Indian independence-भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन- objective question

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 22, 2026

⚡ संक्षिप्त उत्तर
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ने 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना से लेकर 15 अगस्त 1947 की आज़ादी तक कई चरण देखे। इसे आमतौर पर उदारवादी चरण (1885-1905), उग्रवादी चरण (1905-1919) और गांधी युग (1919-1947) में बाँटा जाता है। नीचे प्रमुख घटनाओं की तालिका, नए अभ्यास प्रश्न और 150 प्रश्नों का पुराना संग्रह दिया है।
🏛️
1885
कांग्रेस की स्थापना
🔥
1905-1919
उग्रवादी चरण
🕊️
1919-1947
गांधी युग
🇮🇳
15 अगस्त 1947
स्वतंत्रता

यह पोस्ट मूल रूप से स्वतंत्रता आंदोलन के 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह है। उन्हें जस का तस रखा गया है। अब उनसे पहले एक संक्षिप्त कालक्रम और छह नए अभ्यास प्रश्न जोड़े हैं, ताकि सीधे प्रश्न हल करने से पहले घटनाओं का क्रम साफ़ हो जाए।

🗓️ स्वतंत्रता आंदोलन: प्रमुख घटनाओं का कालक्रम

वर्षघटना
1885भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
1905बंगाल विभाजन (16 अक्टूबर), स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत
1906मुस्लिम लीग की स्थापना (ढाका)
1907सूरत में कांग्रेस का विभाजन
1909मार्ले-मिंटो सुधार
1916लखनऊ समझौता; होमरूल आंदोलन
1917चंपारण सत्याग्रह
1919रॉलेट एक्ट; जलियाँवाला बाग (13 अप्रैल); मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
1920-22असहयोग आंदोलन (चौरी-चौरा, 1922)
1928साइमन कमीशन का विरोध
1929लाहौर अधिवेशन: पूर्ण स्वराज की माँग
1930दांडी मार्च (12 मार्च), सविनय अवज्ञा आंदोलन
1931गांधी-इरविन समझौता
1932कम्युनल अवार्ड और पूना पैक्ट
1935भारत शासन अधिनियम
1939त्रिपुरी अधिवेशन
1940मुस्लिम लीग का लाहौर प्रस्ताव (पाकिस्तान की माँग)
1942क्रिप्स मिशन; भारत छोड़ो आंदोलन (8 अगस्त)
1946कैबिनेट मिशन; प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस
1947माउंटबेटन योजना (3 जून); 15 अगस्त को स्वतंत्रता

विस्तार से पढ़ने के लिए: असहयोग आंदोलन, जलियाँवाला बाग हत्याकांड, साइमन कमीशन, माउंटबेटन योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक, भारत परिषद अधिनियम 1919, भारत में संवैधानिक विकास।

📝 अभ्यास प्रश्न (MCQ)

पहले खुद उत्तर सोचिए, फिर “उत्तर देखें” पर क्लिक कीजिए।

प्रश्न 1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?
(1) 1857
(2) 1885
(3) 1905
(4) 1919
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (2) 1885
1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई।
प्रश्न 2. कथन:
(A) कांग्रेस का विभाजन 1907 में सूरत में हुआ।
(B) मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में हुई।
(C) लखनऊ समझौता 1916 में हुआ।
(D) दांडी मार्च 1942 में हुआ।
(1) केवल A और B
(2) केवल A, B और C
(3) केवल B, C और D
(4) A, B, C और D सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (2) केवल A, B और C
D गलत है। दांडी मार्च 12 मार्च 1930 को हुआ, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन हुआ।
प्रश्न 3. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:

सूची Iसूची II
(A) चंपारण सत्याग्रह(I) 1917
(B) असहयोग आंदोलन(II) 1920-22
(C) दांडी मार्च(III) 1930
(D) भारत छोड़ो आंदोलन(IV) 1942
(1) A-II, B-I, C-III, D-IV
(2) A-I, B-II, C-IV, D-III
(3) A-I, B-II, C-III, D-IV
(4) A-III, B-II, C-I, D-IV
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (3) A-I, B-II, C-III, D-IV
चंपारण: 1917; असहयोग: 1920-22; दांडी मार्च: 1930; भारत छोड़ो: 1942।
प्रश्न 4. अभिकथन (A): 1922 में गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
कारण (R): चौरी-चौरा में भीड़ की हिंसा हुई।
(1) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है
(2) A और R दोनों सही हैं, पर R, A की सही व्याख्या नहीं है
(3) A सही है, R गलत है
(4) A गलत है, R सही है
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (1) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है
चौरी-चौरा (फ़रवरी 1922) की हिंसा के बाद आंदोलन वापस लिया गया।
प्रश्न 5. सही कालक्रम चुनिए:
(A) असहयोग आंदोलन (B) सविनय अवज्ञा आंदोलन (C) भारत छोड़ो आंदोलन (D) स्वदेशी आंदोलन
(1) D, A, B, C
(2) A, D, B, C
(3) D, B, A, C
(4) D, A, C, B
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (1) D, A, B, C
स्वदेशी (1905), असहयोग (1920-22), सविनय अवज्ञा (1930), भारत छोड़ो (1942)।
प्रश्न 6. कथन I: माउंटबेटन योजना 3 जून 1947 को घोषित हुई।
कथन II: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को शाही स्वीकृति 18 जुलाई 1947 को मिली।
(1) दोनों कथन सही हैं
(2) कथन I सही है, कथन II गलत है
(3) कथन I गलत है, कथन II सही है
(4) दोनों कथन गलत हैं
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (1) दोनों कथन सही हैं
दोनों कथन सही हैं।

📚 स्वतंत्रता आंदोलन के 150 प्रश्न

नीचे पुराने 150 प्रश्न उसी रूप में हैं। इन प्रश्नों के उत्तर पुरानी पोस्ट के अनुसार ✔️ से चिह्नित हैं। अपने पाठ्यक्रम की पुस्तक से एक बार मिला लेना अच्छा रहेगा।

