राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी – Rajasthan ke Pramukh Khiladi

अंतिम संशोधित (Last Updated): August 26, 2026

आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी (Rajasthan ke Pramukh Khiladi) टॉपिक पर चर्चा करेंगे। हाल ही में राजस्थान से जुड़े खिलाडी जो चर्चा में रहें है ,उनके बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे।

राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी – Rajasthan ke Pramukh Khiladi

Table of Contents

Rajasthan ke Pramukh Khiladi

वर्तमान एग्जाम में खिलाड़ी के संबंध में कैसे प्रश्न पूछे जाते है?

  • खिलाड़ी किस जिले से संबंध रखता है ?
  • खिलाड़ी किस खेल से जुड़ा है?
  • अगर किसी खिलाड़ी ने खेल विशेष में कोई खास रिकॉर्ड बनाया है तो उसकी पूरी जानकारी।
  • कोई भी सम्मान या खेल पुरस्कार से संबंधित जानकारी।
  • हाल ही में जो खिलाड़ी ज्यादा चर्चित हो, उसकी पूरी जानकरी होना जरूरी है।

Reet Pdf Notes के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर लेवें  –  Join Now

खिलाङीखेलजिला
1. रवि बिश्नोईक्रिकेटजोधपुर
2. अवनी लेखरापैराशूटिंगजयपुर
3. अरूंधति चौधरीबॉक्सरकोटा
4. कृष्णा नागरबैडमिंटनजयपुर
5. खलील अहमदगेंदबाजटोंक
6. कृष्णा पूनियाडिस्कस थ्रोचुरू
8. अपूर्वी चंदेलानिशानेबाजीजयपुर
9. मंजू बालाहैमर थ्रो।चुरू
10. देवेंद्र झाझरियापैरा एथलेटिक्स F-46 जैवेलिन थ्रो (भाला फेंक)।चुरू
11. मिताली राजक्रिकेटजोधपुर
12. राज्यवर्धन सिंह राठौङनिशानेबाजीजैसलमेर
13. लिंबा रामतीरंदाजीउदयपुर
14. राज्यश्रीनिशानेबाजीबीकानेर
15. गोपाल सोनीएथलेटिकबीकानेर
16. ओमप्रकाशनौकायनझुंझुनूं
17. सुरेश मिश्रावाॅलीबाॅल
18. करणी सिंहनिशानेबाजीबीकानेर
19. आकाश सिंहक्रिकेटभरतपुर
20. बजरंग लाल ताखरनौकायनसीकर
21. सरिता मोरकुश्तीगंगानगर
22. सुंदर सिंह गुर्जरपैरा जैवेलियन थ्रोकरौली
23. दिव्यांश सिंह पंवारनिशानेबाजजयपुर
24. नवनीत गौतमकबड्डीजयपुर
25. वीरेन्द्र पूनियाहैमर थ्रोचुरू
26. हमीदा बानोएथलेटिक्स
27. रजत चौहानतीरंदाजीजयपुर
28. खेताराममैराथन एथलीटबाड़मेर
29. सर्वेश पारीकतीरंदाजीजयपुर
30. शगुन चौधरीनिशानेबाजीजयपुर
31. शालिनी पाठककबड्डीभरतपुर
32. भावना जाटब्रिस्क वोकराजसमंद
33. सुमित्रा शर्माकबड्डीजयपुर
34. स्वाती दूधवालतीरदांजीचुरू
35. भक्ति शर्मातैराकीउदयपुर
36. अर्जुन जाटनौकायनजयपुर
37. प्रिया पूनियाभारतीय महिला क्रिकेटरचुरू
38. सागरमल धायल (कोच)मुक्केबाजी
39. अभिजीत गुप्ताशतरंजभीलवाड़ा
40. अजय सिंहभारोत्तोलनझुंझुनूं
41. संदीप सिंह मानपैरा एथलीटहनुमानगढ़
42. श्याम सुन्दर स्वामीतीरंदाजीबीकानेर

Reet Pdf Notes के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर लेवें  –  Join Now

