• Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Articals
  • Psychology

Gk Hub

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Articals
  • Psychology

लोकतंत्र का अर्थ – परिभाषा, गुण, दोष, प्रकार || Loktantra Kya Hai

Author: K.K.SIR | On:4th Oct, 2022| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

Table of Contents

  • लोकतंत्र क्या है – Loktantra Kya Hai
  • लोकतंत्र का अर्थ क्या है – Loktantra ka Arth
  • लोकतंत्र किसे कहते है – Loktantra kise kahate hain
  • लोकतंत्र क्या है – Loktantra Kya Hai
  • लोकतंत्र की परिभाषा – Loktantra ki Paribhasha
  • लोकतंत्र के प्रकार – Loktantra ke Prakar
  • प्रत्यक्ष लोकतंत्र
  • अप्रत्यक्ष लोकतंत्र
  • लोकतंत्र के गुण और विशेषताएँ – Loktantra ki Visheshta
  • लोकतंत्र के दोष – Loktantra ke Dosh
  • विभिन्न विद्वानों द्वारा लोकतंत्र के दोष
  • लोकतंत्र के सिद्धान्त – Loktantra ke Siddhant
  • 1. स्वतंत्रता
  • 2. समानता
  • 3. भ्रातृत्व
  • 4. न्याय
  • Conclusion – निष्कर्ष
  • FAQ
  • 1. लोकतंत्र किसे कहते है ?
  • 2. लोकतंत्र की परिभाषा बताइये ?
  • 3. लोकतंत्र का अर्थ क्या है ?
  • 4. लोकतंत्र क्या है ?
  • 5. लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है ?
  • 6. लोकतंत्र के कोई दो गुण बताइये ?
  • 7. लोकतंत्र के कोई दो दोष बताइये ?
  • 8. लोकतंत्र के सिद्धांत बताइये ?

आज के आर्टिकल में हम लोकतंत्र क्या है (Loktantra Kya Hai), इसकी परिभाषा, गुण, दोषं, प्रकारों को विस्तार से पढेंगे। (Loktantra ka Arth, Loktantra kise kahate hain, Loktantra ki Paribhasha, Loktantra Kya Hai, Loktantra ke Prakar, Loktantra ki Visheshta)

लोकतंत्र क्या है – Loktantra Kya Hai

Loktantra Kya Hai

लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं जिससे प्रत्येक व्यक्ति भाग लेता है इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन करती है।

लोकतंत्र का अर्थ है – जनता का शासन अथवा एक ऐसी शासन प्रणाली जिसमें सर्वोच्च सत्ता जनता के पास होती है।

लोकतंत्र का अर्थ क्या है – Loktantra ka Arth

लोकतंत्र का अर्थ – लोकतंत्र शब्द दो शब्दों लोक+तंत्र से बना है जिसका अर्थ है – लोगों का शासन। लोकतंत्र का अंग्रेजी पर्याय Democracy है, जो दो ग्रीक शब्दों से मिलकर बना है – ’डेमो’ (Demos) – जनता तथा ’क्रेटिया’ (Kratia) शक्ति अथवा शासन। लोकतंत्र का अर्थ है – जनता का शासन।

लोकतंत्र किसे कहते है – Loktantra kise kahate hain

ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें राजसत्ता किसी एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के हाथों में न होकर संपूर्ण जनता में निहित होती है। उसे लोकतंत्र कहते है।

लोकतंत्र क्या है – Loktantra Kya Hai

लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसके अन्तर्गत जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी दल को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है, तथा उसकी सत्ता बना सकती है। यहां लोगों के सरकार से अभिप्राय प्रत्यक्ष प्रजांतंत्र है, सरकार लोगों पर शासन करती है। सरकार लोगों की है, सरकार लोगों द्वारा निर्वाचित और निर्देशित होती है। सरकार आम जनता में से बनती है तथा सरकार लोगों के प्रति जिम्मेदार है, और लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है। लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति भाग लेता है इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन करती है।

