Bhajan Lal Sharma ka Jivan Prichay – भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय – कौन हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री

आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जीवन परिचय (Bhajan Lal Sharma ka Jivan Prichay) के बारे में पूरी जानकारी पढेंगे। भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय, बायोग्राफी, प्रोफाइल, कौन है, हिस्ट्री, विकिपीडिया, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान मुख्यमंत्री , आयु, जन्मदिन, घर, परिवार, पत्नी, बच्चे, बेटा, धर्म, जाति, गोत्र,राजनीतिक केरियर, शिक्षा, विवाह, कुल संपत्ति, परिवार, विवाद, नेटवर्थ, मोबाइल नंबर (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi,bhajanlal sharma ka biodata, bhajanlal sharma wikipedia in hindi,  Jivani,Rajasthan cm, Wiki, History, Kon Hai , Chief Minister of Rajasthan, News, Political Career, Bharatiya Janata Party (BJP), Cm, Religion, jeevan parichay, Cast, gotra, House, Age, Dob, Birthday, Family, Children, Education Qualification, Wife, Child, Son, Father, Sister, Marriage, Net Worth, Residence, Contact Number)

भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय – Bhajan Lal Sharma Biography

Table of Contents

Bhajan Lal Sharma

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा – Bhajanlal Sharma History

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 12 दिसम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दलों के बैठक में भजन लाल शर्मा का नाम चुना गया। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे।भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम बनें है । सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। अपने राजनितिक करियर में पहली बार विधायक बने हैं। बीजेपी के प्रदेश महासचिव पद हैं।

भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। इसमें इन्होने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

भजन लाल शर्मा की जीवनी (Bhajan Lal Sharma Biography In Hindi)

नामभजन लाल शर्मा
उम्र56
जन्म तिथि(Date Of Birth)15 दिसम्बर,1967
जन्म – स्थान(Place) अटारी,नदबई (भरतपुर)
शिक्षाएम .ए(राजनीतिक विज्ञान)
व्यवसायराजनीति
धर्म (Religion)हिन्दू
राजनितिक दलभारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
जाति (Cast)शर्मा
पिता का नामकिशन स्वरूप शर्मा
वर्तमान  पदराजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री
नागरिकता (Nationality)भारतीय
मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence)मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय, जयपुर
ई मेल (Mail ID)cmrajasthan@nic.in
संपत्ति (Net Worth )1,46 करोड़ लगभग
हाल ही राजस्सांथान विधानसभा चुनाव 2023 में सांगानेर से विधायक चुने गए थे। सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ है। ऐसे में भजन लाल शर्मा ने बड़ी जीत(48,081 ) दर्ज की। भाजपा संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इन पर पूरा विश्वास जताया है।

पहली बार विधायक से सीधे सीएम बने – Rajasthan’s new CM

भजन लाल शर्मा का संयोग ही हुआ कि वे सांगानेर विधानसभा से विधायक बनने के बाद वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए है। राजस्थान की राजनीति में एक नए युग का अवतार हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। इनकी छवि  एक लोकप्रिय  नेता के रूप में है जो अपने विनम्र स्वभाव और सकारात्मक नेतृत्व  के लिए जाने जाते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि

राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा।

मुख्यमत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा ने कहा कि

उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

राजस्थान का नया मंत्रिमंडल व विभाग

नाम विभाग नाम
मुख्यमंत्री – भजनलाल शर्मासामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय
उप मुख्यमंत्री – दिया कुमारीवित्त, वाणिजयकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
उप मुख्यमंत्री –  प्रेमचंद बैरवालोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा
किरोड़ी लाल मीणाजनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन
गजेंद्र सिंह खींवसरनगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
राज्यवर्धन सिंह राठौड़पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
बाबूलाल खराड़ीलोक निर्माण विभाग
मदनलाल दिलावरराजस्व
जोगाराम पटेलपरिवहन, स्कूल शिक्षा
सुरेश सिंह रावतलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
अविनाश गहलोतजल संसाधन
जोराराम कुमावतकिसान, कल्याण एवं कृषि
हेमंत मीणामहिला एवं बाल विकास
कन्हैया लाल चौधरीखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
सुमित गोदाराखेल एवं युवा कल्याण

 

भजन लाल शर्मा का सम्पूर्ण जीवन परिचय – Bhajan Lal Sharma ka Jivan Prichay

भजन लाल शर्मा का जन्म और परिवार (Bhajan Lal Sharma Family)