1. रवि बिश्नोई –

रवि बिश्नोई

खेल – क्रिकेट

विशेष –

  • 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भाग लिया और 17 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाङी बन गए।
  • घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स डलेवन पंजाब एवं लखनऊ सुपर जायंट के लिए खेलते हैं।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुना।
  • U-19 सर्वाधिक 17 विकेट (2019-20)।
  • IPL में किग्स इलेवन पंजाब और अब लखनऊ सुपर जायंटस से खेलते है।

2. अवनी लेखरा –

अवनी लेखरा

खेल – पैराशूटिंग

विशेष –

  • 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में गोल्ड एवं कांस्य पदक जीता।
  • गोल्ड – 210 मीटर एयर राइफल
  • कांस्य – 50 मीटर एयर राइफल
  • भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने वर्ष 2020 में पैरा ओलंपिक में गोल्ड जीता है।
  • टोक्यो पैरालंपिक 2020 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल, में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH-1 श्रेणी में कांस्य पदक जीता।
  • 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
  • पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाङी बनी तथा एक ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय एथलीट भी।
  • पैराशूटिंग विश्व कप 2019 रजत पदक जीता।
  • राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक शूटिंग चैंपियनशिप 2015 कांस्य पदक जीता।
  • इस विश्व कप में इन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH-1 में स्वर्ण पदक 250.6 अंको के साथ जीतकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है तथा अपना ही रिकार्ड (249.6 अंक) तोङकर वर्ष 2024 के पेरिस पैरालम्पिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
  • 2021 में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण पैरालंपिक अवार्ड से अन्तर्राष्ट्रीय समिति द्वारा सम्मानित।
  • पैराशूटिंग वर्ल्ड कप 2022 गोल्ड मेडल जीता। अवनी लेखरा राजस्थान सरकार के अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसेडर है।
  • दक्षिण कोरिया में 10 मीटर एयर राइफल में 2022 में रजत पदक जीता।
  • 2021 में भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार ’’मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’’ से सम्मानित।
  • 2022 में पद्मश्री से सम्मानित।
  • अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ’पैरा ओलंपिक अवाॅर्डस 2021’ में बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
  • जून 2022 में पैरा निशानेबाजी विश्व कप-2022 (चेटियारो, फ्रांस) में 2 स्वर्ण पदक जीते।

3. अरूंधति चौधरी –

खेल – बाॅक्सर

विशेष –

  • 2016 में उन्होंने बाॅक्सिंग शुरू की।
  • राजस्थान की पहली महिला बाॅक्सर जिसने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है।
  • वर्ल्ड यूथ बाॅक्सिंग चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में पोलैंड की खिलाङी को 5-0 के मुकाबले से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

4. कृष्णा नागर –

खेल – बैडमिंटन

विशेष –

  • कृष्णा नागर राजस्थान की एक भारतीय पैरा-बेडमिंटन खिलाङी है।
  • कृष्णा नागर SH6 कैटेगरी में भाग लेती है। इस केटेगरी में वह खिलाङी हिस्सा लेते हैं, जिनकी लंबाई नहीं बढ़ती है।
  • SH6 क्लास फाइनल में कृष्णा नागर ने हांगकांग के चु मान केइ को हराकर गोल्ड मेडल जीता। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में बैडमिंटन में यह भारत का चैथा पदक है।
  • टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का 5वां गोल्ड है।
  • उन्होंने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। इंडोनेशिया में 2018 पैरा एशियाई खेलों में, कृष्णा नागर ने एकल कांस्य पदक जीता।
  • स्विट्जरलैण्ड के बासेल में 2019 पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में कृष्णा नागर ने हमवतन राजा मगोत्रा के साथ पुरुष युगल रजत पदक जीता।
  • उन्होंने एकल स्पर्धा में कांस्य भी जीता। टोक्यो, जापान में 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में, कृष्णा नागर ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता।

5. खलील अहमद –

खलील अहमद

खेल – गेंदबाज
गेंदबाजी की शैली – बाएं हाथ से मध्यम तेज गति के गेंदबाज।
बल्लेबाजी की शैली – दाहिने हाथ से बल्लेबाजी

विशेष –

  • इन्होंने अंडर-19 टीम में भाग लिया था जिसमें भारत उपविजेता रही थी। यह विश्व कप 2016 में हुआ था।
  • उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी मैच 6 अक्टूबर 2017 को जम्मू कश्मीर के खिलाफ जयपुर में खेल था।
  • बाएं हाथ से मध्यम तेज गति के गेंदबाज।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते है।