📂 150 प्रश्नों का संग्रह देखें (सही उत्तर ✔️ से चिह्नित)
1. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की प्रथम राजनीतिक संस्था थी ?
(अ) पूना सार्वजनिक सभा
(ब) ईस्ट इण्डिया एसोसिएशन
(स) लैण्ड होल्डर्स सोसाइटी ✔️
(द) ब्रिटिश इण्डियन एसोसिएशन
2. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?
(अ) ईस्ट इण्डिया एसोसिएशन – दादाभाई नौरोजी
(ब) पूना सार्वजनिक सभा – महादेव गोविन्द रानाडे
(स) इण्डिया लीग – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर ✔️
(द) मद्रास महाजन सभा – ए.वी. राघव चेरियार
3. किस भारतीय के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किया गया ?
(अ) महात्मा गांधी
(ब) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(स) एलन अक्टोवियन ह्यूम
(द) दादाभाई नौरोजी ✔️
4. काँग्रेस की स्थापना को किसके दिमाग की उपज बताया ?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) एलन अक्टोवियन ह्यूम
(स) लाॅर्ड डफरिन ✔️ (द) लाॅर्ड कैनिंग
5. इण्डियन नेशनल एसोसिएशन को किस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में विलय कर लिया गया ?
(अ) 1885 ई. (ब) 1886 ई. ✔️
(स) 1890 ई. (द) 1905 ई.
6. बदरुद्दीन तैय्यबजी ने काँग्रेसी के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी ?
(अ) बनारस (ब) मद्रास ✔️
(स) बम्बई (द) लाहौर
7. कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार ’वन्देमातरम्’ राष्ट्रीय गीत गाया गया –
(अ) इलाहाबाद (ब) बम्बई
(स) अहमदाबाद (द) कलकत्ता ✔️
8. सूरत में कांग्रेस का विभाजन किस वर्ष हुआ था ?
(अ) 1916 ई. (ब) 1907 ई. ✔️
(स) 1920 ई. (द) 1921 ई.
9. काँग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.) की अध्यक्षता निम्नलिखित में से किसने की थी ?
(अ) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी (ब) अम्बिकाचरण मजूमदार ✔️
(स) मोतीलाल नेहरू (द) ऐनी बेसेन्ट
10. कांग्रेस के किस अधिवेशन में मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव पारित किया गया ?
(अ) करोंची अधिवेशन ✔️ (ब) हरिपुरा अधिवेशन
(स) रामगढ़ अधिवेशन (द) मेरठ अधिवेशन
11. काँग्रेस के किस अधिवेशन में किसी महिला को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया ?
(अ) कलकत्ता ✔️ (ब) कानपुर
(स) बनारस (द) लखनऊ
12. सुभाषचन्द्र बोस ने काँग्रेस के किस अधिवेशन में पट्टामि सीतारम्मैया को हराया था ?
(अ) हरिपुरा अधिवेशन (ब) त्रिपुरी अधिवेशन ✔️
(स) रामगढ़ अधिवेशन (द) फैजपुंर अधिवेशन
13. निम्नलिखित में से काँग्रेस को किसने गन्दी चीज और देशद्रोही संगठन की संज्ञा दी ?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) लाॅर्ड कर्जन ✔️
(स) अरविन्द घोष (द) लाॅर्ड विलियम बैंटिक
14. निम्नलिखित में से किसने काँग्रेस पर अनुनय-विनय का आरोप लगाया ?
(अ) अरविन्द घोष (ब) बाल गंगाधर तिलक ✔️
(स) भगतसिंह (द) सुभाषचन्द्र बोस
15. ’अभिनव भारत’ नामक क्रान्तिकारी संस्था की स्थापना कब की गयी थी ?
(अ) 1904 ई. ✔️ (ब) 1987 ई.
(स) 1902 ई. (द) 1907 ई.
16. बंगाल की पहली क्रान्तिकारी संस्था ’अनुशीलन समिति’ की स्थापना कब हुई थी ?
(अ) 1900 ई. (ब) 1902 ई. ✔️
(स) 1905 ई. (द) 1907 ई.
17. प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने बंगाल प्रेसीडेंसी के मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास कब किया था ?
(अ) 1908 ई. ✔️ (ब) 1912 ई.
(स) 1906 ई. (द) 1907 ई.
18. निम्नलिखित में से कौन क्रान्तिकारी क्रिया-कलापों से परेशान होकर संन्यासी हो गया ?
(अ) रामप्रसाद बिस्मिल (ब) लाला हरदयाल
(स) अवध बिहारी (द) अरविन्द घोष ✔️
19. भारत से बाहर विदेश में स्थापित होने वाली पहली संस्था कौन-सी थी ?
(अ) इण्डिया होमरूल सोसाइटी ✔️
(ब) गदर पार्टी
(स) हिन्द एसोसिएशन ऑ फ अमरीका
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. निम्नलिखित में से किसे भारतीय क्रान्ति की माँ कहा गया ?
(अ) भौखाजी कामा ✔️ (ब) अरुणा आसफ अली
(स) रानी गिडाल्यू (द) रानी लक्ष्मीबाई
21. भारत में पहली अन्तरिम सरकार की स्थापना किसने की थी ?
(अ) चित्तू पाण्डेय (ब) राजा महेन्द्र प्रताप ✔️
(स) रासबिहारी बोस (द) नाना साहब
22. बंगाल विभाजन कब किया गया था ?
(अ) 1904 ई. (ब) 1905 ई. ✔️
(स) 1906 ई. (द) 1911 ई.
23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने कहा था कि विभाजन हमारे ऊपर वज्र की तरह गिरा है।
2. स्वदेशी आन्दोलन की घोषणा 7 अगस्त, 1905 को हुई।
3. स्वदेशी आन्दोलन के समय पहली बार महिलाओं ने परदे से बाहर आकर धरनों तथा प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
4. विरोध के चलते सरकार ने बंगाल विभाजन को जल्दी ही 12 दिसम्बर, 1908 को समाप्त घोषित कर दिया।
कूट:
(अ) 1, 2 तथा 4 (ब) 2,4
(स) 1, 2 तथा 3 ✔️ (द) 1, 4
24. ’इण्डिया लीग’ तथा ’इण्डियन नेशनल काँफ्रेंस’ नामक राजनीतिक संगठनों का संस्थापक कौन था ?
1. गोपालकृष्ण गोखले
2. रहीमतुल्ला सयानी
3. डब्ल्यू. सी. बनर्जी
4. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
कूट:
(अ) केवल 1 (ब) केवल 4 ✔️
(स) 1 एवं 2 (द) 1 एवं 4
25. इंग्लैण्ड में आरम्भिक भारतीय काँग्रेस के नेता किस पत्र का प्रकाशन करते थे ?
(अ) इण्डियन (ब) दि लीडर
(स) इण्डिया ✔️ (द) इण्डियन ओपीनियन
Indian independence
26. निम्नलिखित में से प्रथम भारतीय कौन था, जिसने अंग्रेजी कविता लिखी थी ?
(अ) काशी प्रसाद घोष ✔️ (ब) रामचन्द्र विद्यावागीश
(स) कृष्णमोहन बनर्जी (द) हरिहरानन्द
27. निम्नलिखित में से भारत सरकार के किस एक्ट में मुसलमानों के लिए पृथक् मतदान व्यवस्था को स्वीकृति दी गई ?
(अ) 1909 ई. ✔️ (ब) 1919 ई.
(स) 1935 ई. (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. नमक सत्याग्रह के समय गांधीजी के गिरफ्तार कर लिये जाने पर आन्दोलन के नेता का स्थान किसने ग्रहण किया ?
(अ) सरदार पटेल (ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) अबुल कलाम आजाद (द) अब्बास तैयबजी ✔️
29. निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
1. राजगोपालचारी फाॅर्मूला
2. वैवेल योजना
3. कैबिनेट मिशन
4. माउण्टबेटन योजन
कूट:
(अ) 1, 2, 3, 4 ✔️ (ब) 3, 4, 2, 1
(स) 4, 3, 1, 2 (द) 1, 4, 2, 3
30. किस वर्ष मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी ?
(अ) 1904 ई. (ब) 1906 ई. ✔️
(स) 1908 ई. (द) 1911 ई.
31. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर को चुनिए-
सूची – । सूची -।।
(भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
के अध्यक्षों के नाम) के अधिवेशन)
