Rajasthan BSTC Answer Key 2020 – Solved Paper

आज के आर्टिकल में Rajasthan BSTC Answer Key 2020 दी गयी है। इन प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए।

Rajasthan BSTC Answer Key 2020

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सबसे छोटी है?
उत्तर – बीकानेर
प्रश्न 2 सिरोही राज्य प्रजामण्डल का संस्थापक था-
उत्तर – गोकुल भाई भट्ट
प्रश्न 3 राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत के लगभग है?
उत्तर – 10.41 प्रतिशत
प्रश्न 4 भील जनजाति राज्य के किस भाग में मुख्यत: निवास करती है?
उत्तर – दक्षिणी भाग में
प्रश्न 5 राज्य में आवास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु ’राजस्थान आवासन मण्डल’ की स्थापना कब की गई?
उत्तर – 24 फरवरी, 1970
प्रश्न 6 राजस्थान में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की अधिकतम संख्या होती है-
उत्तर – 30
प्रश्न 7 ’वाक्यांश के लिए एक शब्द’ के संदर्भ में संगत को चुनिए-
उत्तर – जिसकी दोनों पक्षों में निष्ठा हो – उभयनिष्ठ
प्रश्न 8 निम्नलिखित में कौनसा शब्द ’निर’ उपसर्ग से नहीं बना?
उत्तर – निर्वाह
प्रश्न 9 कवि का स्त्रीलिंग शब्द है-
उत्तर – कवियित्री
प्रश्न 10 ’अंधे की लकङी’ मुहावरे का सही अर्थ है-
उत्तर – एकमात्र सहारा
प्रश्न 11 निम्न में से कौनसा शब्द ’परि’ उपसर्ग से बना है?
उत्तर – परिधि
प्रश्न 12 निम्न शब्दों में किसकी वर्तनी शुद्ध है?
उत्तर – अनुगृहित
प्रश्न 13 शिक्षक एवं संस्था प्रधान एक दूसरे के-
उत्तर – सहयोगी होते हैं
प्रश्न 14 कक्षा में उचित संप्रेषण हेतु आवश्यक है कि आपका व्यवहार पूर्ण रूप से नाटकीय हो यह कथन है-
उत्तर – सही
प्रश्न 15 आपकी कक्षा में यदि सभी छात्र सही जवाब नहीं दे रहे हो तो आप क्या करेंगे-
उत्तर – कक्षा में पाठ को दोहराएंगे
प्रश्न 16 आप के मतानुसार ’’सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आमुखीकरण का अच्छा उपाय है’’ यह कथन है-
उत्तर – सत्य
प्रश्न 17 आप अध्यापन व्यवसाय की प्रगति के लिए सर्वोच्च महत्व प्रदान करेंगे-
उत्तर – गुणवत्तापूर्ण कक्षा शिक्षण
प्रश्न 18 एक शिक्षक की अपने यह कर्मियों के साथ किस प्रकार की अभिवृत्ति होनी चाहिए?
उत्तर – सहयोगात्मक
प्रश्न 19 आप के मतानुसार कक्षा का संप्रेषण कैसा होना चाहिए?
उत्तर – प्रभावी

