RMSA – Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan In Hindi – पूरी जानकारी पढ़ें

आज के आर्टिकल में हम राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान RMSA (Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ,जिससे इसके बारे में आप पूरी जानकारी समझ सको ।

RMSA – Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan In Hindi

RMSA Full Form – Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसको माध्यमिक शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और इसकी गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जारी किया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य(Purpose) मानव पूंजी उत्पन्न करने और विकास और इक्विटी(Equity) में तेजी लाने और इस योजना में बहुआयामी अनुसंधान, तकनीकी परामर्श, कार्यान्वयन और वित्त पोषण(financing) सहायता शामिल है।

rmsa

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान – RMSA

⬛ देश में प्रारंभिक शिक्षा के सार्वजनीकरण के समानान्तर सन् 2009 से 2017 तक माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड ने भी सरकार को इसकी 2005 में अनुशंसा की। इस सिफारिश को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभिक शिक्षा में सर्वशिक्षा अभियान की सफलता से प्रेरित होकर माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लागू किया गया।

◼️ माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण अभियान में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों की गुणात्मकता सुनिश्चित की गई है। राजस्थान सरकार ने भी एक आदेश के द्वारा अपने उच्च माध्यमिक विद्यालयों को इस अभियान में शामिल कर, इसको सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

⬛ माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण अभियान की मूल भावना यह है कि 14-18 वर्ष के देश में सभी बालक एवं बलिकाओं केा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवायी जाये। इस योजना को प्रभावी रूप देने के लिए राजस्थान सरकार ने भी 3 सितम्बर 2009 को राज्य स्तर पर ’राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद’ का गठन कर अपना संकल्प व्यक्त किया।

◼️ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद, का मुख्यालय शिक्षा संकुल, जयपुर में है। इस महाभियान के क्रियान्यवयन हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के खर्च का अनुपात 11 वीं पंचवर्षीय योजना मद में 75ः25 का रहा है। जबकि 12वीं योजना में दोनों का 50ः50 प्रतिशत का खर्च हिस्सेदारी रहेगी।

⬛ यह योजना माननीय प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह जी के 15 अगस्त 2007 के अवसर पर दिए गए भाषण कि ’’हम माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण लाने के चरण में ’’राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान’’ प्रारंभ कर रहे है का ही क्रियान्वित रूप है।

Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान: दृष्टिकोण

◼️ वर्ष 2017 तक सकल नामाकंन दर शत-प्रतिशत करना।
⬛ प्रत्येक बालक-बालिका के लिए 5 किमी. के दायरे में माध्यमिक एवं 7-10 किमी के दायरे में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना।
◼️ वर्ष 2020 तक स्कूलों में शत-प्रतिशत ठहराव।
⬛ आर्थिक एवं शैक्षिक दृष्टि से समाज के कमजोर तबकों के बच्चों को माध्यमिक शिक्षा सर्वसुलभ करवाना। विशेष रूप से एस. टी., एस. सी, ओ. बी. सी. व अल्पसंख्यक वर्ग के बालक/बालिकायें।

◼️ एस. टी./एस. सी/ओ.बी.सी

 

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्य

⬛ सभी बालक व बालिकायें गुणवत्तापूर्व माध्ममकी शिक्षा आसानी से प्राप्त करे।
◼️ शिक्षा के ऐसा माहौल पैदा करना जिससे आर्थिक, सामाजिक असमानता व लिंग भेद समाप्त हो।
⬛ योजना के प्रारंभिक पांच वर्षों में 75 प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करना।
◼️ वर्ष 2017 तक सभी बच्चों को माध्यमिक शिक्षा मुहैया करवाने की वचनबद्धता।
⬛ सन् 2020 तक माध्यमिक शिक्षा में पूर्व ठहराव की सुनिश्चितता।

