• Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

Gk Hub

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:18th Apr, 2020| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share210
210 Shares

दोस्तो हमारे द्वारा निशुल्क महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी जो आगामी REET Exam Level 2 Part-2 सामाजिक वालो के लिए रोजाना 30 प्रश्नों की एक कड़ी के रूप में शुरू की जा रही है ,जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रश्न ही शामिल होंगे | इस पोस्ट में Quiz-2 के प्रश्न दिए जा रहे है | एक बात ध्यान रखने योग्य है कि तैयारी तो सभी करते है लेकिन तैयारी को एक स्मार्ट रूप दिया जाए तो बेहतर परिणाम हमारे सामने होता है ,बस इसी को ध्यान में रखते हुए हमने CTET परीक्षा में प्रश्नों को शुरू किया है क्यों कि इन पेपर से काफी Question हमारी इस भर्ती में आते है 

REET Exam Level 2 Part-2

हमारे इस मिशन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इस पोस्ट को अपने कितने दोस्तो को शेयर करते हो,जो reet भर्ती की तैयारी कर रहें है 

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस मिशन से जुड़ जाए ,इसके बाद हम मनोविज्ञान विषय की भी कड़ी शुरू करेंगे जो आपके लिए एक रामबाण होगी 

सामाजिक अध्ययन (Quiz-2)

 

31. सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा-
(क) अतीत के सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को बनाए रखना।
(ख) साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक विश्लेषण करना चाहे वे कितने भी पुराने हों।
(ग) सभी गैर-शाब्दिक स्रोतों का निष्कासन करना।
(घ) स्रोतों के ट्राई-एंग्यूलेशन (त्रिकोणीयन) को प्रमुखता देना।

कूटः
(अ) ग और घ    (ब) क और ग
(स) ख और ग   (द) ख और घ ✔️

32. कक्षा में ’सामाजिक न्याय’ के प्रति संवेदशीलता को प्रोत्साहित किया जा सकता है
(क) कक्षा में विचार-विमर्श के दौरान समकालीन जन-आन्दालनों और पक्षसमर्थन की कहानियों के अंशों को शामिल करके।
(ख) भारतीय सामाजिक परिवेश के ऐतिहासिक सन्दर्भों को एक गैर-बराबर शक्ति समीकरण के रूप में देख कर।
(ग) सामाजिक न्याय पर आधारित संवैधानिक प्रावधनों को कक्षा चर्चाओं में शामिल करके।
(घ) कक्षा के दोषी बच्चों को तुरंत शरीरिक दण्ड देकर।

कूटः
(अ) ग और घ            (ब) क और ख
(स) क,ख और ग ✔️ (द) ख, ग और घ

33. इतिहास शिक्षणशास्त्र प्रयास करेगा कि-
(क) इतिहास का निर्माण स्रोतों पर आधारित होता है।
(ख) इतिहास सामाजिक प्रक्रियाओं में निरन्तरता और बदलाव को खोजे।
(ग) इतिहास व्याख्यानों के विभेदों से संलग्न हो तथा प्रमुख समुदाय के विचारों को अनुमोदित करे।
(घ) इतिहास घटनाओं को एक काल विशेष के सामाजिक राजनीतिक सन्दर्भों में रख कर देखे।

कूटः
(अ) ख, ग और घ        (ब) क, ख और ग
(स) क, ख और घ ✔️ (द) क, ग और घ

REET 2020

34. प्रदूषण रहित हवा का अधिकार, भारत में किस मौलिक अधिकार के भाग के रूप में स्वीकार गया है ?
(अ) आजादी       (ब) समानता
(स) जीवन ✔️   (द) न्याय

35. भारत का वर्णन करने के लिए ’विविधता में एकता’ मुहावरे का निर्माण किसने किया था ?
(अ) राजेन्द्र प्रसाद          (ब) जवाहरलाल नेहरू ✔️
(स) बी. आर. अम्बेडकर  (द) एक. के. गाँधी

36. लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं न कि मतदान द्वारा चुन कर आते है ?
(अ) 0 (कोई भी नहीं)     (ब) 4 (चार)
(स) 1 (एक)                  (द) 2 (दो) ✔️

