Ribosomes Function-Biology

आज की पोस्ट में हम राइबोसोम के कार्यों(Ribosomes Function) के बारे में जानेंगे ,इसके अर्थ को भी पढेंगे |

Ribosomes Function

रोइबोसोम (Ribosome)- राइबोसोम जिन्हें पैलेड कण (Palade particle) भी कहा जाता है, कला विहीन (membraneless) अंगक है। यह प्रोटीन व RNA के बने होते है। यूकैरियोटिक कोशिका में राइबोसोम कोशिकाद्रव्य के अतिरिक्त अन्तर्द्रव्यी जालिका (ER) से भी जुङे पाये जाते है। इन्हीं कोशिकाओं में कुछ छोटे राइबोसोम माइटोकाॅन्ड्रिया व हरित लवक में भी पाये जाते है।

Ribosome Structure

राइबोसोम की परासंरचना (Ultrastructure of Ribosome)-

⇒ राइबोसोम कोशिका के सबसे छोटे कोशिकांग है तथा इन्हें केवल इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है। यह 2000A से 3000A व्यास के सूक्ष्मकण हैं।

Ribosomes Function
राइबोसोम की संरचना स्वेदवर्ग इकाई (Svedbevg units) द्वारा निर्धारित होती है। यह इकाई इनके अवसादन (sedimentation) से सम्बन्धित है।
प्रत्येक राइबोसोम दो असमान उपइकाइयों (unequal subunits) का बना होता है। स्वेदवर्ग इकाई के आधार पर यह दो प्रकार के होते है।
1. 70S राइबोसोम (70S Ribosome)- यह 70S अवसादन गुणांक (sedimentation coefficient) वाले आकार में छोटे राइबोसोम है। इनकी बङी उपइकाई 50S व छोटी उपइकाई को 30S कहा जाता है। यह प्रोकैटियोटिक कोशिकाओं में तथा यूकैटियोटिक कोशिकाओं के हरित लवक व माइटोकाॅन्ड्रिया में पाये जाते है।

2. 80S राइबोसोम (80S Ribosome)- यह आकार में कुछ बङे राइबोसोम है जिनका अवसादन गुणांक 80S होता है। यह सभी यूकैटियोटिक कोशिकाओं में पाये जाते है। इनकी बङी उपइकाई को 60S व छोटी उपइकाई को 40S द्वारा दर्शाया जाता है।
राइबोसोम का संयोजन एवं वियोजन (Association and dissociation of Ribosome)- मैग्नीशियम आयन की सान्द्रता राइबोसोम के संयोजन व वियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Ribosomes Function

✔️ Mg++ की सान्द्रता (0.001M) होने पर सभी प्रकार के राइबोसोम की बङी व छोटी उपइकाईयाँ जुङी रहती है।
✅ Mg++ की सान्द्रता (0.001M) से कम होने पर दोनों उपइकाईयाँ पृथक हो जाती है।
✔️ सान्द्रता और बढ़ने पर दो राइबोसोम आपस में जुङकर डाइमर (dimer) बना देते है।
✅ सान्द्रता के इससे भी अधिक होने पर राइबोसोम (mRNA) के रैखिक अणु पर माला के मनकों के समान जुङकर पाॅलीसोम (Polysome) या पाॅलीराइबोसोम (polyribosome) बना देते हैं। प्रोटीन संश्लेषण के समय पाॅलीसोम का निर्माण होता है।
विशेष-
राइबोसोम की छोटी इकाई दीर्घवृत्ताकार टोपी जैसी संरचना है। जिसमें एक प्लेटफार्म, एक शीर्ष, एक आधार व एक दरार होती है। बङी उपइकाई गुम्बद के आकार (dome shaped) की संरचना होती है जिसमें एक कलिका समान प्रवर्ध, एक उभार व एक वृन्त होता है।

माइटोकोंड्रिया  क्या है ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top