण – ब्लादिमीर कोपेन
  • मुदालियर आयोग 1952 – Mudaliar Commission || माध्यमिक शिक्षा आयोग
  • चम्बल घाटी परियोजना – Chambal Ghati Pariyojana
  • अंजू बॉबी जॉर्ज – Anju Bobby George Biography in Hindi

Categories

  • Amazon Quiz Answers
  • Answer Key
  • App Review
  • Basic Chemistry
  • Basic Knowledge
  • Biography in Hindi
  • Celebrity
  • computer knowledge
  • CTET
  • Ecommerce
  • Education
  • Election Result
  • Entertainment Service
  • Featured
  • Games
  • Government Scheme
  • Government Schemes
  • hindi grammer
  • india gk
  • India History
  • Ipl cricket
  • latest news
  • LOAN
  • NEET Exam
  • Pahada Table
  • political science
  • Psychology
  • Rajasthan Exam Paper
  • Rajasthan Exam Solved Paper
  • Rajasthan Gk
  • rajasthan gk in hindi
  • Rajasthan GK Quiz
  • Reasoning Questions in Hindi
  • REET IMPORTANT QUESTION
  • Sanskrit Grammar
  • Science
  • Technical Tips
  • ugc net jrf first paper
  • Uncategorized
  • word history
  • World geography
  • Yoga
  • भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान का भूगोल

10 Popular Posts

Psychology questions || मनोविज्ञान प्रश्न || REET
REET Exam Leval 2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
मौर्यवंश पीडीएफ़ नोट्स व वीडियो-Rajasthan Gk – Important Facter
REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
भारतीय संविधान के संशोधन – Important Amendments in Indian Constitution
Sukanya Samriddhi Yojana-सुकन्या योजना की पूरी जानकारी देखें
REET Exam Level 2 Quiz-8-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
psychology quiz 3
Corona Virus || कोरोना वायरस क्या है || लक्षण || बचाव
ugc net answer key first paper December 2019

Footer

जनरल नॉलेज

 Indian Calendar 2022
 Reasoning Questions in Hindi
 बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
 हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
 हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें
 आज का राशिफल
 कल मौसम कैसा रहेगा?
 WinZO Game App क्या है
  कैरम बोर्ड गेम कैसे खेलें
 स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
 पर्यावरण प्रदूषण क्या है

Top 10 Articles

 100 Pulses Name in Hindi and English
 60 Dry Fruits Name In Hindi and English
 Week Name in English Hindi
 100 Vegetables Name In English and Hindi
 100 Animals Name in English
 100 flowers Name in English
 Week Name in English Hindi
 Cutie Pie Meaning in Hindi
 At The Rate Kya Hota Hain
 Colours Name in English

Top 10 Articles

 Spice Money Login
 DM Full Form
 Anjana Om Kashyap Biography
 What is Pandora Papers Leaks
 Safer With Google
 Turn Off Google Assistant
 Doodle Champion Island Games
 YouTube Shorts क्या है
 Starlink Satellite Internet Project Kya Hai
 Nitish Rana biography in Hindi
Copyright ©2020 GKHUB DMCA.com Protection Status Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us