6. कृष्णा पूनिया –

खेल – डिस्कस थ्रो

विशेष –

  • राजस्थान के चुरू जिले में ससुराल।
  • वर्ष 2010 एशियाई खेल में कांस्य पदक।
  • राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक।
  • 2006 एशियन गेम में कांस्य पदक।
  • 2010 एशियन गेम में कांस्य पदक।
  • अरावली पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार तथा महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित।
  • 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित।
  • वर्तमान में सार्दुल सीट से कांग्रेस विधायक तथा राजस्थान स्टेट क्रिकेट काउंसलिंग की अध्यक्ष है।

7. अरुंधति चौधरी –

खेल – बाॅक्सर

विशेष –

  • 2016 में उन्होंने बाॅक्सिंग शुरू की।
  • राजस्थान की पहली महिला बाॅक्सर जिसने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है।
  • वर्ल्ड यूथ बाॅक्सिंग चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में पोलैंड की खिलाङी को 5-0 के मुकाबले से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  • इन्होंने 16 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

8. अपूर्वी चंदेला –

अपूर्वी चंदेला

खेल – निशानेबाजीे

विशेष –

  • अर्जुन पुरस्कार विजेता।
  •  ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता।
  • 2016 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • टोक्यो ओलंपिक 2020, 10 मीटर महिला एयर राइफल में 36 स्थान पर रही।
  • काॅमनवेल्थ खेल 2014 कास्य पदक विजेता आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2019 स्वर्ण पदक।
  • आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्डकप 2018 चांग्वान दक्षिण कोरिया में 10 मी. एयर राइफल में कांस्य पदक।
  •  ISSF वर्ल्ड कप 2019, नई दिल्ली में स्वर्ण पदक।

9. मंजू बाला –

खेल – हैमर थ्रो।

विशेष –

  • 60 वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई खेल 2014 में रजत पदक जीता।
  • राष्ट्रमण्डल खेल 2022 बर्मिघम में भाग लिया।

10. देवेन्द्र झाझङिया –

देवेंद्र झाझरिया

खेल – पैरा एथलेटिक्स F-46 जैवेलिन थ्रो (भाला फेंक)।

विशेष –

  • देवेन्द्र झाझङिया का जन्म चुरू जिले के राजगढ़ तहसील में झाझङियों की ढ़ाणी में हुआ। ये पुरूष जैवलिन थ्रो की थ्.46 स्पर्धा के खिलाङी हैं।
  • इन्होंने सितम्बर 2022 में वर्ल्ड एथलेटिक्स ग्रान्ड प्रिक्स (मोरक्को) में रजत पदक जीता।
  • टोक्यो पैरा ओलंपिक 2020 जैवलिन थ्रो के F-46 किलोग्राम स्पर्धा में (64.35 मीटर) रजत पदक जीता।
  • इससे पहले इन्होंने रियो डि जेनेरिया पैरा ओलंपिक खेलों में 2016 में 63.15 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • वर्ष 2004 के ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता।
  •  पैरालम्पिक खेलों में दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पैरा ओलंपिक खिलाङी देवेन्द्र झाझङिया है।
  • एशियन पैरा गेम्स 2014, द. कोरिया व वर्ल्ड चैम्पियशिप 2015 में रजत पदक जीता।
  • 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2012 में पद्मश्री, 2017 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2022 में पद्मभूषण से सम्मानित।
  • 2015 में वल्र्ड पैरा चैंपियनशिप (दोहा, कतर) में रजत पदक जीता। 2014 में पैरा एशियन गेम्स (इंचियोन, दक्षिण कोरिया) में रजत पदक जीता। 2014 में पैरा एशियन गेम्स (इंचियोन, दक्षिण कोरिया) में रजत पदक जीता।
  • 2013 में वल्र्ड पैरा चैंपियनशिप में थ्.46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2004 एथेंस पैरा ओलम्पिक में 62.15 मीटर के साथ प्रथम स्वर्ण पदक जीता। ये इनका प्रथम पैरा ओलंपिक पदक थ।