लोकतंत्र की परिभाषा – Loktantra ki Paribhasha

विभिन्न विद्वानों ने लोकतंत्र की निम्न परिभाषाएँ दी है –

सीले के अनुसार, ’’लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं, जिसमें हर व्यक्ति भागीदार होता है।

डायसी के अनुसार, ’’शासन का वह रुप जिसमें शासक वर्ग संपूर्ण राष्ट्र के अपेक्षाकृत अधिकांश लोग होते है।

ब्राइस के अनुसार, ’’हेरोडोटस के समय से ही लोकतंत्र शब्द का प्रयोग ऐसी सरकार के लिए किया जाता रहा है, जिसमें राज्य की शासन शक्ति किसी वर्ग के हाथों में न होकर समाज के सभी सदस्यों के हाथ में निहित होती है।

अब्राहम लिंकन के अनुसार, ’’लोकतंत्र जनता की, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन है।

हाॅल के अनुसार, ’’प्रजातंत्र से अभिप्राय ऐसी सरकार से है जिनमें जनमत का नियंत्रण हो।’’

प्रजातंत्र के प्राचीन अर्थ में अरस्तु ने इसके तीन तत्त्व माने है।

  1. बौद्धिक दृष्टि से प्रजातंत्र का अर्थ है ’समानता’।
  2. संवैधानिक दृष्टि से प्रजातंत्र का अर्थ है ’बहुमत का शासन’।
  3. सामाजिक दृष्टि से प्रजातंत्र का अर्थ है ’आम जनता का शासन’।

लोकतंत्र के प्रकार – Loktantra ke Prakar

लोकतंत्र दो प्रकार का होता है।

प्रत्यक्ष लोकतंत्र

जब जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन में भाग लेती है, तो उसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहते है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता सार्वजनिक हित के मुद्दों पर प्रत्यक्ष रूप से अपना मत व्यक्त करती है।

अप्रत्यक्ष लोकतंत्र

जब जनता अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करती है, तो उसे अप्रत्यक्ष लोकतंत्र कहते है। अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में राज्य की इच्छा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से व्यक्त नहीं की जाती है बल्कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से जिन्हें उन्होंने विचार करने और निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं।

लोकतंत्र के गुण और विशेषताएँ – Loktantra ki Visheshta

  • लोकतंत्र का सामान्य अर्थ उस राज्य अथवा सरकार से है जिसमें शासन की अंतिम सत्ता लोगों के हाथ में होती है जिसमें चुनाव का आधार सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार होता है। लोकतंत्र में निश्चित समय पर नियमित रूप से चुनाव होते हैं और जनता अपने प्रतिनिधियों को दोबारा चुनती है यदि जनता पुराने प्रतिनिधियों के कार्यों से असंतुष्ट है तो उनके स्थान पर नए प्रतिनिधि चुन सकती है।
  • लोकतंत्र नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है लोकतांत्रिक सरकार के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने विचार प्रकट करने भाषण देने लेख लिखने आदि की स्वतंत्रता प्राप्त होती है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था समानता के अधिकार पर आधारित होती है नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर आधारित होती है नागरिकों के मौलिक अधिकारोें की रक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था होती है।
  • प्रत्येक स्त्री एवं पुरुष को 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मत देने का अधिकार होता है किंतु सरकार का यह महत्त्वपूर्ण सिद्धांत है कि सभी निर्णय बहुमत द्वारा किए जाते हैं।
  • लोकतंत्र में स्वंतत्र व निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था होती है इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को दी जाती है।
  • समाचार पत्रों को सरकार की नीतियों के बारे में अपनी राय प्रकट करने की छूट होती है इस प्रकार यह जनता तथा सरकार के बीच कङी का काम करती है।
  • लोकतंत्र के अंतर्गत जनता को सत्ता का अंतिम स्रोत माना जाता है क्योंकि जनता ही अपने वोटो द्वारा निर्णय लेती है कि कौन सा दल सरकार बनाएगा।
  • लोकतंत्र शासन पद्धति होने के साथ-साथ एक जीवन शैली भी है जिसमें सभी समूहों को अपने धर्म का पालन करने अपनी भाषा तथा संस्कृति का विकास करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है।