(क) अल्फ्रेड वेब 1. लखनऊ अधिवेशन,
1899 ई.
(ख) आर. सी. दत्त 2. लाहौर अधिवेशन,
1909 ई.
(ग) डब्ल्यू. वेडरबर्न 3. इलाहाबाद
अधिवेशन, 1910 ई.
(घ) एम. एम. मालवीय 4. मद्रास अधिवेशन,
1894 ई.
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 4 1 3 2 ✔️
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 2 1 3 4
32. निम्नलिखित में से किसने कहा था, ’’विदेशी वस्त्रों की बर्बादी ही उनके साथ व्यवहार करने का सर्वाेत्तम तरीका है’’ ?
(अ) सी. आर. दास (ब) ए. सी. बोस
(स) रवीन्द्रनाथ टैगोर ✔️ (द) महात्मा गांधी
33. सर्वप्रथम कौन-सी घटना घटी थी ?
(अ) दाण्डी मार्च
(ब) कम्युनल अवार्ड
(स) साइमन कमीशन का आगमन ✔️
(द) गांधी-इर्विन समझौता
34. 1932 ई. के साम्प्रदायिक उपहार की घोषणा किसके द्वारा की गई थी ?
(अ) रैम्जे मैक्डोनाल्ड ✔️ (ब) विस्टन चर्चिल
(स) डिजरैली (द) लाॅर्ड पामस्र्टन
35. ’भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम’ किसके शासनकाल में पारित हुआ ?
(अ) लाॅर्ड मेयो (ब) लाॅर्ड रिपन
(स) लाॅर्ड कर्जन ✔️ (द) लाॅर्ड हार्डिग्स
36. किसने गांधीजी को ’राष्ट्रपिता’ का सम्बोधन किया था ?
(अ) सुभाषचन्द्र बोस ✔️
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(द) रवीन्द्रनाथ टैगोर
37. ’चैरी-चैरा काण्ड’ के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
(अ) लाॅर्ड एलगिन (ब) लाॅर्ड माॅर्ले
(स) लाॅर्ड रीडिंग ✔️ (द) लाॅर्ड रिपन
38. महात्मा गांधी भारतीय काँग्रेसी के अध्यक्ष किस अधिवेशन में हुए थे ?
(अ) 1916 ई. (ब) 1924 ई. ✔️
(स) 1934 ई. (द) 1936 ई.
39. ’करो या मरो’ का नारा किसने दिया था ?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) सुभाषचन्द्र बोस
(स) महात्मा गांधी ✔️ (द) सरदार पटेल
40. निम्नलिखित में से किसके अन्तर्गत 1947 ई. में भारत के संविधान का प्रथम ड्राफ्ट संविधान सभा की सलाहकार शाखा द्वारा तैयार किया गया था ?
(अ) डाॅ. बी. आर. अंबेडकर
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) के. एम. मुंशी
(द) बी. एन. राव ✔️
41. फरवरी 1947 ई. में निम्न में से किसने यह महत्त्वपूर्ण घोषणा की कि महामहिम की सरकार का यह स्पष्ट आशय था कि जून 1948 ई. तक, जिम्मेदार भारतीय हाथों में सत्ता के हस्तान्तरण के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें ?
(अ) क्लीमेण्ट एटली ✔️ (ब) लाॅर्ड माउण्टबेटन
(स) विंस्टन चर्चिल (द) लाॅर्ड पैथिक लारेन्स
42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. तेज बहादुर सप्रू ने नेहरू रिपोर्ट का मसौदा बनाने में भाग लिया।
2. नेहरू रिपोर्ट ने पृथक् साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र का सिद्धान्त स्वीकार किया।
3. नेहरू रिपोर्ट ने डोमिनियन स्थिति को भाारत द्वारा वांछित शासन के प्रकार के रूप में परिभाषित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से नहीं है/हैं?
(अ) केवल 1 (ब) 1 तथा 3 ✔️
(स) 1 तथा 2 (द) 1, 2 तथा 3
43. निम्नलिखित में से किस भारतीय नेता ने 1930 ई. में प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था ?
(अ) मदनमोहन मालवीय (ब) मुहम्मद अली ✔️
(स) महात्मा गांधी (द) मोतीलाल नेहरू
44. निम्नलिखित में से वकीलों ने असहयोग आन्दोलन के आरम्भ होने पर अपनी वकालत त्याग दी थी ?
(अ) आसफ अली
(ब) सी. राजगोपालाचारी
(स) सैफुद्दीन किचलू
(द) टी. प्रकाशन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(अ) 1 तथा 2 (ब) 1, 2 तथा 3
(स) 3 तथा 4 (द) 1, 2, 3 तथा 4
45. मुस्लिम लोग ने अपने किस अधिवेशन में पृथक् निर्वाचन मण्डल की माँग की थी ?
(अ) इलाहाबाद अधिवेशन
(ब) अमृतसर अधिवेशन ✔️
(स) कराँची अधिवेशन
(द) ढाका अधिवेशन
46. निम्नलिखित में से कौन प्रथम विश्व युद्ध में एक भिन्न गुट में था ?
(अ) फ्रांस (ब) रूस
(स) इंग्लैण्ड (द) इटली ✔️
47. भारत में ब्रिटिश भारतीय शासन के दौरान वह कौन-सा प्रथम भारतीय था, जिसे गवर्नर जनरल की कौंसिल का कानूनी सदस्य नियुक्त किया गया था ?
(अ) राजा किशोरी लाल गोस्वामी
(ब) मोतीलाल नेहरू
(स) सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा ✔️
(द) तेज बहादुर सप्रू
48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. कैबिनेट मिशन ने भारत के संविधान के एक आधार-भूत ढाँचे की अनुशंसा की।
2. कैबिनेट मिशन ने संविधान की रचना करने वाले समूह के लिए कार्य प्रणाली तैयार की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
कूट:
(अ) केवल 1 (ब) केवल 2
(स) दोनों 1 और 2 ✔️ (द) न ही 1 न ही 2
49. भारतीय स्वतन्त्रता संघर्ष के दौरान स्वदेशी आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
(अ) बंगाल में स्वदेशी आन्दोलन का प्रमुख गान रवीन्द्रनाथ टैगोर का ’आमार सोनार बांग्ला’ था ✔️
(ब) दिल्ली में स्वदेशी आन्दोलन का नेतृत्व सैय्यद हैदर रजा ने किया था
(स) बंगाल में भी स्वदेशी प्रचार के लिए गणपति एवं शिवाजी उत्सव एक माध्यम बने थे
(द) सूरत में 1907 ई. का काँग्रेस विभाजन स्वदेशी आन्दोलन को कमजोर करने वाला था
50. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के किस अधिवेशन में गांधी-इर्विन समझौता स्वीकृत किया ?
(अ) करौंची अधिवेशन ✔️ (ब) लाहौर अधिवेशन
(स) कलकत्ता अधिवेशन (द) त्रिपुरा अधिवेशन
51. निम्नलिखित में से कौन 1 अगस्त, 1946 ई. में घोषित प्रथम अन्तरिम राष्ट्रीय सरकार में शामिल नहीं था ?
(अ) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद (ब) डाॅ. एस. राधाकृष्णन ✔️
(स) सी. राजगोपालाचारी (द) जगजीवन राम
52. निम्नलिखित में से कौन-सा गांधी-इर्विन समझौते का अंग नहीं था ?
(अ) उन सभी राजनीतिक कैदियों की तुरन्त रिहाई जिन्हें हिंसा के लिए दोषी नहीं ठहराया गया था
(ब) रिहा कैदियों को समुचित मुआवजे का भुगतान ✔️
(स) जब्त की गई भूमि की वापसी जो तीसरे पक्ष को तब तक विक्रय नहीं की गई
(द) तब तक संग्रह नहीं किये गये अर्थदण्ड से मुक्ति
53. इण्डियन नेशनल आर्मी से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(अ) इण्डियन नेशनल आर्मी का गठन भारतीय सीमा क्षेत्र के बाहर हुआ था।
(ब) इण्डियन नेशनल आर्मी का गठन भारतीय युद्ध-बन्दियों को भर्ती कर किया गया था।
(स) इण्डियन नेशनल आर्मी का एक भाग महिलाओं से गठित था।
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा एक सही है ?
कूट:
(अ) 1 व 2 सही है (ब) 2 व 3 सही है
(स) 1 व 3 सही है (द) 1, 2 व 3 सही है ✔️
54. किसने कहा था कि ’’गर्मी की आँधी की भाँति मेरठ का विद्रोह अप्रत्याशित और अल्पकालिक था ?’’
(अ) एस. एन. सेन ✔️ (ब) आर. सी. मजूमदार
(स) एस. बी. चैधरी (द) वी. डी. सावरकर