37. वर्ष 2006 में नेपाल में सरकार का रूप राजतन्त्र से बदल कर ………………हो गया।
(अ) अल्पतन्त्र       (ब) एकतन्त्र ✔️
(स) तानाशाही       (द) लोकतन्त्र

38. जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में ’कोस्टा रीका’ उपन्यास किसे कहा गया है ?
(अ) सेनो के जवानों के स्वास्थ्य पर खर्चा करना
(ब) स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक समान खर्च करना
(स) सुरक्षा बजट पर स्वास्थ्य बजट से ज्यादा खर्च करना
(द) सैन्य बल न रखना, ताकि जन-स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च किया जा सके। ✔️

39. वर्ष 1997 में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने विशाखा निर्देश की रचना महिलाओं……….यौन उत्पीङन से बचाने के लिए की गई
(अ) सङकों पर           (ब) गाङियों में
(स) कार्यस्थलों पर ✔️ (द) वैवाहिक सम्बन्धों में

40. निम्नलिखित में से कौन, भारत में एक राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते है ?
(अ) अटाॅनी जनरल     (ब) विधानसभा के सदस्य
(स) संसद के रहस्य     (द) केन्द्र सरकार ✔️

41. निम्नलिखित में से कौन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी नहीं है ?
(अ) लेखपाल
(ब) पटवारी
(स) नगर निगम वार्ड काॅउन्सिलर ✔️
(द) भूमि रिकाॅर्ड अधिकारी

सामाजिक अध्ययन (Quiz-2)

42. भारतीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए डी. के. बासू निर्देश क्या है ?
(अ) गिरफ्तारी, नजरबन्दी और पूछ-ताछ के दौरान पुलिस द्वारा पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं से जुङे निर्देश ✔️
(ब) कार्यस्थल पर यौन उत्पीङन की रोकथाम के लिए निर्देश
(स) बच्चों के हानिकारक रोजगारों से बचाव के लिए निर्देश
(द) घरेलू हिंसा से महिलाओं के बचाव के लिए निर्देश

43. वन अधिकार कानून-2006 अपने शीर्षक में कौन-सी श्रेणी के अधिकारों को स्वीकारता है ?
(अ) अति पिछङी जातियाँ
(ब) अनुसूचित जनजातियाँ ✔️
(स) अनुसूचित जातियाँ
(द) आर्थिक रूप से पिछङे वर्ग

44. द्वितीयक स्रोत का एक उदाहरण है:
(अ) हमारे अतीत- 1. कक्षा 6 के लिए एन. सी. ई. आर. टी. की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक ✔️
(ब) भारत का संविधान
(स) जनगणना रिपोर्ट 2011
(द) जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण रिकाॅर्ड

REET Exam Level 2 Part-2

45. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-
(क) परीक्षाएँ, तन्त्र की सुविधा के लिए निर्मित कृत्रिम परिस्थितियाँ है, न कि व्यक्तिगत शिक्षार्थी के लिए।
(ख) स्मृति परीक्षण से दूर दक्षदाताओं के परीक्षण पर जोर के रूप में बदलाव सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं में तनाव को कम करेगा।

कूटः
(अ) कथन ख सही है, किन्तु कथन क गलत है
(ब) केवल कथन क सही है
(स) दोनों कथन क एवं ख सही है ✔️
(द) कथन क सही है, किन्तु कथन ख गलत है

46. सामाजिक विज्ञान के अध्यापक/अध्यापिका का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए-
(अ) समाज में यथास्थिति बनाए रखन तथा सरकार के सभी निर्णयों को स्वीकार करने के लिए शिक्षार्थियों को तैयार करना
(ब) शिक्षार्थियों में प्रतिस्पद्र्धा जाग्रत करना
(स) सभी तत्व जो समाज का निर्माण करते है, उनके बीच सम्बन्धों का बोध कराना ✔️
(द) शिक्षार्थियों को सामाजिक-ऐतिहासिक तथ्य याद करवाना