Bstc Paper 2020

प्रश्न 20 कक्षा में पढ़ाते समय एक छात्र ने आपसे एक प्रश्न पूछा जिसका उत्तर आपको मालूम नहीं है तो ऐसी दशा में आप क्या करेंगे?
उत्तर – उसके प्रश्न का यथासंभव उत्तर देने का प्रयास करेंगे
प्रश्न 21 शिक्षक का प्रमुख कार्य है-
उत्तर – छात्रों को प्रभावी शिक्षा देना
प्रश्न 22 वाणी व भाषा का अविकसित होने का कारण है-
उत्तर – उचित प्रशिक्षण की कमी
प्रश्न 23 एक विषय अध्यापक के रूप में कक्षा में प्रश्न पूछने का क्या उद्देश्य होता है?
उत्तर – कक्षा में छात्रों को सक्रिय व एकाग्र रखने हेतु
प्रश्न 24 बालक के विकास में निम्नलिखित में से किस अधिकतम योगदान होता है?
उत्तर – योग्य  व समर्पित अध्यापकों का
प्रश्न 25 आपकी राय में शिक्षकों को समय पर विद्यालय आना चाहिए क्योंकि-
उत्तर – समय पर आने पर छात्र भी समय पर आएंगे
प्रश्न 26 शिक्षक का उद्देश्य होना चाहिए-
उत्तर – छात्रों का सर्वागीण विकास करना
प्रश्न 27 ज्ञानार्जन के लिए अध्यापक को होना चाहिए-
उत्तर – प्रयत्नशील
प्रश्न 28 आपके दोस्त का पुत्र आपकी कक्षा में पढ़ता है उसके प्रति व्यवहार होगा
उत्तर – सामान्य छात्र की भांति
प्रश्न 29 आप सृजनात्मकता के विकास हेतु कौन सी शिक्षण विधि अपनाएंगे?
उत्तर – समस्या समाधान विधि
प्रश्न 30 सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आप-
उत्तर – जनता को जागरूक करेंगे
प्रश्न 31 आपने एक शिक्षक बनना क्यों तय किया-
उत्तर – शिक्षण कार्य मुझे अत्यधिक प्रिय है
प्रश्न 32 शिक्षक को अपने कार्य में निपुण होना चाहिए इससे-
उत्तर – छात्रों को उचित निर्देशन मिलेगा
प्रश्न 33 आप एक शिक्षक के रूप में छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे-
उत्तर – बौद्धिक स्तर विकसित करने हेतु
प्रश्न 34 गृहकार्य छात्रों को स्वाध्याय प्रेमी तो बनाता, परंतु साथ साथ छात्रों में-
उत्तर – विषय वस्तु ज्ञान का अभ्यास कराता है
प्रश्न 35 सतत् व व्यापक मूल्यांकन की मुख्य विशेषता क्या है?
उत्तर – यह विद्यार्थी के प्रत्येक पक्ष का मूल्यांकन करता है
प्रश्न 36 शिक्षक के लिए विद्यार्थी का मूल्यांकन कार्य करना इसलिए आवश्यक हो जाता है क्योंकि-
उत्तर – अधिगम क्षमता एवं उपचारात्मक स्थिति दोनों में सामंजस्य बना रहता
प्रश्न 37 उत्तरदायित्व की भावना का प्रारंभिक पाठ बालक ग्रहण करता है-
उत्तर – घर से

प्रश्न 38 कक्षा में शिक्षण हेतु प्रवेश करने से पूर्व में
उत्तर – आज के पाठ की शिक्षण सहायक सामग्री साथ लेकर जाऊंगा
प्रश्न 39 नेतृत्व एक विशेष प्रक्रिया का नाम है, जिसके लिए दो उत्कृष्ट शब्द हो सकते है-
उत्तर – प्रभुत्व-प्रशासन
प्रश्न 40 शिक्षण व्यवसाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है-
उत्तर – शिक्षण अभिक्षमता
प्रश्न 41 शिक्षण एक पारस्परिक क्रिया है-
उत्तर – छात्र, शिक्षक व विषवस्तु के मध्य
प्रश्न 42 विद्यार्थियों में तार्किक योग्यता एवं सर्जनात्मक चिंतन का विकास करने हेतु शिक्षक को क्या करना चाहिए?
उत्तर – वाद विवाद
प्रश्न 43 एक शिक्षक होने के नाते क्या आप अपने पुत्र को शिक्षित करने का कहेंगे?
उत्तर – हां यदि वह स्वेच्छा से इसके लिए सहमत होता है तो
प्रश्न 44 आपकी राय में से अंतरवैयक्तिक संबंधों का आधार है-
उत्तर – शिक्षा
प्रश्न 45 आपकी राय में एक अच्छे शिक्षक के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर – शिक्षण कार्य के प्रति प्रतिबद्धता
प्रश्न 46 अच्छे नेता के गुणों के विकास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है-
उत्तर – राजनीतिक मंच की होती है
प्रश्न 47 बालक की नींव प्राथमिक स्तर के अध्यापक द्वारा निर्मित होती है अतः उसका कार्य है-
उत्तर – कठिन
प्रश्न 48 निम्न में से शिक्षक के कौन से निजी गुण शिक्षण को प्रभावित करते हैं?
उत्तर – शारीरिक शक्ति
प्रश्न 49 क्षेत्रपाल, राजस्थान की संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण पहलू पूजा जाता है-
उत्तर – ग्राम देवता के रूप में
प्रश्न 50 वैभवशाली कलात्मक नगरी ’चन्द्रावती पर 11वीं एवं 12वीं शताब्दियों में किस वंश के शासकों का शासन रहा?
उत्तर – आबू के परमार
प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौनसा वाद्य-यंत्र, तत् वाद्य नहीं है?
उत्तर – अलगोजा
प्रश्न 52 सामाजिक परिपक्वता का अर्थ है-
उत्तर – बालक का प्रौढ़ के समक्ष संतुलित सामाजिक व्यवहार का प्रदर्शन करना
प्रश्न 53 आपकी राय में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता की प्राथमिकता है-
उत्तर – पाठ्यक्रम में बदलाव
प्रश्न 54 बालक बालिकाओं के सामाजिक विकास का आधारभूत अभिकरण कहा जाता है-
उत्तर – माता-पिता एवं परिवार
प्रश्न 55 आप के मतानुसार सीखने हेतु आवश्यक है-
उत्तर – जिज्ञासा
प्रश्न 56 नेतृत्व का बुनियादी आधार माना गया है-
उत्तर – समूह का हित
प्रश्न 57 आपकी राय में शिक्षा से विकसित होती है-
उत्तर – बौद्धिकता
प्रश्न 58 यदि एक विद्यार्थी आपको अपनी पारिवारिक समस्या के बारे में बताता है तो आप क्या करेंगे?
उत्तर – उसकी समस्या सुनेंगे और उसे संभव उपाय सुझाएंगे
प्रश्न 59 कोटा के किस शासक के काल को, कोटा स्कूल की चित्रशैली का उत्कृष्ट काल माना जा सकता है-
उत्तर – महाराव उम्मेद सिंह
प्रश्न 60 भारतीय संसद में राजस्थान से कितने सदस्य चुने जाते है?
उत्तर – 35(25+10)

