यशस्वी जायसवाल – भारतीय क्रिकेटर, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, वाइफ

आज के आर्टिकल में हम भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi) विस्तार से पढेंगे , इनसे जुड़े दिलचस्प पहलुओ को जानेंगे।

Yashasvi Jaiswal Indian cricketer Biography in Hindi | Yashasvi Jaiswal Family, Early Life, Education, Cricket Career,wife, Girl friend.

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय – Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय

यशस्वी भूपेन्द्र कुमार जायसवाल, जिन्हें ’यशस्वी’ के नाम से जाना जाता है। यशस्वी जायसवाल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2023 में वह राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम में हैं। यशस्वी जायसवाल अक्टूबर 2019 में ’लिस्ट ए’ क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के युवा बल्लेबाज (क्रिकेटर) हैं। वह भारतीय क्रिकेट के प्रथम शैली के खिलाड़ी है। इन्हें ’सलामी बल्लेबाज’ के रूप में जाना जाता है।

यशस्वी जायसवाल के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्हें जीवन भर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके जीवन में कई आर्थिक परेशानियां थीं, उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं था और पेट भरने के लिए भी उन्हें पर्याप्त भोजन भी नहीं मिल पाता था। लेकिन वह इन परिस्थितियों से और इन कठिन चुनौतियों से कभी नहीं घबराये। आज वह इतने मशहूर बल्लेबाज (क्रिकेटर) हैं कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

यशस्वी ने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में पदार्पण किया और छह मैचों में 318 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे। फिर उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया को आकर्षित किया। सितंबर 2019 में, उन्होंने 2019-2020 विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी लिस्ट ए में डेब्यू किया।

16 अक्टूबर 2019 को इन्होंने झारखंड के विरुद्ध इसी मैच में दोहरा शतक बनाया, इस मैच के बाद यह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्रथम ऐसे व्यक्ति बने। यशस्वी जायसवाल को कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का खिताब प्राप्त है।

अभी हाल ही में 30 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 1000वां आईपीएल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में उन्होंने 62 गेंदों पर 16 चैके और 8 छक्के लगाते हुए 124 रन बनाये। यशस्वी की प्रतिभा से उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला और साथ ही 5 पुरस्कार और 5 लाख रुपये भी मिले।

हम आपको इस आर्टिकल में कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले और बल्लेबाजी में माहिर दुनिया के आंखों के सितारे यशस्वी जायसवाल के बारे में बताने जा रहे है। किसी प्रकार वह कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए, आज दुनिया के सबसे मशहूर बल्लेबाज (क्रिकेटर) बन गये है। तो आइये उनके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

यशस्वी जायसवाल कौन है ? (Who is Yashasvi Jaiswal)

यशस्वी जायसवाल एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। वर्ष 2023 में उनकी उम्र 22 साल हो गयी है। यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए खेला और 2019 में अपना दोहरा शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल ने बहुत कम उम्र में दो शतक बनाए और इसलिए उन्हें बहुत कम उम्र में दो शतक बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ भारतीय होने की प्रतिष्ठा प्राप्त है। इसके अलावा, वह वर्तमान में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

2020 में, यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए लगभग 2.4 करोड़ का प्रस्ताव मिला और उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने 2020 के आईपीएल क्रिकेट मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला।

इस युवा प्रतिभा ने 2023 के आईपीएल सीजन में अपने उत्कृष्ट कौशल से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए ’सलामी बल्लेबाज’ के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। दुनिया के सभी क्रिकेटर उनकी प्रतिभा से प्रभावित हैं और उन्हें भविष्य की भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य बनाना चाहते है।

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन (Yashasvi Jaiswal Early life)

पूरा नामयशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल
जन्म28 दिसम्बर 2001
जन्म स्थानसुरियावां, भदोही (उत्तर प्रदेश)
उम्र22 वर्ष (2023 के अनुसार)
पिताभूपेंद्र जायसवाल
माताकंचन जायसवाल
पेशाओपनिंग बल्लेबाज, क्रिकेटर (ऑलराउंडर)
कोचज्वाला सिंह
घरेलू टीममुंबई टीम
टीमIndia U19 , Mumbai ,India U19 A , North Mumbai Panthers,
India B , Rajasthan Royals , Rest of India , West Zone , India
IPL Team 2023राजस्थान रॉयल्स
IPL Price 20234 करोड़
प्रसिद्धि का कारण’लिस्ट ए दोहरा’ शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के युवा क्रिकेटर
बल्लेबाजीबाएं हाथ की बल्लेबाजी
नेट वर्थ16 करोड़ लगभग

यशस्वी जायसवाल का जन्म व परिवार (Yashasvi Jaiswal Birth and Family)

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां, भदोही (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। था। यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम भूपेन्द्र जायसवाल और माता का नाम कंचन जायसवाल है। उनके पिता की एक छोटी-सी हार्डवेयर दुकान थी। उनका परिवार गरीब था। छह भाई-बहनों में जायसवाल चैथे बेटे हैं। गरीबी के कारण यशस्वी जायसवाल बचपन में अपनी पढ़ाई नहीं कर सके। लेकिन उनका रुझान क्रिकेट में था, इसलिए उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया।