47. सामाजिक विज्ञान के आकलन का मुख्य उद्देश्य है
(अ) शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि देना तथा मानक स्थापित करना, जिनको पाने के लिए वे प्रयासरत रहे ✔️
(ब) पाठ्य-पुस्तक ज्ञान को याद करन की क्षमताओं के लिए परीक्षा के तनाव को कम करना
(स) शिक्षार्थियों को वर्गीकृत करने एवं चिन्हित करने के लिए
(द) शिक्षार्थियों के बीच सामाजिक विभेदों को दर्शाने के लिए

48. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में फिल्मों को एक प्रभावी शैक्षणिक उपकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि
(क) फिल्में कक्षा के भीतर, बाहरी दुनिया को ला सकती है।
(ख) फिल्में अनदेखे और अनसुने सन्दर्भों को खोजने की शक्ति से प्रेरित करती है।
(ग) फिल्में ऐसी कहानियों, संवादों और छवियों को सामने लाती है, जो जीवन मेंहमसे दूर हो सकती है।
(घ) फिल्में एक वस्तुनिष्ठ माध्यम है, जो छात्रों को एक ही तरीके से अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।

कूटः(अ) ख, ग और घ    (ब) क, ख और ग ✔️
(स) क, ख और घ          (द) क, ग और घ

49. कक्षा में मानचित्र के प्रयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में सही कौन है ?
(क) मानचित्र एक सामाजिक-राजनीतिक निर्मित है।
(ख) चिरकाल से ’उत्तर’ को सदा सभी सामाजिक-राजनीतिक सन्दर्भों में मानचित्र में ऊपर दर्शाया गया है।
(ग) मानचित्र एक त्रि-आयामी साधन है, जबकि हम एक दो-आयामी दुनिया में रहते है।
(घ) शिक्षार्थियों में ’समय की अवधारणा’ को विकसित करने के लिए मानचित्र एक सहायक सामग्री है।

कूटः
(अ) क, ख और ग ✔️  (ब) केवल क
(स) केवल ख              (द) ग और घ

REET Exam Level 2 Part-2

50. शिक्षार्थियों के जीवन में अधिगम को जोङने के प्रयास में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को चाहिए कि-
(क) विषय-वस्तु में विविध सांस्कृतिक दृष्टिकोणों को इरादतन (जानबूझकर) एवं सुस्पष्ट शामिल करें।
(ख) कक्षा में शिक्षार्थियों को उनके निजी एवं पारिवारिक सन्दर्भ में चिन्हित करना।
(ग) शिक्षार्थियों को अपने उदाहरणों एवं अनुभवों को कक्षा में साझा करने के लिए मौका दें।

कूटः
(अ) केवल ख        (ब) क एवं ख
(स) क एवं ग ✔️   (द) ख एवं ग

51. इतिहास पढ़ते वक्त ’वंशावली चार्ट’ का प्रयोग होता है-
(क) किसी साम्राज्य या वंश के वर्धन एवं विकास को चित्रित करने के लिए
(ख) अनुक्रम एवं प्रकार्यात्मक सम्बन्धों को दर्शाने के लिए।
(ग) एक कालक्रमिक रूपरेखा देने के लिए।
(घ) शिक्षार्थियों में स्थान की अवधारणा विकसित करने के लिए।

कूटः
(अ) ग और घ       (ब) क, ख और ग ✔️
(स) क, ग और घ   (द) ख, ग और घ

52. दृष्टि बाधित शिक्षार्थियों के साथ कार्य करते समय एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को किस प्रकार से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अनुकूलन करना चाहिए ?
(क) यथोचित विराम तथा पुनरावृत्ति के साथ स्पष्ट एवं उच्च आवाज में बोलना।
(ख) विविध प्रकार के आकर्षक दृश्यों वाले कार्यपत्रों का प्रयोग करना।
(ग) मौखिक संकेतों द्वारा कल्पना करने के अवसरों को उत्पन्न करना।
(घ) कक्षा में चर्चा के दौरान ’टेक्टाइल’ (स्पर्श/करने वाली) सामग्रियों को शामिल करना।