◼️ माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्धारित किए गए मापदण्डों के अनुरूप सभी प्रकार की स्कूलों में भौतिक सुविधाएँ एवं गुणवत्तापूर्व योग्य स्टाॅफ की सुनिश्चिता।
⬛ विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा के लिए प्रभावी एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा के साथ-साथ आवासीय सुविधायें भी मुहैया करवाना।
◼️ यह सुनिश्चित करना कि माध्यकिम स्तर की शिक्षा गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे बालक/बालिका के बौद्धिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि हो सके।

रमसा की कार्ययोजना-

⬛ रमसा के रोडमैप में सुनिश्चित किया गया है कि देश में आवश्यकतानुसार माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत किए जायेंगे।
◼️ उपलब्ध विद्यालयों की क्षमता में अभिवृद्धि की जायेगी।
⬛ जनसहायता से नये विद्यालयों का निर्माण किया जायेगा।
◼️ सूक्ष्म निरीक्षण के माध्यम से उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुविधायुक्त भवनों का निर्माण किया जायेगा।
⬛ जहां माध्यमिक विद्यालय नहीं है, उन स्थानो को चिह्नित कर वहां नये विद्यालय खोले जाएगें।

रमसा(RMSA) का ध्येय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा

◼️ माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा शिक्षा के सार्वजनीकरण के तहत छात्र/शिक्षक अनुपात को समान किया जायेगा।
⬛ प्रत्येक विद्यालय निर्धारित मापदण्ड अनिवार्य रूप से पूर्ण करेगा।
◼️ प्रशिक्षण के माध्यम से सेवारत शिक्षकों की कार्यदक्षता व कुशलता में अभिवृद्धि की जायेगी।
⬛ आश्यकतानुसार योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्त किया जायेगा तथा सेवारत शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का प्रबंध।
◼️ ब्रिज कोर्स के माध्यम से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण छात्रों को दक्षता में इजाफा किया जायेगा।
⬛ प्रत्येक विद्यालय में छात्र अनुपात में आवश्यकतानुसार पुस्तकालय विज्ञान, गणित व कम्प्यूटर की प्रयोगशाला, श्यामपट्ट, फर्नीचर तथा शौचालय की छात्रा/छात्राओं की पृथक व्यवस्था का प्रबंध किया जायेगा।
◼️ ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में अध्यापक कार्य में संलग्न विद्यालय के शिक्षकों को आवास व आवागमन की सुविधा।

रमसा(RMSA) का क्रियान्वयन एवं वित्तीय प्रंबध-

⬛ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राष्ट्रीय स्तर पर मानव संसाधन विकास मंत्री अध्यक्ष होता है तो वही दूसरी ओर राज्य स्तर पर संबंधित राज्य का मुख्यमंत्री प्रमुख होता है।
◼️ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा पूरे प्रदेश भर में रमसा के कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
⬛ इस योजना में केन्द्र व राज्य सरकार का खर्च अनुपात 75ः25 प्रतिशत 11वीं पचवर्षीय योजना मद मय है।
◼️ भारत सरकार व राज्य सरकार की 12 वीं पंचवर्षीय योजना में भागीदारी 50ः50 के अनुपात है।

अभियान के तहत विद्यालय के आधारभूत संसाधन-

⬛ पेयजल सुविधा, विद्युत आपूर्ति टेलीफोन व इन्टरनेट की सुविधा।
◼️ रैम्प व शौचालय की विशेष परिस्थितिजन्य बच्चों के लिए उपलब्धता का प्रयास।
⬛ पुस्तकालय, विज्ञान, कम्प्यूटर, शौचालय व प्रयोगशाला का निर्माण।
◼️ नवीन कक्षा कक्ष मय फर्नीचर का निर्माण।

अध्यापक-

⬛ सेवारत शिक्षकों की कार्यदक्षता के लिए प्रशिक्षण।
◼️ दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों हेतु शिक्षकों का आवासीय सुविधा।
⬛ गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयक अध्यापकों की नियुक्ति।