उन्हें बचपन से ही क्रिकेट पसंद था, परन्तु उनके पास खेल के लिए अनुचित सुविधाओं का अभाव था और जिस गांव में वह रहते थे, उस गांव में खेल के प्रति उत्साह की कमी थी इसी वजह से उन्हें कठिन समस्याओं से लड़ना पड़ा। यशस्वी सचिन तेंदुलकर से काफी प्रभावित थे और उन्हीं की राह पर चलते हुए सफलता हासिल की।

Yashasvi Jaiswal Family

यशस्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वह दस साल की उम्र में दादर, मुंबई आ गए थे। यहां पहुंचकर उन्होंने आजाद मैदान में ट्रेनिंग शुरू की। दादर मैदान से काफी दूर था, इसी कारण उन्हें कालबादेवी पड़ोस में जाना पड़ा। जायसवाल के पास घर नहीं था और आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इसी वजह से यशस्वी ने अपने प्रशिक्षण के दौरान एक डेयरी की दुकान में काम करना शुरू किया।

वह प्रत्येक दिन दुकानदार पर नहीं जाते थे, क्योंकि खेल के प्रशिक्षण की तरफ ही अधिक ध्यान देते थे, इसी वजह से दुकानदार ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अपने जीविकोपार्जन के लिए वह पानीपुरी भी बेचते थे। उन्होंने एक दूध वाले की दुकान में भी काम किया और इस डेयरी में वह एक सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था। चूँकि उनके पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं थी, इसलिए वे रात को आजाद मैदान ग्राउंड्समैन के साथ पर तंबू में रहा करते थे।

यशस्वी जायसवाल की शिक्षा – Yashasvi Jaiswal Education Qualification

यशस्वी जायसवाल ने अपनी शुरुआती शिक्षा उत्तर प्रदेश के सुरियावां गांव के एक सरकारी स्कूल से की। यशस्वी जायसवाल को बचपन से ही क्रिकेट पसंद था। वह छोटी-सी उम्र में ही पेशेवर क्रिकेट खेलने लग गये। 10 वर्ष की आयु में वह उत्तर प्रदेश छोड़कर मुंबई चले गये, वहाँ उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल में स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं खेलीं। उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था और आर्थिक तंगी की वजह से वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सके।

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर – Yashasvi Jaiswal Cricket Career

यशस्वी जायसवाल के क्रिकेट करियर की शुरूआत मुंबई में हुई, वहां स्थानीय क्लबों और टीमों के लिए वह खेले। तीन साल तक एक टेंट में रहने के बाद, एक क्रिकेटर के रूप में उनकी प्रतिभा को दिसंबर 2013 में ज्वाला सिंह ने पहचाना। उन्होंने जायसवाल को अपने संरक्षण में लिया, उनके कानूनी अभिभावक बने और उन्हें रहने के लिए जगह दी। तभी से उनके क्रिकेटर करियर की शुरूआत हुई।

कोच ज्वालासिंह ने उन्हें पृथ्वी शॉ जैसे क्रिकेट सितारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाने के लिए आमंत्रित किया। यशस्वी जायसवाल पहली बार 2015 में 14 साल की उम्र में तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने एक इंटरस्कूल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस टूर्नामेंट में यशस्वी ने 319 रन बनाए और 99 रन देकर 13 विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन से उन्हें काफी प्रशंसा मिली और उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम में चयनित कर लिया गया।

Yashasvi Jaiswal Cricket Career

फिर उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम और फिर भारत की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया। जायसवाल 318 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। बाद में 2018 में, उन्होंने इंग्लैंड की तीन अंडर-19 टीम में 7 मैचों में चार अर्धशतक सहित 294 रन बनाए, इसमें बांग्लादेश भी सम्मिलित था।
दिसंबर 2019 में उन्हें 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।

जायसवाल ने वर्ष 2018 से 2019 में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में अपना पहला प्रदर्शन किया था ।

16 अक्टूबर 2019 को इन्होंने झारखंड के विरुद्ध इसी मैच में दोहरा शतक बनाया, इस मैच के बाद यह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्रथम ऐसे व्यक्ति बने। यशस्वी जायसवाल को कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का खिताब प्राप्त है।

जायसवाल को दिसंबर 2019 में, 2020 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में उनका नाम दर्ज हुआ था। वह टूर्नामेंट में अग्रणी स्कोर थे, और उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था।

उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईपीएल में 2019 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला।

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट डेब्यू  – Yashasvi Jaiswal Cricket Debut

फॉर्मेटडेब्यू
टेस्ट 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ
वनडेअभी नहीं किया
फर्स्ट क्लास7 जनवरी 2019 बनाम छत्तीसगढ़
लिस्ट ए20 सितंबर, 2019 बनाम बांग्लादेश U-23
T2022 सितंबर 2020 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर – Yashasvi Jaiswal IPL Career

  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से पहले आईपीएल 2020 की नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 अरब रुपये में बेचा था।
  • उन्होंने 22 सितंबर, 2020 को आईपीएल 2020 राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना टी-20 में डेब्यू किया।
  • उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विरुद्ध 2 अक्टूबर 2021 को अपना पहला अर्धशतक बनाया।
  • आरआर ने आईपीएल 2022 में मेगा नीलामी से पहले यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में खरीदा।