पुरस्कार –

  • पद्म पुरस्कार 2022 की श्रेणी में पदम भूषण अवार्ड। ये पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करने वाले देश के पहले पैरा खिलाङी हैं।
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2017 (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार)
  • इन्हें 2012 में पद्मश्री सम्मान दिया गया, पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय पैरा खिलाङी बने।
  • अर्जुन अवार्ड (2004) व महाराणा प्रताप पुरस्कार (2003-04)
  • मेवाङ फांउडेशन का अरावली सम्मान (2000)
  • राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के ब्रांड एम्बेसडर।

11. मिताली राज –

मिताली राज

खेल – क्रिकेट

विशेष –

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी की।
  • अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला खिलाङी।
  • वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • वर्ष 2005 में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित।
  • वर्ष 2021 में मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित।
  • दो बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

12. राज्यवर्धन सिंह राठौङ –

खेल – निशानेबाजी

विशेष –

  • एथेंस ओलंपिक 2004 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाङी।
  • विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक विजेता।
  • वर्ष 2003 में अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2005 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित। 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • भारत सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री रह चुके है।
  • सैनिक सेवा के दौरान अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित।
  • वर्तमान में जयपुर ग्रामीण (भाजपा) से लोकसभा सदस्य है।

13. लिंबा राम –

खेल – तीरंदाजी

विशेष –

  • 1992 में बीजिंग एशियाई चैम्पियनशिप मुकाबले में विश्व रिकाॅर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • 1990 में महाराणा प्रताप पुरस्कार व 1991 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • तीन बार ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया। 1993 में एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विेजेता।
  • 1994 में राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
  • वर्ष 1995 में काॅमनवेल्थ चैंपियनशिप में टीम को गोल्ड एवं व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
  • 2012 में पद्मश्री से सम्मानित।

14. राजश्री –

खेल – निशानेबाजी

विशेष –

  • अर्जुन पुरस्कार विेजेता।

15. गोपाल सोनी –

खेल – एथलेटिक

विशेष –

  • अर्जुन पुरस्कार विेजेता।

16. ओमप्रकाश –

खेल – नौकायन

विशेष –

  • एशियन गेम 2018 में झुंझुनू के ओमप्रकाश ने क्वार्टरपोल में स्वर्ण पदक जीता।

17. सुरेश मिश्रा –

खेल – वाॅलीबाॅल

विशेष –

  • एशियन गेम 1974 व 1978 सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व एवम् शानदार प्रदर्शन।
  • अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।

18. डाॅक्टर करणी सिंह –

खेल – निशानेबाजी

विशेष –

  • एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता 1980 में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1952 से 1977 तक लोकसभा सदस्य रहे (बीकानेर क्षेत्र) 1960 से 1980 तक आयोजित 5 ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले पहले खिलाङी।
  • विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता 1961 में रजत पदक जीता।
  • एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 1971 में स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई खेल 1974 व 1975 में रजत पदक जीता।
  • 1961 में अर्जुन पुरस्कार।
  • निशानेबाजी में पहला अर्जुन पुरस्कार (1982-83) में महाराणा प्रताप पुरस्कार।

19. आकाश सिंह –

खेल – क्रिकेट
रोल – बाॅलर
बाॅलिंग – लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट (मध्यम तेज गति)
बैटिंग – राइट हेंडेंडेड

विशेष –

  • इन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भाग लिया था।
  • 2019 में इन्होंने टी20 डेब्यू दिया।

20. बजरंग लाल ताखर –

खेल – नौकायन

विशेष –

  • 2010 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता।
  • महाराणा प्रताप पुरस्कार एवं अर्जुन पुरस्कार विेजेता।
  • 2006 एशियन गेम में सिल्वर मेडल जीता था। जिसका आयोजन कतर दोहा में हुआ था।
  • 2007 कोरिया में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2008 अर्जुन अवाॅर्ड सम्मानित।
  • 2010 ग्वांझाऊ एशियन गेम्स में देश के लिए रोइंग में पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 2013 पदम श्री से सम्मानित।