कूटः
(अ) ख, ग और घ         (ब) क और ख
(स) क, ग और घ ✔️   (द) केवल ख

53. सामाजिक विज्ञान शिक्षण में ’प्रोजक्ट विधि’ के कथनों पर विचार करें-
(क) यह उपयोगितावादी दृष्टिकोण से प्रेरित है।
(ख) यह शिक्षार्थियों की खोजी बना देता है।
(ग) यह पूर्णरूपेण एक शिक्षक केन्द्रित विधि है।
(घ) यह स्व-निर्देशित क्रियाकलापों द्वारा अधिगम को मानती है।

कूटः
(अ) क, ग और घ     (ब) क और ख
(स) क, ख और ग     (द) क, ख और घ ✔️

सामाजिक अध्ययन (Quiz-2)

54. अन्वेषण को इच्छुक रचनात्मक दृष्टिकोण से एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों को किस रूप में देखेगी ?
(क) सामाजिक प्रक्रियाओं में खोज करने को उत्सुक।
(ख) स्रोतों के आधार पर कल्पनाशील।
(ग) समस्याओं के समाधान के सुझावों की कोशिश करने वाले।
(घ) विवादस्पद मुद्दों को उच्चतर शिक्षा के स्तर पर चर्चा करने के लिए स्थगित करने वाले।

कूटः
(अ) ख, ग और घ          (ब) क और ख
(स) क, ख और ग ✔️    (द) क, ख और घ

55. सामाजिक विज्ञान के पाठ्यचर्या की अधिक सामवेशी बनाने के निम्न में से कौन सहायक हो सकता है ?
(क) पाठ्यचर्या को जेण्डर सम्बन्धित मुद्दों से जोङना।
(ख) कक्षा में एकरूप निर्देश एवं एक निश्चित शिक्षण शैली।
(ग) विभिन्न स्रोतों को शामिल करना अधिकारिक एवं निम्नवर्गीय प्रसंगांे के।
(घ) एक परीक्षापत्र सभी शिक्षार्थियों के लिए।

सही विकल्प का चयन करेंः
(अ) ख, ग और घ           (ब) केवल क एवं ख
(स) केवल क एवं ग ✔️  (द) केवल ख और घ

56. विद्यार्थियों को विवेचनात्मक होना क्यों सीखना चाहिए ?
(अ) एकरूप, समशील दृष्टिकोण की कद्र करने के लिए
(ब) कमियों को इंगित करने के लिए एवं लगभग सभी चीजों पर दोषदर्शी होने के लिए
(स) समाज में यथा-स्थिति बनाए रखने के लिए
(द) यह समझने के लिए कि मुद्दे उनकी खुद की जिन्दगी से कैसे जुङे हुए है ✔️

57. निम्नलिखित उदाहरणों में से विविधता को दर्शाने वाले उदाहरण का चयन करें-
(अ) परितोष को बांग्ला अच्छी आती है, वहीं सुचिता हिन्दी बोलती है ✔️
(ब) सरोज को स्कूल जाने का अवसर मिला, जबकि निर्मला के स्कूल जाने का अवसर नहीं मिला
(स) एलेन एक गरीब परिवार से वास्ता रखता है, जबकि साइमन का परिवार बहुत अमीर है
(द) रघु सुरेश को फुटबाॅल की टीम में शामिल नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह समाज के एक खास समुदाय में आता है।

REET Exam Level 2 Part-2

58. एक स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शैक्षणिक भ्रमण में जीरो, बोमडिला, नामदफा राष्ट्रीय उद्यान, तवांग तथा लिसांग गाँव को शामिल किया गया। किस माध्यम से विद्यार्थियों को आप भ्रमण किए गए दो राज्यों को इंगित करने को कहेंगे ?
(अ) नागालैण्ड एवं त्रिपुरा एक समय रेखा पर
(ब) मिजोरम एवं मेघालय एक मानचित्र पर
(स) मणिपुर एवं सिक्किम एक समय रेखा पर
(द) अरूणाचल प्रदेश एवं मणिपुर एक मानचित्र पर ✔️

59. सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोङकर-
(अ) शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान का मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना
(ब) शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए
(स) प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहन देना, जिससे कि सभी बेहतर बन सके। ✔️
(द) शिक्षार्थियों को दी गई विषय-वस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए वैध स्वीकारना।

