आज के आर्टिकल में हम IP Address Full Form क्या होती है और Internet Protocol बारे में विस्तार से जानकारी पढेंगे ।
IP (Internet Protocol) Address
⇒ IP Address क्या होता है ?
IP Address Full Form – Internet Protocol
🔸 इन्टरनेट प्रोटोकाॅल एड्रेस गणितीय अंकों के रूप मेें होता है, जो हमारे स्मार्टफोन या कम्प्यूटर प्रत्येक डिवाइस हेतु अलग-अलग होता है।
🔹 एक आईपी एड्रेस किसी भी नेटवर्क डिवाइस को एक पहचान प्रदान करता है।
🔸 आई पी एड्रेस (IP Address) के माध्यम से ही नेटवर्क में डिवाइस को अलग-अलग किया जाता है।
🔹 IP Address का उदाहरण – 172.16.254.1
🔸 IP Address निम्न फाॅर्मेट में होते हैं – IPv4, IPv6
🔹 IPv4 – 32 बिट्स का होता है, इसमें केवल अंकों का प्रयोग किया जाता है, एड्रेस को डाॅट (.) के द्वारा अलग किया जाता है।
🔸 IPv6 – 128 बिट्स का होता है, इसमें केवल अंको के साथ अंग्रेजी भाषा के अक्षरों का भी प्रयोग किया जाता है, एड्रेस को काॅलन (:) के द्वारा अलग किया जाता है।
IP Address दो प्रकार का होता है।
- Static IP Address
- Dynamic IP Address
1. Static IP Address – यह ISP के द्वारा किसी सर्वर को एक्सेस करने के लिए खरीदा जाता है। स्टेटिक आईपी (Static IP) एड्रेस स्थिर रहता है।
2. Dynamic IP Address – यह इंटरनेट कनेक्शन पर आधारित होता है, कोई कम्प्यूटर सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट होते ही बदल जाता है।
🔸 IP Address के Ranges को निम्न Class में बाँटा गया है। Default IP Address :- 0.0.0.0
🔹 Class-A:- यह 0.0.0.0 से 126.255.255.255 तक होता है। इसमें प्रथम 8 बिट्स को नेटवर्क के लिए तथा अंतिम 24 बिट्स होस्ट के लिए प्रयोग किया जाता है।
🔸 Class –B :- यह 128.0.0.0 से 191.255.255.255 तक होता है। इसमें प्रथम 16 बिट्स को नेटवर्क के लिए तथा अंतिम 16 बिट्स होस्ट के लिए प्रयोग किया जाता है।
🔹 Class-C:- . यह 192.0.0.0 से 223.255.255.255 तक होता है। इसमें प्रथम 24 बिट्स को नेटवर्क के लिए तथा अंतिम 8 बिट्स होस्ट के लिए प्रयोग किया जाता है।
🔸 Class-D:- यह 224.0.0.0 से 239.255.255.255 तक होता है। इसका प्रयोग मल्टीकास्टिंग के लिए किया जाता है।
🔹 Class-E:- यह 240.0.0.0 से 255.255.255.255 तक होता है। इसमें प्रथम 24 बिट्स को नेटवर्क के लिए तथा अंतिम 8 बिट्स होस्ट के लिए प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है, यह भविष्य के लिए रिजर्व रखा हुआ है।
आज के आर्टिकल में हमने IP Address Full Form जाना और इसके बारे में महत्त्वपूर्ण जानकरी भी पढ़ी ,हम आशा करते है कि आपको समझ में आया होगा ।
Leave a Reply