लोकतंत्र के दोष – Loktantra ke Dosh

  • लोकतंत्र में शासन-व्यवस्था में अनावश्यक व्यय होता है।
  • राजनीति को कमाई का पेशा बनाने की ओर झुकाव होता है।
  • विधानसभाओं के सदस्यों तथा राजनीतिक अधिकारियों द्वारा कानून पास कराते समय वोटों को दृष्टि में रखना और समुचित व्यवस्था के भंग को सहन करना।
  • लोकतन्त्र समानता व स्वतन्त्रता के सिद्धान्तों पर आधारित है। भारत में धर्म, भाषा और जाति ने राजनीति में प्रवेश पा लिया है और उसे दूषित भी कर रही है।
  • भारत के संविधान के अनुसार यहाँ चुनावों की देखरेख, निर्देशन तथा नियंत्रण करने का उत्तरदायित्व एक स्वाधीन व निष्पक्ष चुनाव आयोग पर है।
  • समानता के सिद्धान्त का अपव्यय और प्रशासकीय पटुता या योग्यता के उचित मूल्य का न आंका जाना।
  • भारत में शिक्षा का अभाव लोकतन्त्र का प्रमुख बाधक कारक है। अशिक्षित जनता अपने मत की उचित कीमत नहीं समझती। वे जाति या धर्म के आधार पर अपना वोट देते है।
  • लोकतन्त्र की सफलता इस बार पर निर्भर होती है कि जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि योग्य और कुशल हों। परन्तु जब अयोग्य व्यक्ति केवल धन के बल पर चुनाव लङते है और जीतते हैं तो देश में लोकतन्त्र की प्रक्रिया रुक जाती है।

विभिन्न विद्वानों द्वारा लोकतंत्र के दोष

टेलरैण्ड के अनुसार, ’’लोकतंत्र दुष्टों का कुलीन तंत्र है।’’

ब्राइस के अनुसार, ’’लोकतंत्र घूसखोरी भ्रष्टाचार का पर्याय है।’’

फैजेट के अनुसार, ’’लाकतंत्र में अयोग्य लोगों का महिमामंडन होता है।’’

अरस्तु के अनुसार, ’’लोकतंत्र मूर्खों का भीङ तंत्र है।’’

कार्लायल के अनुसार, ’’लोकतंत्र में 9 मुर्ख और 1 योग्य व्यक्ति होता है अर्थात् मूर्खों की भरमार है।’’

लुडोविसी के अनुसार, ’’लोकतंत्र मृत्यु की ओर ले जाने वाला शासक है।’’

लेकी के अनुसार, ’’अयोग्यतम् का शासन व स्वतंत्रता का विरोधी है।’’ यह स्वतंत्र वातावरण है जिसमें

लोकतंत्र के सिद्धान्त – Loktantra ke Siddhant

  1. स्वतंत्रता
  2. समानता
  3. न्याय
  4. भ्रातृत्व।

1. स्वतंत्रता

स्वतंत्रता का आशय है विचार, क्रिया, अभिव्यक्ति और गतिविधि की स्वतंत्रता से है। यह स्वतंत्र वातावरण है जिसमें व्यक्ति अपनी अंतर्निहित शक्तियों को पहचानने और स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित होता है।

2. समानता

प्रत्येक व्यक्ति को जीवन जीने, सीखने और अपने उद्देश्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने के लिए समान अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। समानता एक नैतिक आदेश है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अधिकतम विकास और सुधार के लिए समान अवसर प्राप्त करने का अधिकार है।