21. सरिता मोर –

खेल – कुश्ती

विशेष –

  • दुनिया की नंबर वन पहलवान का खिताब सरिता मोर को दिया गया।
  • वर्तमान में रेलवे में टीटी पद पर कार्यरत है।
  • उन्होंने बोलट तुरनिखानोव कप प्रतियोगिता में भाग लिया उन्होंने बोलट तुरनिखानोव कप प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका आयोजन कजाकिस्तान अल्माटी में हुआ था तथा गोल्ड मेडल जीता।
  • इन्होंने यह पदक 59 किलोग्राम की श्रेणी में हासिल किया है।
  • उन्होंने फाइनल में अजरबैजान की झाला लिए को पराजित कर खिताब जीता है।

22. सुंदर सिंह गुर्जर –

सुंदर सिंह गुर्जर

खेल – पैरा जैवेलियन थ्रो

विशेष –

  • एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की एफ 46 केटोगरी के रजत पदक विजेता।
  • इन्होंने 61.33 मिमी की दूरी तक भाला फेंका था।
  • 2017 में आईपीसी पैरा चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया था।
  • एशियन पैरा गेम्स, इंडोनेशिया 2018 में रजत पदक तथा कांस्य पदक जीता।
  • 2019 में भारत सरकार द्वारा ’अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित।
  • 2018 में महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित।

23. दिव्यांश सिंह पंवार –

खेल – निशानेबाज

विशेष –

  • 2019 में बीजिंग में हुए आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में जगह बनाई थी।
  • आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में चार बार गोल्ड मेडल जीता है।
  • आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2018 में दो गोल्ड मेडल जीते।

24. नवनीत गौतम –

खेल – कबड्डी

विशेष –

  • 2010 के ग्वांगझू एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य।
  • 2007 अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर की टीम की तरफ से खेले।

25. वीरेन्द्र पूनिया –

खेल – हैमर थ्रो

विशेष –

  • द्रोणाचार्य अवार्ड और महाराणा प्रताप सम्मान से सम्मानित।
  • भारतीय रेलवे में थ्रो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक।
  • श्री विरेन्द्र पूनिया वर्तमान में राजस्थान राज्य क्रिया परिषद् के सदस्य है।

26. हमीदा बानो –

खेल – एथलेटिक्स

विशेष –

  • 1982 एशियन खेल में 4 x 100 मीटर रीले में रजत पदक जीता।
  • 1982-83 में महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित।
  • हमीदा बानो को ’राजस्थान की उङनपरी’ के नाम से भी जाना जाता है।

27. रजत चौहान –

खेल – तीरंदाजी

विशेष –

  • इचियोंग में आयोजित एशियाई खेल 2014 में कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा में अभिषेक वर्मा और संदीप कुमार के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
  • विश्व चैंपियनशिप 2015 – कोपेहेगन विश्व चैंपियनशिप 2016 में रजत पदक जीता।
  • 2013-14 में महाराणा प्रताप पुरस्कार।
  • 2016 में अर्जुन पुरस्कार।
  • वर्तमान में राजस्थान पुलिस विभाग में R.P.S है।

28. खेताराम –

खेल – मैराथन एथलीट

विशेष –

  • दक्षिण एशियाई खेल 2016 गुवाहाटी में कांस्य पदक जीता।
  • 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 2 बार एशियाई चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट।
  • रियो ओलंपिक में पुरूषों की मैराथन में 26 वें स्थान।
  • रियो ओलंपिक में पुरुषों की मैराथन में 26 वें स्थान।
  • वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत है।
  • 2016-17 का महाराणा प्रताप पुरस्कार।

29. सर्वेश पारीक –

खेल – तीरंदाजी

विशेष –

  • तीरंदाजी विश्वकप स्टेज 2015 में कंपाउंड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • 2016-17 का महाराणा प्रताप पुरस्कार।

30. शगुन चौधरी –

खेल – निशानेबाजी

विशेष –

  • ओलम्पिक ट्रैप शूटिंग स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला है।
  • 2012 लंदन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 2003-04 में महाराणा प्रताप पुरस्कार।

31. शालिनी पाठक –

खेल – कबड्डी

विशेष –

  • राजस्थान की पहली महिला इंटरनेशनल कबड्डी खिलाङी।
  • 2006 साउथ एशियन गेम में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा।
  • 18 वें एशियाई खेल जकार्ता में रजत पदक जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा।
  • 2006-07 में महाराणा प्रताप पुरस्कार।