यशस्वी जायसवाल का 2023 में आईपीएल मैच में शानदार प्रदर्शन –

यशस्वी जायसवाल पिछले चार आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेल रहे है। उनका शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2023 में रहा है। अभी हाल ही में 30 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 1000वां आईपीएल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यशस्वी जायसवाल के लिए यह मैच काफी खास रहा। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाये। लेकिन फिर भी राजस्थान राॅयल्स टीम यह मैच हार गई।

यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों पर 16 चौके और 8 छक्कों लगाकर रिकॉर्ड बनाया। 11 मई, 2023 को जायसवाल ने सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले और केवल 13 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके अतिरिक्त उन्हें मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच, बियोन्ड द बाउंड्रीज लॉन्गेस्ट सिक्स, गेमचेंजर ऑफ द मैच और ऑन द गो फोर्स और उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच, लॉन्गेस्ट सिक्स आउट ऑफ बाउंड्स, गेम चेंजर ऑफ द मैच और ऑन द गो पुरस्कार भी मिले। उन्हें 5 पुरस्कार और नकद के रूप में 5 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल प्राइस/सैलरी (Yashasvi Jaiswal IPL Price/Salary)

वर्षप्राइसटीम
2020 2.40 करोड़राजस्थान रॉयल्स
20212.40 करोड़राजस्थान रॉयल्स
20224.00 करोड़राजस्थान रॉयल्स
20234.00 करोड़राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल आईपीएल टीम (Yashasvi Jaiswal IPL Team)

वर्षटीम
2020राजस्थान रॉयल्स
2021राजस्थान रॉयल्स
2022राजस्थान रॉयल्स
2023राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल के खेल में आँकड़े

फॉर्मेटमैचरनऔसत
फर्स्ट क्लास15184580.21
लिस्ट ए32151153.96
T2047107824.72
आईपीएल2768225.26

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal International Cricket Career)

  • यशस्वी जायसवाल ने 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • यशस्वी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत ’टेस्ट मैच’ से की थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्ट मैच 12 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2023 तक डोमिनिका, वेस्टइंडीज में खेला गया।
  • यशस्वी जायसवाल ने ’टेस्ट डेब्यु मैच’ में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए उन्होंने इस मैच में 171 रन बनाए।
  • भारत ने यह टेस्ट मैच पारी और 141 रनों से जीता, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार शतक लगाया।
  • यशस्वी जायसवाल को अपने डेब्यू टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी दिया गया।

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ (Yashasvi Jaiswal Net Worth)

  • वर्ष 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में यशस्वी जायसवाल को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • राजस्थान ने 2022 में इस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये देकर उनकी सैलरी फिर से बढ़ा दी। 2020 से पिछले सीजन तक यशस्वी ने आईपीएल से कुल 8.80 करोड़ की कमाई की।
  • 2023 में यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति लगभग 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 12 मिलियन रुपये होने का अनुमान है। उनकी सैलरी 4 करोड़ से ज्यादा है। उनकी मासिक आय 35 लाख से अधिक है।

निष्कर्ष –

आज के आर्टिकल में हमनें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi) विस्तार से पढ़ा। आशा करतें है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी ….धन्यवाद।

FAQ

1. यशस्वी जायसवाल कौन है ?
उत्तर – यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलते हैं।

2. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाला कौन है ?
उत्तर – आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने सबसे तेज और अर्धशतक अपने नाम किया है और उन्होंने यह शतक 13 गेदों में बनाया।

3. यशस्वी जायसवाल किस टीम की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल राजस्थान राॅयल्स के टीम की ओर से आईपीएल खेल रहे हैं।

4. यशस्वी जायसवाल के कोच कौन है ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल के कोच का नाम ज्वालासिंह है।

5. यशस्वी जायसवाल नेे अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में कितने शतक लगाये ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक शतक है जो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे यह मैच 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच वल्चर पार्क डोमिनिका में खेला गया था इस मैच में उन्हें ’मैन ऑफ़ द मैच’ भी दिया गया।

6. यशस्वी जायसवाल का जन्म कब और कहां हुआ था ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां, भदोही (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

7. यशस्वी जायसवाल की उम्र कितनी है ?
उत्तर – 21 वर्ष

8. यशस्वी जायसवाल का आईपीएल प्राइस कितना है ?
उत्तर – 4 करोड़

9. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में कितने रन बनाए ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 48.07 की औसत से और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। उन्होंने 124 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर एक शतक और पांच अर्धशतक बनाये।

10. यशस्वी जायसवाल की सैलरी कितनी है ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल की 2023 में आईपीएल की सैलरी लगभग 4 करोड़ है।

11. यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट की शुरूआत कब की ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच साल 2019 में मुंबई टीम से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेला।

12. यशस्वी जायसवाल कौन से देश के खिलाड़ी है ?
उत्तर – यशस्वी जायसवाल भारत देश के खिलाड़ी हैं, जो भारत के अंडर-19 और घरेलु क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top