55. सूची -। को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची – । सूची -।।
(घटनाएँ) (वायसराय)
(क) स्थानीय स्वशासन 1. लाॅर्ड डफरिन
(ख) 1892 ई. का अधिनियम 2. लाॅर्ड मिण्टो
(ग) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 3. लाॅर्ड रिपन
की स्थापना
(घ) शिमला शिष्टमण्डल 4. लाॅर्ड मेयो
5. लाॅर्ड लैन्सडाउन
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 1 2 4 5
(ब) 3 5 1 2 ✔️
(स) 1 5 4 2
(द) 3 2 1 5
56. किस अधिनियम के तहत् पहली बार भारत में ’लोक सेवा आयोग’ की स्थापना का प्रावधान किया गया ?
(अ) 1909, मार्ले मिण्टो
(ब) भारत सरकार अधिनियम, 1919
(स) भारत शासन अधिनियम, 1935
(द) भारत परिषद् अधिनियम, 1861
57. गांधीजी ने कब ’साबरमती आश्रम’ की स्थापना की थी ?
(अ) 1914 ई. (ब) 1921 ई.
(स) 1920 ई. (द) 1915 ई. ✔️
58. ब्रिटिश सरकार के किस कानून को ’काला कानून’ की संज्ञा दी गयी ?
(अ) मार्ले-मिण्टो सुधार (ब) रौलेट एक्ट ✔️
(स) माॅण्टेग्यू घोषणा (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
59. निम्नलिखित में से किसने जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में ’नाइट’ की उपाधि वापस कर दी ?
(अ) शंकर नायर (ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर ✔️
(स) महात्मा गांधी (द) मदनमोहन मालवीय
60. 1908 ई. में मुस्लिम लीग के स्थायी अध्यक्ष के रूप में किसका चुनाव हुआ था ?
(अ) सैय्यद अहमद खाँ (ब) नवाब सलीमुल्ला
(स) आगा खाँ ✔️ (द) सैय्यद अमीर अली
Indian independence
61. निम्नलिखित को उसके संगठन के आधार पर क्रमवार सजाइए –
1. बाॅम्बे एसोसिएशन 2. मद्रास महाजन सभा
3. इण्डियन एसोसिएशन 4. इण्डियन लीग
कूट:
(अ) 1, 2, 3, 4 (ब) 2, 3, 1, 4
(स) 1, 2, 4, 3 (द) 4, 3, 2, 1 ✔️
62. 1919 ई. में अखिल भारतीय खिलाफत काॅन्फ्रेंस किस स्थान पर आयोजित की गई थी ?
(अ) अलीगढ़ (ब) कानपुर
(स) लखनऊ ✔️ (द) दिल्ली
63. 2 सितम्बर, 1946 को अन्तरिम सरकार के मन्त्रिमण्डल का गठन किया गया। इसमें जवाहरलाल नेहरू किस पद पर नियुक्त हुए ?
(अ) प्रधानमन्त्री (ब) उपाध्यक्ष ✔️
(स) गृहमन्त्री (द) रक्षामन्त्री
64. भारत में एक संघीय न्यायालय का गठन किस अधिनियम के द्वारा किया गया ?
(अ) 1891 ई. के अधिनियम द्वारा
(ब) 1909 ई. के अधिनियम द्वारा
(स) 1919 ई. के अधिनियम द्वारा
(द) 1935 ई. के अधिनियम द्वारा ✔️
65. अक्टूबर 1943 ई. को सुभाषचन्द्र बोस ने स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार का गठन कहाँ किया था ?
(अ) रंगून में (ब) सिंगापुर में ✔️
(स) मलेशिया में (द) जर्मनी में
66. निम्नलिखित में से किसके मन में सर्वप्रथम ’आजाद हिन्द फौज’ के गठन का विचार आया था ?
(अ) रासबिहारी बोस (ब) सुभाषचन्द्र बोस
(स) मोहनसिंह ✔️ (द) लक्ष्मी सहगल
67. 1942 ई. को भारत छोङो आन्दोलन के उपरान्त राष्ट्रीय सरकार की स्थापना हुई थी ?
(अ) सतारा में (ब) तामलुक में ✔️
(स) मुंगेर में (द) बलिया में
68. सूची – । को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची – । सूची -।।
(क) सुभाषचन्द्र बोस 1. इण्डिया विन्स फ्रीडस
(ख) अबुल कलाम आजाद 2. विदर इण्डिया
(ग) राजेन्द्र प्रसाद 3. इण्डिया स्ट्रगल्स फाॅर
फ्रीडम
(घ) जवाहरलाल नेहरू 4. इण्डिया डिवाइडेड
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 2 4 3 1
(ब) 3 2 4 1
(स) 3 1 4 2 ✔️
(द) 4 1 2 3
69. ब्रिटेन के विरुद्ध विद्रोही नेता रानी गिडाल्यू कहाँ की थी ?
(अ) त्रिपुरा (ब) असम
(स) नागालैण्ड ✔️ (द) मणिपुर
70. भारत के निम्नलिखित वायसरायों में से किसके समय में इण्डियन पैनल कोड, सिविल प्रोसीजर कोड तथा क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किये गये ?
(अ) लाॅर्ड कैनिंग ✔️ (ब) लाॅर्ड मेयो
(स) लाॅर्ड डफरिन (द) लाॅर्ड लिटन
71. बारदोली सत्याग्रह के दौरान बम्बई प्रेसीडेंसी का गवर्नर कौन था ?
(अ) लेसली विल्सन ✔️ (ब) हेनरी लाॅरेन्स
(स) होली ऑ थर (द) सर जार्ज लाॅयड
72. सरोजिनी नायडू ने किसे ’’भारतीय देशभक्त की ज्वलन्त तलवार’’ कहकर सम्बोधित किया है ?
(अ) महात्मा गांधी (ब) भगतसिंह
(स) चन्द्रशेखर आजाद (द) सुभाषचन्द्र बोस ✔️
73. ’’आगामी पीढ़ियाँ शायद ही विश्वास करें कि ऐसा रक्त-मांस का मानव कभी पृथ्वी पर अवतरित हुआ था’’ महात्मा गांधी के विषय में किस व्यक्ति ने यह विचार व्यक्त किया था ?
(अ) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद (ब) अल्बर्ट आइन्सटीन ✔️
(स) सरदार पटेल (द) चर्चिल
74. उस विदेशी पत्रकार का नाम बताइए जिसने धरासणा नमक वर्क्स सत्याग्रह के बारे में समाचार दिया?
(अ) फिलिप स्प्रैट (ब) मार्क टुली
(स) बेव मिलर ✔️ (द) फ्रांसिस लुई
75. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आन्दोलन के प्रस्ताव को लिखा था ?
(अ) चितरंजन दास (ब) महात्मा गांधी ✔️
(स) मदनमोहन मालवीय (द) मोतीलाल नेहरू
76. तिलक की मृत्यु पर किसने कहा था कि ’’मेरा सबसे मजबूत बचाव वाला चला गया’’ ?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) सरदार पटेल
(स) महात्मा गांधी ✔️ (द) वी. डी. सावरकर
77. निम्नलिखित में से किसने ’क्रिप्स प्रस्तावों’ को ’उत्तर तिथीय चेक’ की संज्ञा दी ?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) बी. आर. अम्बेडकर
(स) महात्मा गांधी ✔️ (द) अबुल कलाम आजाद