3. भ्रातृत्व

आस्था और जीवन शैली का भिन्नता होते हुए भी राष्ट्र में एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग करते हुए साथ-साथ रहने की व्यापक विचारधारा ही भ्रातृत्व है। भ्रातृत्व की भावना लोकतंत्र का मुख्य आधार है।

4. न्याय

व्यक्ति को न्याय का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को किसी अवसर से वंचित नहीं रखा जा सकता है और न ही उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयास करने से रोका जा सकता है।

Conclusion – निष्कर्ष

लोकतांत्रिक व्यवस्था अत्यंत उपयोगी तथा समयानुकूल है इसके अंतर्गत व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा होती है तथा राज्य की निरंकुशता को रोकने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका की व्यवस्था होती है। अतः आधुनिक युग में सबसे लोकप्रिय एवं स्थायित्व वाली राजनीतिक व्यवस्था लोकतंत्र की है।

FAQ

1. लोकतंत्र किसे कहते है ?

उत्तर – लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं जिससे प्रत्येक व्यक्ति भाग लेता है इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन करती है।


2. लोकतंत्र की परिभाषा बताइये ?

उत्तर – ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें राजसत्ता किसी एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के हाथों में न होकर संपूर्ण जनता में निहित होती है। उसे लोकतंत्र कहते है।


3. लोकतंत्र का अर्थ क्या है ?

उत्तर – लोकतंत्र शब्द दो शब्दों लोक+तंत्र से बना है जिसका अर्थ है – लोगों का शासन।


4. लोकतंत्र क्या है ?

उत्तर – लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति भाग लेता है इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन करती है।


5. लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है ?

उत्तर – लोकतंत्र दो प्रकार का होता है।
(1) प्रत्यक्ष लोकतंत्र
(2) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र।


6. लोकतंत्र के कोई दो गुण बताइये ?

उत्तर – (1) लोकतंत्र नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है लोकतांत्रिक सरकार के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने विचार प्रकट करने भाषण देने लेख लिखने आदि की स्वतंत्रता प्राप्त होती है।
(2) लोकतांत्रिक व्यवस्था समानता के अधिकार पर आधारित होती है नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर आधारित होती है नागरिकों के मौलिक अधिकारोें की रक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था होती है।


7. लोकतंत्र के कोई दो दोष बताइये ?

उत्तर – (1) लोकतंत्र में शासन-व्यवस्था में अनावश्यक व्यय होता है।
(2) लोकतन्त्र समानता व स्वतन्त्रता के सिद्धान्तों पर आधारित है। भारत में धर्म, भाषा और जाति ने राजनीति में प्रवेश पा लिया है और उसे दूषित भी कर रही है।


8. लोकतंत्र के सिद्धांत बताइये ?

उत्तर – स्वतंत्रता, समानता, न्याय, भ्रातृत्व।

शिव चालीसा जरुर पढ़ें

हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करेंहस्त रेखा ज्ञान – पूरी जानकारी 
काला जादू क्या होता हैइमोजी क्या होती है
 लक्ष्मी पूजन का सही तरीका क्या है Bigg Boss Season 15 Contestant List 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पूरी जानकारीCarrom Board Rules in Hindi
गगनयान मिशन की पूरी जानकारी बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें :

  • एफिलिएट मार्केटिंग क्या है – Affiliate Marketing Kya Hai || घर बैठे लाखों कैसे कमायें

    एफिलिएट मार्केटिंग क्या है – Affiliate Marketing Kya Hai || घर बैठे लाखों कैसे कमायें

  • Rajathan Current GK – राजस्थान करंट जीके || समसामयिक घटनाचक्र – Current Affairs 2022

    Rajathan Current GK – राजस्थान करंट जीके || समसामयिक घटनाचक्र – Current Affairs 2022

  • GenYoutube App Download – Apk, Login, Register, Video

    GenYoutube App Download – Apk, Login, Register, Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