REET SST Level-2 (QUIZ-1)

किसी भी प्रश्न के उत्तर में त्रुटि हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें 

दोस्तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर reet भर्ती की तैयारी करने वाले दोस्तो के पास ये जानकारी जरुर पहुंचे 

Tweet
Share
Pin
Share210
210 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें :

  • कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh

    कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh

  • Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More

    Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More

  • कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी

    कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

Recent Posts

  • अम्लीय वर्षा क्या है – प्रकार, कारण, दुष्परिणाम एवं समाधान || Amliya Varsha
  • महाराज धीरेन्द्र कृष्ण का जीवन परिचय – बागेश्वर बालाजी धाम || Bageshwar Dham
  • Anusha Dandekar Biography – Height, Age, Boyfriend, Husband, Family
  • कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh
  • Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More
  • कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी
  • हॉकी खेल का इतिहास – Hockey Information in Hindi
  • शिव चालीसा – Shiv Chalisa Lyrics in Hindi
  • श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa Hindi
  • फुटबॉल खेल का इतिहास – Football History and Rules in Hindi

Categories

  • Amazon Quiz Answers
  • Answer Key
  • App Review
  • Basic Chemistry
  • Basic Knowledge
  • Biography
  • Biography in Hindi
  • Celebrity
  • Chalisa
  • computer knowledge
  • CTET
  • Ecommerce
  • Education
  • Election Result
  • Entertainment Service
  • Featured
  • Games
  • GK Questions
  • Government Scheme
  • Government Schemes
  • hindi grammer
  • india gk
  • India History
  • Indian History GK Quiz
  • Ipl cricket
  • latest news
  • LOAN
  • NEET Exam
  • Pahada Table
  • political science
  • Psychology
  • Rajasthan Exam Paper
  • Rajasthan Exam Solved Paper
  • Rajasthan Gk
  • rajasthan gk in hindi
  • Rajasthan GK Quiz
  • Rashifal
  • Reasoning Questions in Hindi
  • REET IMPORTANT QUESTION
  • Religious
  • Sanskrit Grammar
  • Science
  • Technical Tips
  • ugc net jrf first paper
  • Uncategorized
  • word history
  • World geography
  • Yoga
  • भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान का भूगोल

10 Popular Posts

1500+ Psychology Questions in Hindi || मनोविज्ञान प्रश्न || REET/CTET/RPSC
REET Exam Leval 2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
मौर्यवंश पीडीएफ़ नोट्स व वीडियो-Rajasthan Gk – Important Facter
REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
भारतीय संविधान के संशोधन – Important Amendments in Indian Constitution
Sukanya Samriddhi Yojana-सुकन्या योजना की पूरी जानकारी देखें
REET Exam Level 2 Quiz-8-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
psychology quiz 3
Corona Virus || कोरोना वायरस क्या है || लक्षण || बचाव
ugc net answer key first paper December 2019

Footer

जनरल नॉलेज

 Indian Calendar 2022
 Reasoning Questions in Hindi
 बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
 हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
 हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें
 आज का राशिफल
 कल मौसम कैसा रहेगा?
 WinZO Game App क्या है
  कैरम बोर्ड गेम कैसे खेलें
 स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
 पर्यावरण प्रदूषण क्या है

Top 10 Articles

 100 Pulses Name in Hindi and English
 60 Dry Fruits Name In Hindi and English
 Week Name in English Hindi
 100 Vegetables Name In English and Hindi
 100 Animals Name in English
 100 flowers Name in English
 Week Name in English Hindi
 Cutie Pie Meaning in Hindi
 At The Rate Kya Hota Hain
 Colours Name in English

Top 10 Articles

 Spice Money Login
 DM Full Form
 Anjana Om Kashyap Biography
 What is Pandora Papers Leaks
 Safer With Google
 Turn Off Google Assistant
 Doodle Champion Island Games
 YouTube Shorts क्या है
 Starlink Satellite Internet Project Kya Hai
 Nitish Rana biography in Hindi
Copyright ©2020 GKHUB DMCA.com Protection Status Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us