शिक्षण अधिगम के लिए सामग्री-

◼️ पाठ्यक्रम का पुनः अवलोकन व सुदृढ़ीकरण।
⬛ आई.सी.टी. अन्य तकनीकी सहायक शिक्षण सामग्री जिसमें, कम्प्यूटर, प्रोजेक्ट आदि का उपलब्धता।
◼️ परीक्षा प्रणाली का पुनः अवलोकन।
⬛ विद्यालय प्रबंध एवं निर्देशन की समीक्षा।
◼️ अन्य सहायग शिक्षण अधिगम सामग्री की उपलब्धता।

रमसा की प्रारंभिक तैयारियां-

⬛ जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से संस्थागमत सुविधाओं के बारे में डाटा एकत्र करना।
◼️ जिला स्तर पर प्रारंभिक तैयार के लिए 10 लाख रूपये के बजट का प्रावधान।
⬛ राज्य स्तर पर प्रदेश के प्रारंभिक तैयारी के लिए 320 लाख रूपये की प्राप्ति।
◼️ सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए हार्डवेयर व साफ्टवेयर की व्यवस्था।

महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Important Question RMSA

1. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में वर्ष 2012 तक केन्द्र व राज्य की वित्तीय पद कितनी अनुपात में थी ?
(अ) 85: 10 (ब) 85: 15
(स) 50: 50 (द) 75: 25 ✔️

2. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में कितने किमी. की परिधि में एक माध्यमिक विद्यालय खोलने का प्रावधान था-
(अ) 3 किमी. (ब) 10 किमी.
(स) 5 किमी. ✔️ (द) 7 किमी.

3. रमसा अभियान में सभी बच्चों को माध्यमिक शिक्षा देने का लक्ष्य है-
(अ) 2014 (ब) 2015
(स) 2017 ✔️ (द) 2013

4. रमसा अभियान में माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनिक शिक्षा के सार्वजनीकरण का लक्ष्य कब सुनिश्चित किया गया ?
(अ) 2021 (ब) 2017 ✔️
(स) 2025 (द) 2018

5. रमसा की गतिविधियों का संचलान कब से प्रारंभ किया गया-
(अ) 2010 से ✔️ (ब) 2008 से
(स) 2012 से (द) 2014 से

6. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हाल ही कब किया गया ?
(अ) 19 अगस्त 2011 ✔️ (ब) 19 मार्च 2011
(स) 19 अप्रैल 2011 (द) 19 मई 2011

महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Important Question)

7. भारत वर्ष में माध्यमिक शिक्षा के सार्वजनीकरण हेतु कौनसा कार्यक्रम शुरू किया गया ?
(अ) राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ✔️
(ब) सर्व शिक्षा अभियान
(स) निःशुक्ल एवं अनिवार्य शिक्षा अभियान
(द) राष्ट्रीय साक्षरता मिशन

8. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में 12 वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत केन्द्र व राज्य का वित्तीय भागीदारी अनुपात कितना था ?
(अ) 50: 50 ✔️ (ब) 75: 25
(स) 85: 15 (द) 80: 20

9. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने का लक्ष्य कितनी किमी. की परिधि में था ?
(अ) 3 किमी. (ब) 10 कि मी.
(स) 7 किमी. ✔️ (द) 20 किमी.

10. रमसा द्वारा वर्ष सकल नामांकन दर प्राप्त करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है-
(अ) 2013 तक (ब) 2020 तक ✔️
(स) 2015 तक (द) 2017 तक

11. माध्यमिक शिक्षा का शत-प्रतिशत ठहराव कब तक सुनिश्चित किया गया ?
(अ) 2018 (ब) 2020 ✔️
(स) 2025 (द) 2017

12. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर करवाया जाता है-
(अ) NCDF से (ब) NCERT से ✔️
(स) SIERT से (द) NUPEA से

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top