78. किस भारतीय राष्ट्रीय नेता ने भारत छोङो आन्दोलन के दौरान कहा कि ’’हम आग से खेलने जो रहे हैं, हम दुधारी तलवार का प्रयोग करने जा रहे हैं जिसकी चोट उल्टी हमारे ऊपर भी पङ सकती है।’’ ?
(अ) जवाहरलाल नेहरू ✔️
(ब) महात्मा गाँधी
(स) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(द) अबुल कलाम आजाद
79. ’’महात्मा गाँधी क्षणिक भूत की तरह धूल उङाते हैं स्तर नहीं उठाते’’, यह कथन किनसे सम्बद्ध है ?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) भीमराव अम्बेडकर ✔️
(स) सुभाषचन्द्र बोस (द) बी. एन. राव
80. ’हरिजन सेवक संघ’ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
(अ) डाॅ. बी. आर अम्बेडकर
(ब) महात्मा गाँधी
(स) बी. रामास्वामी नायकर
(द) जी. डी. बिङला ✔️
81. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?
(अ) कैम्ब्रिज पम्पलेट – चैधरी रहमत अली
(ब) कामनवील – ऐनी बेसेण्ट
(स) स्प्रिंगिंग टाइगर – भगतसिंह ✔️
(द) द इण्डियन वार – विनायक दामोदर
ऑ फ इण्डिपेण्डेन्स सावरकर
82. मोहम्मद अली जिन्ना के विषय में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(अ) वह महात्मा गाँधी को धूर्त भेङिया समझता था
(ब) 1906 ई. में काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में जिन्ना ने अध्यक्षीय भाषण दादाभाई नौरोजी के लिए पढ़ा था
(स) उसके पास कोई डायरी नहीं थी, उसने अपनी कोई आत्मकथा नहीं लिखी ✔️
(द) उसने अपनी इकलौती बेटी को उत्तराधिकार से वंचित कर दिया
83. निम्नलिखित में से किस वर्ष झाँसी को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया ?
(अ) 1852 ई. (ब) 1835 ई.
(स) 1854 ई. ✔️ (द) 1840 ई.
84. किस चार्टर एक्ट के तहत् पहली बार शिक्षा के विकास के लिए धन दिया गया ?
(अ) 1793 ई. चार्टर अधिनियम
(ब) 1813 ई. का चार्टर अधिनियम ✔️
(स) 1833 ई. का चार्टर अधिनियम
(द) 1853 ई. का चार्टर अधिनियम
85. किस चार्टर एक्ट के तहत् ’विधि कमीशन’ बनाया गया ?
(अ) 1813 ई. का चार्टर अधिनियम
(ब) 1833 ई. का चार्टर अधिनियम ✔️
(स) 1858 ई. का अधिनियम
(द) 1861 ई. का भारतीय परिषद् अधिनियम
86. भारत में किस परिषद् अधिनियम के अन्तर्गत चुनाव पद्धति की शुरुआत हुई ?
(अ) 1861 ई. का भारत परिषद् अधिनियम
(ब) 1892 ई. का भारत परिषद् अधिनियम ✔️
(स) 1909 ई. का भारतीय परिषद् अधिनियम
(द) 1919 ई. का भारत सरकार अधिनियम
87. ईस्ट इण्डिया कम्पनी का चीन के साथ व्यापार करने का एकाधिकार समाप्त किया गया –
(अ) सन् 1793 के चार्टर एक्ट द्वारा
(ब) सन् 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा
(स) सन् 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा ✔️
(द) सन् 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा
88. निम्नलिखित कथन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन ने कहा गया था ?
’’गाँधीजी मर सकता है परन्तु गांधीवाद सदैव जिन्दा रहेगा।’’
(अ) बेलगाँव (1924 ई.) (ब) कराँची (1931 ई.) ✔️
(स) त्रिपुरी (1939 ई.) (द) कलकत्ता (1928 ई.)
89. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?
(अ) ’’क्रान्ति की तलवार में धार वैचारिक पत्थर पर रगङने से होती है’’ – भगतसिंह
(ब) ’’आराम हराम है’’ – लाल बहादुर शास्त्री ✔️
(स) सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
– रामप्रसाद बिस्मिल
(द) जय हिन्द – सुभाषचन्द्र बोस
90. 30 जनवरी, 1948 को रेडियो पर किसने कहा था, ’’राष्ट्रपिता अब नहीं रहे’’ ?
(अ) सरदार पटेल (ब) राजेन्द्र प्रसाद
(स) जवाहरलाल नेहरू ✔️ (द) सुभाषचन्द्र बोस
91. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने किस आन्दोलन के दौरान कहा था कि ’’हमने घुटने टेककर रोटी माँगी, किन्तु उत्तर में हमें पत्थर मिले’’ ?
(अ) असहयोग आन्दोलन
(ब) सविनय अवज्ञा आन्दोलन ✔️
(स) चम्पारन आन्दोलन
(द) भारत छोङो आन्दोलन
92. निम्नलिखित में से किसने कहा था, ’’मेरे बालक, नहीं तुम एक भारतीय प्रथम हो उसके बाद ही एक मुसलमान हो’’ ?
(अ) मोहम्मद इकबाल (ब) सैय्यद अहमद खाँ
(स) जवाहरलाल नेहरू (द) मुहम्मद अली जिन्ना
93. गवर्नर जनरल की एक्जीक्यूटिव काउन्सिल की पूर्ण सदस्यता विधि सदस्य को प्रदान की गई थी –
(अ) 1892 ई. के काउन्सिल अधिनियम द्वारा
(ब) 1833 ई. के चार्टर एक्ट के द्वारा
(स) 1853 ई. के चार्टर एक्ट के द्वारा ✔️
(द) 1861 ई. के काउन्सिल अधिनियम द्वारा
94. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अन्तर्गत पहली बार विधि निर्माण में भारतीयों का सहयोग लिया गया ?
(अ) 1858 ई. का अधिनियम
(ब) 1861 ई. का भारतीय परिषद् अधिनियम ✔️
(स) 1892 ई. का भारतीय परिषद् अधिनियम
(द) 1853 ई. का चार्टर एक्ट
95. किस चार्टर एक्ट के अन्तर्गत बंगाल के गवर्नर जनरल को पूरे भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया?
(अ) 1813 ई. का चार्टर अधिनियम
(ब) 1833 ई. का चार्टर अधिनियम ✔️
(स) 1858 ई. का अधिनियम
(द) 1861 ई. का भारतीय परिषद् अधिनियम
96. किस वायसराय के शासनकाल में क्रान्तिकारियों का पहला समाचार पत्र ’काल’ छापा गया था ?
(अ) लाॅर्ड कर्जन (ब) लाॅर्ड डफरिन
(स) लाॅर्ड लैंसडाउन (द) लाॅर्ड एल्गिन द्वितीय ✔️
97. निम्नलिखित में से किस राज्य ने सबसे अन्त में सहायक सन्धि स्वीकार की ?
(अ) मैसूर (ब) अवध
(स) भोंसले (द) सिन्धिया ✔️