प्रश्न 61 राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौनसा है?
उत्तर – धौलपुर
प्रश्न 62 जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किन स्थलों पर वेधशालाओं का निर्माण कराया था?
उत्तर – जयपुर, वाराणसी, उज्जैन, मथुरा, दिल्ली
प्रश्न 63 राजस्थान में विद्यालय एवं व्यापक शिक्षा योजना निर्माण, क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन के लिए सर्वोच्च शैक्षिक संगठन है-
उत्तर – आर. एस. सी. ई. आर. टी. उदयपुर
प्रश्न 64 फल्कू बाई संबंधित है-
उत्तर – चरी नृत्य से
प्रश्न 65 शहीद भील बालिका कालीबाई निम्न में से किस स्थान से सम्बद्ध थी?
उत्तर – रास्तापाल
प्रश्न 66 भोराट का पठार राजस्थान के किन जिलों में फैला हुआ था?
उत्तर – उदयपुर, राजसमन्द
प्रश्न 67 कीर्तिस्तम्भ एवं ’’विजय स्तम्भ’’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – चितौङगढ़
प्रश्न 68 घग्घर नदी के किनारे बसा नगर कौन सा है?
उत्तर – हनुमानगढ़
प्रश्न 69 राजस्थान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, 1000 पुरुषों के मुकाबले में, स्त्रियों की संख्या का लिंगानुपात कितना है?
उत्तर – 928
प्रश्न 70 बंगाल की खाङी में गिरने वाली राजस्थान की नदियों का सही युग्म निम्न में से कौन सा है?
उत्तर – कालीसिन्ध और गभीरी

Bstc Answer key 2020

प्रश्न 71 जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों के जोङे में सबसे कम साक्षरता दर है?
उत्तर – जालौर और प्रतापगढ़
प्रश्न 72 राजस्थान में 1857 की क्रांति का केन्द्र कहाँ था?
उत्तर – नसीराबाद
प्रश्न 73 ’अनंग’ शब्द का अर्थ है-
उत्तर – बिना शरी का
प्रश्न 74 ’वाग्जाल’ का संधि विच्छेद होगा-
उत्तर – वाक् + जाल
प्रश्न 75 ’एक अकेला, दो ग्यारह का अर्थ है-
उत्तर – संगठन में शक्ति होती है।
प्रश्न 76 ’विद्याधन’ शब्द में कौनसा समास है?
उत्तर – तत्पुरुष
प्रश्न 77 निम्न में से अशुद्ध वाक्य का चुनाव कीजिए-
उत्तर – किसी और अन्य से परामर्श लीजिए।
प्रश्न 78 ’वह हथियार जो हाथ में थामकर चलाया जाता है, वाक्यांश के लिए एक शब्द है?
उत्तर – शस्त्र
प्रश्न 79 दर्राह वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ स्थित है?
उत्तर – कोटा
प्रश्न 80 प्रसिद्ध अमर सागर जैन मंदिर, राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है?
उत्तर – जैसलमेर
प्रश्न 81 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के किस जिले की सर्वाधिक साक्षरता दर है?
उत्तर – कोटा
प्रश्न 82 निम्नलिखित में से किस नृत्य के साथ ’झांझ नामक वाद्य यंत्र’ का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – कच्छी घोङी नृत्य
प्रश्न 83 मांगणियार एवं लंगा लोक कलाकारों को प्रख्यात करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर – कोमल कोठारी
प्रश्न 84 राजस्थान की सीमा कितने राज्यों की सीमाओं से मिलती है?
उत्तर – 5 राज्यों से
प्रश्न 85 किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई?
उत्तर – छठा
प्रश्न 86 ग्राम पंचायत का सचिव होता है-
उत्तर – ग्राम सेवक