इनका जन्म भरतपुर के अट्टारी गाँव में हुआ। ये सामान्य परिवार से नाता रखते है। भजन लाल शर्मा का जन्म राजस्थान के एक छोटे गांव अटारी भरतपुर जिले में 1967 में हुआ था। इनके पिता किशन स्वरूप सिंह एक सामान्य किसान है। भरतपुर से नाता रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं।

Bhajan Lal Sharma Family

इनका बचपन आर्थिक परिस्थितियों से कमजोर व्यतीत हुआ था, परन्तु उन्होंने अपनी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए अग्रसर हुए।

इनकी माता गोमती देवी ग्रहणी है और इनकी पत्नी गीता भी पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। बड़ा बेटा आशीष प्रतियोगी परीक्षा (RAS) की तैयारी कर रहा है, वहीं छोटा बेटा कुणाल डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

भजन लाल शर्मा की शिक्षा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma ki Education/Qualification)

कक्षासनविद्यालय/कॉलेज
10th1984 ई .माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गगवाना, तहसील नदबई, जिला भरतपुर
12th1986 ई .माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान राजकीय हा.सै. स्कूल, नदबई, भरतपुर
B.A1989 ई .एम. एस. जे. कॉलेज, भरतपुर
M.A1993 ई .राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर

इन्होने  सीनियर क्लास  1986 ई . में नदबई के गगवाना हाईस्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद स्नातक 1989 ई . में एमएसजे कॉलेज भरतपुर से किया था। इन्होने अपनी शिक्षा में एम .ए तक की है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री(M.A.) 1993 ई . में  हासिल की।

भजन लाल शर्मा के बच्चे  – Bhajan lal Sharma Children

इनके दो बच्चे है। बड़ा बेटा आशीष प्रतियोगी परीक्षा (RAS) की तैयारी कर रहा है, वहीं छोटा बेटा कुणाल डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

भजन लाल शर्मा की पत्नी  – Bhajan lal Sharma Wife

इनकी पत्नी का नाम गीता शर्मा है। ये ट्रेडिंग कम्पनी का कार्य संभालती है। घर का कार्य गीता जी ही सँभालते है ।

Bhajan lal Sharma Wife

जब इन्हें भजन लाल जी के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का समाचार मिला तो बहुत खुश हुए। इन्होने मोदी सरकार का आभार जताया।

भजनलाल शर्मा की पत्‍नी ने कहा कि

पूरा राजस्‍थान मेरा परिवार है। मेरे पति पार्टी के लिए इस दिन – रात काम में जुटे रहते थे। वे परिवार को बहुत कम समय दे पाते थे। उन्‍होंने कहा कि पार्टी का धन्‍यवाद, मोदी जी का धन्‍यवाद।

भजन लाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन (CM Bhajan Lal Sharma Early life)

इनका जन्म किसानी परिवार में हुआ।  इनके पिताजी एक सामान्य किसान है। इनके माता- पिता के निर्देशन में इन्होने मास्टर डिग्री की और कॉलेज स्तर से ही राजनीती में सक्रिय रहने लगे थे। इन्होने 1990 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

56 साल के भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव भरतपुर जिले के नदबई कस्बे का अटारी गाँव है। इनके पिताजी किशन स्वरूप शर्मा और मां गोमती देवी हैं। माता -पिता अभी अटारी गांव में ही रहते हैं। भजनलाल स्वयं खेती और खनिज उपकरण की सप्लाई के काम से जुड़े हैं। ये उनका निजी व्यवसाय है। वर्तमान में वे जयपुर के मालवीय नगर में रह रहे हैं।

भजन लाल शर्मा का राजनीतिक यात्रा (Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Political Career)

भजन लाल शर्मा के राजनीतिक करियर की शुरूआत 1990 के दशक में भाजपा पार्टी के साथ ही हुई थी। वह भाजपा पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन रहे। उन्होंने राजनीति में काफी कड़ी मेहनत की और अपने आप को राजनीति में समर्पित कर दिया, उनके इसी जोश और जुनून को पार्टी ने देखा और उन्हें 2023 में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना।

विधायक पद पर आसीन होने के बाद उन्होंने अपने निर्वाचन के विकास और प्रगति के लिए काफी प्रयास किये। उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में कई परियोजनाओं को पूर्ण किया। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत हल किया और जनता के प्रति संवेदनशीलता रखने के प्रयत्न ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय एवं प्रभावी बना दिया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इन्हें  भाजपा प्रत्याशी के रूप में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से नामांकित किया गया था। इस चुनाव में इन्होने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराया और विधायक पद पर चुने गए। वे पहली बार विधायक पद पर बड़ी जीत से चुने गए थे।