98. सूची-। को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची – । सूची -।।
(क) आजाद मुस्लिम काॅन्फ्रेंस 1. फजलुल हक
(ख) काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी 2. अल्लाह बख्श
(ग) कृषक प्रजा पार्टी 3. अबुल कलाम
आजाद
(घ) अहरार आन्दोन 4. आचार्य नरेन्द्र देव
एवं जयप्रकाश नारायण
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 2 4 1 3 ✔️
(ब) 1 2 3 4
(स) 2 1 3 4
(द) 4 3 2 1
99. निम्नलिखित में से ’स्वराज दल’ में किसका नाम नहीं था ?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) बल्लभ भाई पटेल ✔️
(स) सी. आर. दास (द) हकीम अजमल खान
100. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के उदारवादी युग में ’भारतीय ग्लैडस्टोन’’ की उपाधि दी गई –
(अ) मदनमोहन मालवीय
(ब) लाला लाजपत राय
(स) फिरोजशाह मेहता
(द) दादाभाई नौरोजी ✔️
101. निम्नलिखित में से किस भारतीय के विचार हैं कि ’’भारत के बालू से भी एक आन्दोलन खङा करूँगा जो काँग्रेस से भी बङा होगा ?’’
(अ) सुभाषचन्द्र बोस (ब) रामप्रसाद बिस्मिल
(स) महात्मा गाँधी ✔️ (द) मोहम्मद जिन्ना
102. निम्नलिखित में से किस मुस्लिम नेता ने भारत के विभाजन को एक विश्वासघाती कार्य कहा ?
(अ) लियाकत अली
(ब) सर सैय्यद अहमद खाँ
(स) खान अब्दुल गफ्फार खाँ ✔️
(द) अबुल कलाम आजाद
103. निम्नलिखित में से क्रिप्स प्रस्ताव के बारे में कौन-सा कथन असतय है ?
(अ) क्रिप्स प्रस्ताव के समय ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री चर्चिल थे
(ब) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारत को ’डोमिनियन स्टेट’ का दर्जा दिया जायेगा
(स) युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद् बनेगी
(द) भारत के सभी प्रान्तों को नये संविधान को स्वीकार करना आवश्यक है ✔️
104. वह पहला व्यक्ति कौन था जिसने स्वदेशी आन्दोलन की विचारधारा की वकालत की थी ?
(अ) गोपालहरि देशमुख (ब) भोलानाथ चन्द्र ✔️
(स) जोगेन्द्र चन्द्र घोष (द) स्वामी दयानन्द
105. निम्नलिखित में से किसे ’पाकिस्तान’ शब्द का जनक माना जाता है ?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) मोहम्मद इकबाल
(स) लियाकत अली (द) चैधरी रहमत अली ✔️
106. सूची-। को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची -। सूची-।।
(क) चम्पारन में गांधीजी 1. डी. पी. मिश्र
(ख) दि स्प्रिंगिंग टाइगर 2. राजेन्द्र प्रसाद
(ग) लिविंग इन एरा 3. ह्यू टोये
(घ) इण्डिया फ्राॅम कर्जन 4. दुर्गादास
टू नेहरू एण्ड आफ्टर
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 2 3 1 4 ✔️
(ब) 3 2 4 1
(स) 4 3 2 1
(द) 2 3 4 1
107. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि ’’महात्मा गांधी अहिंसात्मक क्रान्ति के सौम्य पैगम्बर थे’’ ?
(अ) लुई फिशन
(ब) बी. आर. नन्दा
(स) चर्चिल
(द) लैरी काॅलिन्स और डोमिनिक लैपियरे ✔️
108. सूची-। को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची -। सूची -।।
(क) राजेन्द्र लाहिङी 1. गोण्डा जेल
(ख) सुखदेव 2. लाहौर सेण्ट्रल जेल
(ग) रोशनसिंह 3. गोरखपुर जेल
(घ) रामप्रसाद बिस्मिल 4. इलाहाबाद जेल
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 1 2 4 3 ✔️
(ब) 2 1 3 4
(स) 1 2 3 4
(द) 4 3 2 1
109. निम्नलिखित में से 1906 ई. के भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी के अध्यक्षीय भाषण को किसने पढ़ा था ?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना ✔️ (ब) फिरोजशाह मेहता
(स) मदनमोहन मालवीय (द) गोपालकृष्ण गोखले
110. उस कमेटी में जिसने नेहरू रिपोर्ट, 1928 तैयार की थी लिबरल फेडरेशन का प्रतिनिधित्व किसने किया था ?
(अ) एम. आर. जयकर
(ब) तेजबहादुर सप्रू ✔️
(स) बी. एम. श्रीनिवास शास्त्री
(द) एम. एस. आत्रे
111. सूची-। को सूची-।। के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) विक्टोरिया मेमोरियल 1. हरबर्ट बेकर
हाल, कलकत्ता
(ख) केन्द्रीय सचिवालय, 2. डब्ल्यू, इमर्सन
नई दिल्ली
(ग) गेटवे ऑ फ इण्डिया 3. आर. एफ. चिशोम
(घ) मद्रास विश्वविद्यालय 4. जार्ज क्लार्क
सीनेट हाउस, मद्रास
कूट:
(क) (ख) (ग) (घ)
(अ) 2 1 3 4
(ब) 1 2 3 4
(स) 2 1 4 3 ✔️
(द) 1 2 4 3
112. निम्नलिखित में से 1942 ई. के भारत छोङो आन्दोलन के समय गठित होने वाली समानान्तर सरकार जो सबसे दीर्घ समय तक चली ?
(अ) सतारा ✔️ (ब) तामलुक
(स) बलिया (द) मिदनापुर
113. सुभाषचन्द्र बोस को सबसे पहले ’नेताजी’ कहकर किसने पुकारा था ?
(अ) हिटलर ✔️ (ब) गाँधीजी
(स) सरोजिनी नायडू (द) रवीन्द्रनाथ टैगोर
114. निम्नलिखित में से किस स्थान से सेना को सम्बोधित करते हुए ’’तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा’’ का प्रसिद्ध नारा दिया ?
(अ) सिंगापुर (ब) बर्मा
(स) मलेशिया ✔️ (द) जापान