32. भावना जाट –

भावना जाट

खेल – ब्रिस्क वाॅक

विशेष –

  • टोक्यो ओलिंपिक में महिला 20 किलोमीटर ब्रिस्क वाॅक इवेंट में भावना जाट 32 वें स्थान पर रही।
  • उन्होंने 20 किलोमीटर का यह सफर 1 घंटे 37 मिनट में पूरा किया। इस इवेंट में इटली को गोल्ड, कोलंबिया को सिल्वर और चाइना की एथलीट को ब्राॅन्ज मेडल मिला।
  • राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 में स्वर्ण पदक।
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में भाग लिया।

33. सुमित्रा शर्मा –

खेल – कबड्डी

विशेष –

  • 2014 एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विेजेता टीम का हिस्सा।
  • 2013 में महाराणा प्रताप।

34. स्वाती दूधवाल –

खेल – तीरदांजी

विशेष –

  • 2016 में मंगोलिया मे आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2015-16 में महाराणा प्रताप पुरस्कार।

35. भक्ति शर्मा –

खेल – तैराकी

विशेष –

  • अंटार्कटिका महासागर में 52 मिनट में 1.4 किमी. तैराकी का कीर्तिमान बनाया।
  • 6 जुलाई, 2006 को 13 घण्टे 55 मिनट में इंग्लिश चैनल को पार किया।
  • तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2010

36. अर्जुन जाट –

खेल – नौकायन

विशेष –

  • वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत है।
  • चुंगजू में 2019 एशियाई रोइंग चैपियनशिप में अरविन्द सिंह के साथ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक (रजत) जीता।
  • ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2020 में नौकायन के पुरूषों के लाइटवेट डबल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाने नाकाम रहे।

37. प्रिया पूनिया –

खेल – भारतीय महिला क्रिकेटर

विशेष –

  • 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने एक दिवसीय करियर की शुरूआत की।

38. सागरमल धायल (कोच) –

खेल – मुक्केबाजी

विशेष –

  • वर्तमान में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के राष्ट्रीय कोच भारतीय रेल्वे में पुरूष और महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच है।
  • 2016 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1984-93 तक पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन और लाइट वेल्टर भार में 3 रजत पदक, जूनियर एशियन बाॅक्सिंग चैंपियन में।
  • महाराणा प्रताप पुरस्कार से 1988 में सम्मानित।
  • फरवरी-मार्च, 1992 में मनीला में प्री-एशियन चैपिंयनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट।
  • बैंकाक में जुलाई, 1992 में 16 वीं एशियाई चैंपियनशिप सह ओलंपिक क्वालीफाइंग में स्वर्ण पदक विजेता।

39. अभिजीत गुप्ता –

अभिजीत गुप्ता

खेल – शतरंज

विशेष –

  • दो बार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • कान अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओपन का खिताब विजेता।
  • 2008 में विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीता।
  • 2012 शतरंज ओलंपियाड में रजत पदक जीता।
  • 2013 काॅमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता।
  • 2000-01 में महाराणा प्रताप।
  • 2013 में अर्जुन पुरस्कार।

40. अजय सिंह –

खेल – भारोत्तोलन।

विशेष –

  • 81 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते है।
  • राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2019 व 2021 में स्वर्ण पदक विजेता।
  • एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2017 में कांस्य पदक विजेता।

41. संदीप सिंह मान –

खेल – पैरा एथलीट है जो पुरूषों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लम्बी कूद स्पर्धाओं की टी-46 श्रेणी में भाग लेते है।

विशेष –

  • एशियाई पैरा गेम्स 2018 में कांस्य पदक विजेता तथा 2014 में दो रजत (200 मी, 400 मी), 2010 रजत पदक विजेता।
  • 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
  • 2012 में महाराणा प्रताप पुरस्कार।
  • 2019 में अरावल पुरस्कार।
  • 2012 से 200 मीटर और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकाॅर्ड धारक है।

42. श्याम सुन्दर स्वामी –

खेल – तीरंदाजी

विशेष –

  • बीकानेर के इस खिलाङी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी जोङीदार ज्योति के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
  • वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलवाने वाले खिलाङी बने। पैरा वर्ल्ड रैकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 (यूरोप) के लिए भारतीय टीम में इनका चयन किया गया है।

Leave a Comment