Bhajan Lal Sharma Rajasthan CM

भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वे 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। RSS और ABVP से जुड़े रहे हैं।

भजन लाल शर्मा की राजनीतिक उपलब्धियाँ (Bhajan Lal Sharma Political Achievements)

वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। लगातार तीन प्रदेश अध्यक्षों के साथ वह प्रदेश महामंत्री रहे है। उनका मूल निवास भरतपुर है। और भरतपुर में जिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी रहें है ।

वर्षपदविशेष  विवरण
1990Member, Bharatiya Janata Party (BJP)बीजेपी में शामिल हुए
2023Elected MLA, Sanganeerविधायक निवाचित हुए
2023Chief Minister of Rajasthanराजस्थान के मुख्यमंत्री चुने गए
  • आप  34 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।
  • शुरुआत में  युवा मोर्चा के नदबई मंडल के अध्यक्ष बनकर भजनलाल जी की बीजेपी में एंट्री हुई थी।
  • नदबई में  ABVP के अध्यक्ष और प्रमुख रह चुके है।
  • भरतपुर जिले के सह संयोजक और कॉलेज इकाई प्रमुख व जिला सह प्रमुख के पद पर रह चुके है ।
  • युवा मोर्चा भरतपुर के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और 3 बार जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके है ।
  • भाजपा में जिला मंत्री, जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष भी रहे।
  • 1992 ई . में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं।
  • 1990 में ABVP के कश्मीर मार्च में भी सक्रिय रूप भाग लिया था। मार्च के दौरान इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
  • राजस्थान में  2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे है ।

दिलचस्प बात 

बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

इन्होने  भरतपुर की नदबई सीट से 2003 में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच से भाजपा के बागी के रूप में चुनाव लड़ा। तब उन्हें 5,969 वोट मिले थे। इस चुनाव में इनकी जमानत जब्त हुई थी इस सीट से कृष्णेंद्र कौर दीपा ने निर्दलीय के रूप जीत गई थीं। कांग्रेस के यशवंत सिंह रामू और भाजपा के जितेंद्र सिंह हार गए थे।

विधान सभा चुनाव 2023 – Bhajan Lal Sharma

भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मे उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। परिणाम में विधायक के रूप में जनता ने विधायक के रूप में चुना। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराया ।

भजन लाल शर्मा की संपति (Bhajan Lal Sharma Net Worth)

इनके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है अगर सही आंकड़े देखे तो आज के समय इनेक पास 1,46,56,666 रुपये की संपत्ति है। चुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, इनके पास 1,15,000 रुपये कैश है और अलग – अलग बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा हैं।

भजन लाल शर्मा(Bhajan Lal Sharma) के सोशल मीडिया अकाउंट :

FAQ – Bhajan Lal Sharma

1.  राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर  – भजन लाल शर्मा(भारतीय जनता पार्टी)।

2. राजस्थान के नए CM का क्या नाम हैं?

उत्तर – हाल ही राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार बने सांगानेर के नव- निर्वाचित विधायक को मुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इनका नाम भजन लाल शर्मा है।

3. भजन लाल शर्मा ने विधायक का चुनाव कितनी बार लड़ा?

उत्तर – इन्होने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव पहली बार जीता है

4. भजन लाल शर्मा की जाति(Cast) क्या हैं?

उत्तर –  इनकी जाति शर्मा है जो ब्राह्मण जाति से तालुक रखते है।

5. भजन लाल शर्मा की उम्र क्या हैं?

उत्तर –  इनका जन्म 1967 में हुआ अब इनकी उम्र 56 वर्ष है।

6. भजन लाल शर्मा का जन्म कब हुआ था?

उत्तर  –  इनका जन्म सन् 1967 में हुआ था। ये ग्रामीण संस्कृति से जुड़े है। इनके पिता किशन स्वरूप सिंह एक किसान है।

7. भजन लाल शर्मा की गोत्र(Gotra) क्या है ?

उत्तर  – इनकी गोत्र शर्मा है और वे ब्राह्मण जाति के है ।

8. भजन लाल शर्मा का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर  – भजन लाल शर्मा का जन्म राजस्थान के एक छोटे गांव अटारी भरतपुर जिले में 1967 में हुआ था। इनके पिता किशन स्वरूप सिंह एक सामान्य किसान है। भरतपुर से नाता रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं।

9. राजस्थान 2023 के नए सीएम कौन हैं?

उत्तर –  हाल ही में राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 हुए है सांगानेर विधानसभा से निर्वाचित विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है। अब वर्तमान राजस्थान 2023 में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा है। वे भरतपुर के अटारी गाँव के रहने वाले है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top