115. ’इन्कलाब जिन्दाबाद’ का नारा किसने दिया था ?
(अ) इकबाल ने (ब) एम. के. गाँधी ने
(स) एस. सी. बोस ने (द) भगतसिंह ने ✔️
116. गांधीजी व अम्बेडकर के मध्य पूना समझौता कब हुआ था ?
(अ) 5 मार्च, 1932 (ब) 8 अगस्त, 1932
(स) 26 सितम्बर, 1932 ✔️(द) 26 सितम्बर, 1931
117. महात्मा गांधी ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया ?
(अ) प्रथम गोलमेज (ब) द्वितीय गोलमेज ✔️
(स) तृतीय गोलमेज (द) उपर्युक्त किसी में नहीं
118. संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे जिसने संकल्प प्रस्तुत किया ?
(अ) बी. आर. अम्बेडकर ✔️(ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
(स) महात्मा गांधी (द) बी. एन. राव
119. 1940 ई. में अगस्त प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाला वायसराय कौन था ?
(अ) लिनलिथगो ✔️ (ब) विलिंगटन
(स) लाॅर्ड वैवेल (द) लाॅर्ड रीडिंग
120. निष्क्रिय विरोध के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
(अ) महात्मा गाँधी (ब) विपिनचन्द्र पाल
(स) बाल गंगाधर तिलक (द) अरविन्द घोष ✔️
121. निम्नलिखित में से किसने ’डण्डा फौज’ का नेतृत्व किया था ?
(अ) भगतसिंह (ब) अजीतसिंह
(स) चमनदीप ✔️ (द) साहिबसिंह भखना
122. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति नियुक्ति की ?
(अ) लाला लाजपत राय (ब) जयकर
(स) बाल गंगाधर तिलक (द) मदनमोहन मालवीय ✔️
123. गाँधीजी द्वारा रचित पहली पुस्तक निम्नलिखित में से कौन सी है ?
(अ) नवजीवन
(ब) माई एक्सपेरीमेण्ट विद ट्रुथ
(स) हिन्द स्वराज ✔️
(द) यंग इण्डिया
124. निम्नलिखित में से किसे ’’भर्ती करने वाला सर्जेण्ट’’ कहा गया ?
(अ) सी. राजगोपालचारी
(ब) गोपालकृष्ण गोखले
(स) महात्मा गाँधी ✔️
(द) बाल गंगाधर तिलक
125. होमरूल लीग के पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने के कारण किसने विरोधस्वरूप अपनी नाइट की उपाधि वापस कर दी ?
(अ) एस. सुब्रह्मण्यम अय्यर ✔️
(ब) बी. चक्रवर्ती
(स) तिलक
(द) वी.पी. वाडिया
Indian independence
126. सन् 1945 के वैवेल प्लान के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. एक्जीक्यूटिव काउन्सिल राष्ट्रीय नेताओं में से सदस्य मनोनीत कर सकती थी।
2. गवर्नर जनरल का वीटो अधिकार उन्मूलित कर दिया जाना था।
3. विदेशी मामलों का विषय गवर्नर जनरल से काउन्सिल के एक भारतीय सदस्य को स्थानान्तरित किया जाना था।
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा एक सही है ?
कूट:
(अ) 1 व 3 सही हैं ✔️ (ब) 1, 2 व 3 सही है
(स) 2 व 3 सही है (द) 1 व 2 सही है
127. निम्नलिखित में से कौन काकोरी षड्यन्त्र काण्ड से सम्बन्धित नहीं था ?
(अ) रोशनलाल (ब) चन्द्रशेखर आजाद
(स) अशफाक उल्ला (द) सूर्यसेन ✔️
128. हाउस ऑ फ काॅमन्स में ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री एटली ने ब्रिटिश सरकार के इस ’निश्चित मन्तव्य’ का ऐलान किया कि उत्तरदायी भारतीय हाथों में सत्ता हस्तातरण निम्नलिखित में से कौन-सी तिथि तक सुनिश्चित रूप से कर दिया जायेगा ?
(अ) अगस्त 1947 (ब) जून 1947
(स) जनवरी 1948 (द) जून 1948 ✔️
129. ’’कोई भी ऐसा विद्रोह नहीं हुआ जैसा कि पिछले तीन वर्षों में हुआ है। हमें आन्दोलन के प्रति उत्साह पर गर्व है।’’ बल्लभ भाई पटेल का यह मत निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(अ) स्वदेशी आन्दोलन से
(ब) असहयोग आन्दोलन से
(स) सविनय आन्दोलन से
(द) भारत छोङो आन्दोलन से ✔️
130. निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
1. अरुणा आसफ अली 2. भूलाभाई देसाई
3. जवाहरलाल नेहरू 4. तेजबहादुर सप्रू
उपर्युक्त में से किसने आई. एन. ए. कैदियों के पक्ष में लाल किले में चलने वाले मुकदमे में पैरवी की ?
कूट:
(अ) 1 व 2 (ब) 2, 3, व 4
(स) 1, 3 व 4 (द) 1, 2, 3 व 4 ✔️
131. निम्नलिखित मुस्लिम नेताओं में से ऐनी बेसेण्ट द्वारा स्थापित की गई होमरूल लीग में कौन सम्मिलित हुआ ?
(अ) मोहम्मद इकबाल (ब) मोहम्मद अली जिन्ना ✔️
(स) सैय्यद अहमद खाँ (द) अबुल कलाम आजाद
132. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने बंगाल में ब्रिटेन की वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव दिया ?
(अ) अरविन्द घोष का पत्र ’’वन्दे मातरम्’’
(ब) कृष्ण कुमार मित्र की साप्ताहिक पत्रिका ’’संजीवनी’’ ✔️
(स) मोतीलाल घोष की ’’अमृत बाजार पत्रिका’’।
(द) सतीश चन्द्र मुखर्जी को ’’डाॅन पत्रिका’’
133. कैबिनेट मिशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई?
(अ) लाॅर्ड एटली (ब) स्टैफर्ड क्रिप्स
(स) क्लीमेण्ट एटली (द) सर पी. लाॅरेन्स ✔️
134. ऐनी बेसेण्ट ने होमरूल लीग की किस स्थान पर शाखा खोली थी ?
(अ) बेलगाँव (ब) अड्यार
(स) कलकत्ता (द) फैजपुर
135. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दिल्ली दरबार (1911 ई.) के सम्बन्ध में असत्य है ?
