Rajathan Current GK – राजस्थान करंट जीके || समसामयिक घटनाचक्र – Current Affairs 2022

Read : Rajasthan Current Affairs in Hindi, दोस्तो इस आर्टिकल में राजस्थान से जुड़े समसामयिक सामान्य ज्ञान (Rajathan Current GK ) के बारे में जानकारी दी गयी है ,आप राजस्थान से जुडी किसी भी भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित तेयारी कर रहें है, तो आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। इस पेज पर वही तथ्य दिए गए है जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ।

Rajasthan Current Affairs in Hindi – राजस्थान करंट जीके

Table of Contents

rajasthan current affairs

नवम्बर – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

नोट : इस पेज को समय- समय पर अपडेट किया जाता है , इसलिए आप विजिट करतें रहें।

Whatsaap ग्रुप ज्वाइन करें  – Join Now

चेस इन स्कूल कार्यक्रम:

इंदिरा गाँधी जयंती के अवसर पर 19 नवंबर ,2022 को राजस्थान के सरकारी स्कूल में यह कार्यक्रम संचालित किया गया। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 नवम्बर  को बीकानेर में किया।

गरुड़- 7

भारत व फ्रांस के मध्य वायु सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ – 7 (26 अक्टूबर से 12 नवंबर 2022 तक) जोधपुर में आयोजित किया गया।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

यह अभियान 17 से 21 अक्टूबर, 2022 तक चलाया गया। इसके तहत मिलावट की सूचना देने वाले व्यक्ति को अनसेफ फूड प्रमाणन पर ₹51000 की राशि तथा सब्सटेंडर्ड फूड प्रमाणन पर ₹5000 की राशि का इनाम रखा गया। यह योजना राज्य सरकार की एक फ्लैगशिप योजना के रूप में संचालित है। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर 2020 को हुई थी।

उमेश मिश्रा

3 नवंबर 2022 को राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया उमेश मिश्रा ने पूर्व महानिदेशक एम.एल. लाठर का स्थान लिया है। मिश्रा राजस्थान के 35 वें  पुलिस महानिदेशक बने हैं।

नवीन राजस्थान स्टार्टअप नीति 2022

प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने और आई स्टार्ट कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 9 नवंबर 2022 को मंत्रिमंडल बैठक में नवीन राजस्थान स्टार्टअप नीति 2022 की घोषणा हुई।

मानगढ़ धाम की गौरव गाथा

हाल ही में 1 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत बांसवाड़ा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग की।

अक्टूबर – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

जस्टिस पंकज मिथल

राजस्थान उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मिथल को नियुक्त किया गया।

32 वां बिहारी पुरुस्कार

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार उदयपुर के डॉक्टर माधव हाडा को दिया गया। उन्हें  यह पुरस्कार उनकी कृति पंचरंग चोला पहर सखी री के लिए दिया गया।

जमुना टुडू

महिला लेडी टार्जन के नाम से प्रसिद्ध जमुना टुडू राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेगी।

अंजस महोत्सव

राजस्थान के गढ़ गोविंद (जोधपुर) में 29- 30 अक्टूबर 2022 को अंजस महोत्सव का आयोजन किया गया।

विश्व का सबसे बड़ा पवन सौर ऊर्जा संयंत्र

हाल ही में ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में जैसलमेर जिले में 600 मेगावाट क्षमता वाले विंड सोलर प्लांट को शुरू किया है।

राजस्थान रत्न पुरस्कार

इस बार राज्य के छह व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया। राजस्थान रत्न पुरस्कार सरकार द्वारा कला संगीत तथा साहित्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के तहत ₹100000 इनाम की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। राजस्थान रतन पुरस्कार को 2012 से शुरू किया गया था।

  • जस्टिस दलवीर भंडारी
  • जस्टिस आर.एम. लोढ़ा
  • शीन काफ निजाम
  • लक्ष्मी निवास मित्तल
  • के. सी. मालू
  • अनिल अग्रवाल

राजस्थान समिट

8 अक्टूबर 2022 को राजस्थान के JECC सीतापुर, जयपुर में राजस्थान समिट का आयोजन किया गया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल

2022 ओवरऑल में हनुमानगढ़ चैंपियन बना । जिसमें हनुमानगढ़ ने 5 गोल्ड 1 सिल्वर और एक ब्रोंज समेत कुल मिलाकर 7 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।

प्रदेश का सबसे बड़ा सिटी पार्क

21 अक्टूबर 2022 को प्रदेश के सबसे बड़े सिटी पार्क का लोकार्पण मानसरोवर, जयपुर में किया गया।

मैं भी बाल सरपंच

हाल ही में 2 अक्टूबर 2022 को डिजिटल बाल मेला एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में गांव के बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए

मैं भी बाल सरपंच अभियान की शुरुआत की गई।

सितम्बर – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

अगस्त – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

जुलाई – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

जून – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

मई – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

अप्रेल – 2022 (राजस्थान से संबंधित)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top