प्रश्न 87 विद्यालय समाज का एक छोटा रूप है यह कथन है-
उत्तर – सत्य
प्रश्न 88 पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर से सभापित कौन होता है?
उत्तर – राजस्थान के राज्यपाल
प्रश्न 89 निम्न में से कौनसा शब्द ’निश्शक’ का पर्यायवाची नहीं है?
उत्तर – सुरक्षित
प्रश्न 90 प्रसिद्ध उपन्यास ’गोदान’ के लेखक हैं-
उत्तर – प्रेमचंद
प्रश्न 91 असंगत विकल्प चुनें-
उत्तर – सु + स्थु + अ = सौष्ठव
प्रश्न 92 निम्नलिखित में से तत्पुरुष समास का उदाहरण है-
उत्तर – आशातीत
प्रश्न 93 ’रामायण’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौनसा है?
उत्तर – आयन
प्रश्न 94 ’बैठ गए सब तरुणया में, पंक्ति में रेखांकित शब्द का शुद्ध रूप होगा-
उत्तर – तरुच्छाया
प्रश्न 95 ’यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे। वाक्य का प्रकार बताइए-
उत्तर – मिश्र वाक्य
प्रश्न 96 जला गीत स्त्रियों द्वारा कब गाया जाता है?
उत्तर – वर की बारात का डेरा देखने जाने पर
प्रश्न 97 ’भारतीय प्राचीन लिपिमाला’ के लेखक कौन है?
उत्तर – गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
प्रश्न 98 किस लोक देवता की पत्नी उनकी मृत्यु के बाद सती हो गई?
उत्तर – तेजाजी
प्रश्न 99 राजस्थान की निम्न में से कौन सी फसल ’मावत’ से लाभान्धित नहीं होती है?
उत्तर – कपास
प्रश्न 100 राजपूताना की अंतिम रियासत कौन सी थी। जिसने ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की अधीनता को स्वीकार किया?
उत्तर – सिरोही
प्रश्न 101 झामरकोटङा खाने प्रसिद्ध है-
उत्तर – राॅक-फाॅस्फेट के लिए

प्रश्न 102 राजस्थान का मण्डावा कस्बा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है, जो प्रसिद्ध है-
उत्तर – चित्रित हवेलियों एवं भित्तिचित्रों के लिए
प्रश्न 103 ’रणखार’ के लेखक हैं-
उत्तर – जितेंद्र कुमार सोनी
प्रश्न 104 ’सोने में सुगंध’ मुहावरे का सही अर्थ है-
उत्तर – सुन्दर वस्तु में और गुण होना
प्रश्न 105 सरस का विलोम शब्द है-
उत्तर – नीरस
प्रश्न 106 निम्नलिखित में से कौन जोधपुर राज्य का शासक नहीं था?
उत्तर – अनूप सिंह
प्रश्न 107 राजस्थान में व्यापारिक फसलों में ’नरमा’ किस्म फसल संबंधित है-
उत्तर – कपास से
प्रश्न 108 राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना कब हुई?
उत्तर – 1919
प्रश्न 109 महाराणा कुम्भा के शासन काल में दिल्ली सल्तनत में किन राजवंशों का शासन था?
उत्तर – सैयद – लोदी वंश
प्रश्न 110 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ’सामोद महल’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – जयपुर

Bstc Answer key 2020

प्रश्न 111 किस विकल्प में ’ईय’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
उत्तर – मानवीय
प्रश्न 112 ’अग्नि’ का पर्याय नहीं है-
उत्तर – मयूख
प्रश्न 113 कौनसा समस्तपद ’मध्यमपदलोपी तत्पुरुष का उदाहरण नहीं है?
उत्तर – घृतान्न
प्रश्न 114 व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से प्रशंसा को तकनीकी भाषा में कहा जाता है-
उत्तर – पुरस्कार
प्रश्न 115 आप के मतानुसार एक शिक्षक का मूल्य गुण है-
उत्तर – शिक्षण विधियों का ज्ञान
प्रश्न 116 यदि बालक का सामाजिक करण ना हो तो वह किस प्रकार का बनेगा?
उत्तर – असामाजिक
प्रश्न 117 भूल सुधार पद्धति को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है-
उत्तर – खेल विधि से
प्रश्न 118 आप के मतानुसार प्रभावी शिक्षण परिणाम है-
उत्तर – पाठ्यवस्तु पर अधिकार व संप्रेषण का
प्रश्न 119 राजस्थान के कौन से दो जिलों में जनसंख्या घनत्व 500 व्यक्ति प्रति वर्ग कि. मी. से अधिक है? (जनगणना 2011 के अनुसार)
उत्तर – जयपुर, भरतपुर
प्रश्न 120 निम्न में से कौन एक लोक चित्रकला का उदाहरण नहीं है?
उत्तर – पथवारी
प्रश्न 121 कालीबंगा का प्रथम उत्खननकर्ता कौन था?
उत्तर – ए. घोष

राजस्थान को नक़्शे से पढ़ें 

⇔राजस्थान के लोकगीत 

राजस्थान के रीति-रिवाज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top