(अ) दिल्ली दरबार ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम और महारानी मेरी के स्वागत हेतु आयोजित किया गया
(ब) दिल्ली दरबार में ही 12 दिसम्बर, 1911 को बंगाल विभाजन रद्द करने की घोषणा की गई
(स) 12 दिसम्बर, 1911 को ही भारत की राजधानी दिल्ली बनाई गयी
(द) बंगाल विभाजन को रद्द होने के बाद उङीसा, बिहार को भी बंगाल से अलग कर दिया गया
136. काँग्रेस के 1916 ईत्र के लखनऊ अधिवेशन में निम्न में से किसने यह महत्त्वपूर्ण सुझाव दिया था कि काँग्रेस द्वारा एक कार्यकारी कमेटी बनाई जानी चाहिए, जो काँग्रेस का दिन-प्रतिदिन का कामकाज देखे ?
(अ) बाल गंगाधर तिलक ✔️ (ब) ऐनी बेसेण्ट
(स) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी (द) मदनमोहन मालवीय
137. भारत छोङो आन्दोलन के नेताओं को गिरफ्तार करने हेतु ब्रिटिश सरकार द्वारा चलाया गया अभियान था –
(अ) ऑपरेशन रियण्डर पेस्ट
(ब) ऑपरेशन जीरो ऑ वर
(स) ऑपरेशन थण्डर बोल्ट ✔️
(द) ऑपरेशन ब्लू स्टार
138. बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान निम्न में से किसने बैंेकूवर में ’स्वदेश सेवक होम’ की स्थापना की ?
(अ) तारकनाथ दास (ब) मदनलाल ढींगरा
(स) जी. डी. कुमार ✔️ (द) वी. डी. सावरकर
139. गाँधीजी के निम्नलिखित अनुयायियों में से कौन पेशे से एक शिक्षक था ?
(अ) ए. एन. सिन्हा (ब) बूज किशोर प्रसाद
(स) जे. बी. कृपलानी ✔️ (द) राजेन्द्र प्रसाद
140. 1905-07 ई. के वर्षों के दौरान काँग्रेस में उग्रगन्थियों तथा नरमपन्थियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. उग्रपन्थी स्वदेशी तथा बहिष्कार आन्दोलन को बंगाल से बाकी सारे देश में फैलाना चाहते थे।
2. नरमपन्थी बहिष्कार को धीरे-धीरे विदेशी वस्तुओं से बढ़ाकर सरकार के साथ सहयोग के अथवा साहचर्य के सभी प्रकारों पर लागू करना चाहते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
कूट:
(अ) केवल 1 ✔️ (ब) केवल 2
(स) दोनों 1 और 2 (द) न ही 1 और न ही 2
141. डाण्डी मार्च सम्बन्धित है –
(अ) सविनय अवज्ञा आन्दोलन से ✔️
(ब) स्वदेशी आन्दोलन से
(स) भारत छोङो आन्दोलन से
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
142. जलियाँवाला बाग किस नगर में स्थित है ?
(अ) अम्बाला (ब) अमृतसर ✔️
(स) आगरा (द) अजमेर
143. भारत में सीमान्त गाँधी किसे कहा जाता है ?
(अ) मोहनदास करमचन्द गाँधी
(ब) सर सैय्यद अहमद खान
(स) मोहम्मद अली जिन्ना
(द) खान अब्दुल गफ्फार खान ✔️
144. ’सर्वेण्ट्स ऑ फ इण्डिया सोसाइटी’ की स्थापना किसने की थी ?
(अ) गोपालकृष्ण गोखल ✔️े (ब) दादाभाई नौरोजी
(स) स्वामी विवेकानन्द (द) एम. जी. रानाडे
145. भारतवर्ष में ’प्रान्तीय स्वायत्तता’ किस अधिनियम के द्वारा स्थापित की गई थी ?
(अ) 1909 ई. (ब) 1942 ई.
(स) 1935 ई. ✔️ (द) 1919 ई.
146. निम्नलिखित में से कौन-सा आयोग सन् 1857 ई. के विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नव संगठन से सम्बन्धित है ?
(अ) पील आयोग (ब) रिचर्सन आयोग
(स) हण्टर आयोग ✔️ (द) लिण्टन आयोग
147. किस जेल में बाल गंगाधर तिलक को दीर्घ समय तक रखा गया ?
(अ) तिहाङ जेल (ब) माण्डले जेल ✔️
(स) सेलुलर जेल (द) पूना जिला जेल
148.चोरा -चोरी की घटना कब घटित हुई थी ?
(अ) 5 फरवरी, 1922 को ✔️ (ब) 5 जनवरी, 1922 को
(स) 5 मार्च, 1922 को (द) 10 मार्च, 1922 को
149. असहयोग आन्दोलन का समर्थन किसने नहीं किया?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) राजेन्द्र प्रसाद
(स) शौकत अली (द) ऐनी बेसेण्ट ✔️
150. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रख्यात नेता अबुल कलाम आजाद का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) मदीना (ब) काहिर
(स) मक्का ✔️ (द) बगदाद

❓ स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल-जवाब (FAQ)

1. कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
1885 में।
2. सूरत में कांग्रेस का विभाजन कब हुआ?
1907 में।
3. दांडी मार्च कब हुआ?
12 मार्च 1930 को; यह सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत थी।
4. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ?
8 अगस्त 1942 को।
5. भारत को आज़ादी कब मिली?
15 अगस्त 1947 को।

केवल कृष्ण घोड़ेला

केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी), कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान)। हिंदी साहित्य चैनल के संचालक।

लेखक: केवल कृष्ण घोड़ेला

एम.ए., बी.एड., नेट (हिंदी) | कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान) | संस्थापक, GK Hub

इस लेख की जानकारी पाठ्यपुस्तकों और आधिकारिक स्रोतों से मिलाकर लिखी गई है। कोई त्रुटि मिले तो हमें बताएँ | संपादकीय नीति | About Us

Leave a Comment