Recent Posts

  • राजस्थान के मुख्य सचिव – Chief Secretary of Rajasthan || राजस्थान सचिवालय
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Register, Login
  • स्टर्नबर्ग का त्रितंत्र बुद्धि सिद्धांत – Sternberg Ka Tritantra Buddhi Siddhant
  • एफिलिएट मार्केटिंग क्या है – Affiliate Marketing Kya Hai || घर बैठे लाखों कैसे कमायें
  • Rajathan Current GK – राजस्थान करंट जीके || समसामयिक घटनाचक्र – Current Affairs 2022
  • GenYoutube App Download – Apk, Login, Register, Video
  • राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी – Rajasthan ke Pramukh Khiladi
  • राजस्थान के पशु मेले – Rajasthan ke pramukh Pashu Mele
  • राजस्थान में जल संरक्षण की विधियाँ और तकनीक – REET Mains 2023
  • राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ – Rajasthan ki Boliyan

Categories

  • Amazon Quiz Answers
  • Answer Key
  • App Review
  • Basic Chemistry
  • Basic Knowledge
  • Biography
  • Biography in Hindi
  • Celebrity
  • Chalisa
  • computer knowledge
  • Cricket
  • CTET
  • Ecommerce
  • Education
  • Election Result
  • Entertainment Service
  • Featured
  • Games
  • GK Questions
  • Government Scheme
  • Government Schemes
  • Health
  • hindi grammer
  • india gk
  • India History
  • Indian History GK Quiz
  • Ipl cricket
  • latest news
  • LOAN
  • Math
  • Money Earn Tips
  • NEET Exam
  • Pahada Table
  • political science
  • Psychology
  • Rajasthan Current Gk
  • Rajasthan Exam Paper
  • Rajasthan Exam Solved Paper
  • Rajasthan Gk
  • rajasthan gk in hindi
  • Rajasthan GK Quiz
  • Rashifal
  • Reasoning Questions in Hindi
  • Reet Exam Gk
  • REET IMPORTANT QUESTION
  • Reet Main Exam
  • Religious
  • Sanskrit Grammar
  • Science
  • Technical Tips
  • ugc net jrf first paper
  • Uncategorized
  • word history
  • World geography
  • Yoga
  • भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान का भूगोल

10 Popular Posts

1500+ Psychology Questions in Hindi || मनोविज्ञान प्रश्न || REET/CTET/RPSC
REET Exam Leval 2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
मौर्यवंश पीडीएफ़ नोट्स व वीडियो-Rajasthan Gk – Important Facter
REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
भारतीय संविधान के संशोधन – Important Amendments in Indian Constitution
100 flowers Name in English- Names of Flowers
Sukanya Samriddhi Yojana-सुकन्या योजना की पूरी जानकारी देखें
REET Exam Level 2 Quiz-8-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
psychology quiz 3
Corona Virus || कोरोना वायरस क्या है || लक्षण || बचाव

Footer

जनरल नॉलेज

 Indian Calendar 2022
 Reasoning Questions in Hindi
 बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
 हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
 हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें
 आज का राशिफल
 कल मौसम कैसा रहेगा?
 WinZO Game App क्या है
  कैरम बोर्ड गेम कैसे खेलें
 स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
 पर्यावरण प्रदूषण क्या है

Top 10 Articles

 100 Pulses Name in Hindi and English
 60 Dry Fruits Name In Hindi and English
 Week Name in English Hindi
 100 Vegetables Name In English and Hindi
 100 Animals Name in English
 100 flowers Name in English
 Week Name in English Hindi
 Cutie Pie Meaning in Hindi
 At The Rate Kya Hota Hain
 Colours Name in English

Top 10 Articles

 Spice Money Login
 DM Full Form
 Anjana Om Kashyap Biography
 What is Pandora Papers Leaks
 Safer With Google
 Turn Off Google Assistant
 Doodle Champion Island Games
 YouTube Shorts क्या है
 Starlink Satellite Internet Project Kya Hai
 Nitish Rana biography in Hindi
Copyright ©2020 GKHUB DMCA.com Protection Status Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us