Mitochondria Structure-Biology || माइटोकाॅन्ड्रिया

आज की पोस्ट में हम माइटोकाॅन्ड्रिया की सरंचना(Mitochondria Structure) को विस्तार से समझेंगे |

History of mitochondria

माइटोकाॅन्ड्रिया का इतिहास (History of mitochondria)-सर्वप्रथम कोलीकर (Kolliker ; 1880) ने माइटोकाॅन्ड्रिया को कीटों की रेखित पेशियों में देखा। फ्लेमिंग (Flemming; 1882) ने इन संरचनाओं को फाइला (Fila) तथा अल्टमान (Altman; 1814) ने बायोप्लास्ट नाम दिया। इनकी खोज का श्रेय अल्टमान को ही दिया जाता है। इनको वर्तमान प्रचलित नाम माइटोकाॅन्ड्रिया सी. बेन्डा (C. Benda 1897) द्वारा दिया गया। मीब्स (Meves; 1904) ने पादप कोशिकाओं में इनकी खोज की।

Mitochondria Structure

माइटोकाॅन्ड्रिया दोहरी कलाबद्ध (Double membranre bound) सामान्यतः साॅसेज के आकार के (Savrage shaped) अंगक है। अन्य आकार भी असामान्य नहीं है।
इनकी दोनों कलाएँ तरल से भरे एक पतले स्थान द्वारा पृथक रहती है। यह स्थान बाह्य कोष्ठ (Outer compartmant) का परिकला अवकाश (Perimitochondrial space) कहलता है। बाह्यकला चिकनी तथा छोटे अणुओं के लिए पारगम्य होती है। आन्तरिक कला (Inner membrane) एक केन्द्रीय गुहा या आन्तरिक कोष्ठ (Inner compartmant) को घेरे रहती है। इस स्थान में एक तरल मैट्रिक्स भरा रहता है। आन्तरिक कला पर बहुत से एंजाइम व कैरियर पाये जाते है। आन्तरिक कला से अंगुली की आकृति के प्रवर्ध मैट्रिक्स की ओर निकलते है। यह क्रिस्टी (Cristae) कहलाते है। प्रत्येक क्रिस्टी की कला के बीच का स्थान बाह्य कोष्ठ से सम्बद्ध रहता है।

mitochondria structure
तरल से भरी मैट्रिक्स में क्रेब्स चक्र के एंजाइम पाये जाते है। मैट्रिक्स में एक वर्तुल (Circular) द्विरज्जुकी DNA,  व अनेक 70S  प्रकार के राइबोसोम भी पाये जाते है।
माइटोकाॅन्ड्रिया की आन्तरिक कला व क्रिस्टी पर टैनिस रैकेट आकृति के कण लगे रहते है। यह F1 कण (F1 particle) या ऑक्सीसोम (Oxysome) कहलाते है। इसका शीर्ष (head) या F1 उपइकाई मेट्रिक्स में निकली रहती है जबकि F0 उपइकाई आधारकण कहलाती है। वह एक वृन्त द्वारा उपइकाई से जुङी रहती है।
F1- F0 संयोजन एटीपी सिन्थेटेज की तरह कार्य करती है।

functions of mitochondria

1. माइटोकाॅन्ड्रिरया को कोशिका का शक्तिगृह (Power house) कहा जाता है क्योंकि इसमें ऑक्सीश्वसन द्वारा ATP के रूप में ऊर्जा का निर्माण होता है। यही ATP कोशिका की सभी जैवक्रियाओं को ऊर्जा उपलब्ध कराती है।
2. यह प्रकाश श्वसन का भी स्थल है।
3. क्रेब्स चक्र के अनेक मध्यवर्ती उत्पाद विभिन्न पदार्थों के संश्लेषण में काम आते है।

  • mitochondria structure
  • functions of mitochondria
  • mitochondrial dysfunction
  • parts of mitochondria
  • mitochondria structure and function
  • what is mitochondria
  • mitochondria definition

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top