चौथ बरवाड़ा का किला – Six senses Barwada Fort

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026

आज के आर्टिकल में हम हाल ही में चर्चित सवाईमाधोपुर में स्थित चौथ बरवाड़ा का किला (Chouth ka Barwada Fort) पर चर्चा करेंगे ,इससे जुड़ें रहस्य जानेंगे।

Chouth ka Barwada Fort

चौथ बरवाड़ा का किला – Six senses Barwada Fort

⇒ चौथ का बरवाड़ा क्या है?

चौथ का बरवाड़ा राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले का एक छोटा शहर है, जो कि तहसील है। यह तहसील राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस तहसील का विधान सभा क्षेत्र खण्डार है। यहाँ का चौथ माता का मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ मीणा व गुर्जर जाति के लोग ज्यादा निवास करते है।

चौथ बरवाड़ा किले का इतिहास – Chouth ka Barwada Fort

जनश्रुतियों के अनुसार यह किला लगभग 700 वर्ष पुराना है इसका निर्माण काल 14वीं शताब्दी में माना जाता है इसे चौहान राजाओं द्वारा बनवाया गया था। यह किला राजावत राज्य वंश के राजा मानसिंह के अधीन था।

इस किले में चौथ भवानी माता मंदिर है। यह मंदिर पहाड़ पर लगभग 1100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हालाँकि इस मंदिर को 1451 ई. में महाराजा भीम सिंह चौहान द्वारा बनवाया गया था। इसी मंदिर के नाम पर इस गांव का नाम चौथ पड़ा है। इसी लोकप्रियता के चलते इस गाँव को चौथ का बरवाड़ा कहा जाता है। वर्तमान में मीणा जाति के लोग भी चौथ माता की पूजा करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि महाराजा भीम सिंह को सपने में चौथ माता ने दर्शन दिए थे। इस कारण भीम सिंह चौहान ने यहाँ चौथ माता का मंदिर बनवाया ,तब से यहाँ हर वर्ष करवा चौथ मेला लगता है।

विशेष : सुहाग पूजा के लिए भारत में प्रसिद्ध चौथ माता के मंदिरों में सबसे अधिक चर्चित चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता शक्ति पीठ माना जाता है।

क्यों कहा जाता है सिक्स सेंसेस फोर्ट?

इस किले का वास्तविक नाम ‘चौथ का बरवाड़ा’ है। इस किले की लोकेशन सवाई माधोपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। इस किले के मालिक पृथ्वीराज सिंह हैं। बरवाड़ा परिवार के राजा मानसिंह के परिवार के वंशज है पृथ्वीराज सिंह। पृथ्वीराज ने इस किले में शानदार होटल बनवाया है। इस होटल को सिक्स सेंस ग्रुप को किराए पर दिया गया है। इसलिए इसे ‘सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट‘ कहा जाता है।

Six senses Barwada Fort

चौथ बरवाड़ा के किले के बारे में कहा जाता है –

“रतन निपजे खेत म पाणी मे रसधार,

यो बरवाड़ो आपणो सारी दुनिया रो सिणगार”

चौथ का बरवाड़ा किला क्यों छाया है सुर्ख़ियों में?

चौथ का बरवाड़ा को चौथ माता मंदिर की वजह से राजस्थान में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां पुराना किला हेरिटेज होटल में तब्दील होने के बाद से ही चौथ का बरवाड़ा कस्बे का नाम देश भर में चर्चित हो गया है। इसके साथ ही यहां बॉलीवुड स्टार भी यहाँ शूटिंग वगेरह के लिए आते रहते है। इसलिए यह कस्बा सुर्ख़ियों में रहता है।

चौथ बरवाड़ा फोर्ट

विक्की कौशल तथा कटरीना कैफ की शादी की सुर्खियां

चौथ का बरवाड़ा होटल में विक्की कौशल तथा कटरीना कैफ की शादी को लेकर काफी चर्चा रही है।

लेखक: केवल कृष्ण घोड़ेला

एम.ए., बी.एड., नेट (हिंदी) | कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान) | संस्थापक, GK Hub

इस लेख की जानकारी पाठ्यपुस्तकों और आधिकारिक स्रोतों से मिलाकर लिखी गई है। कोई त्रुटि मिले तो हमें बताएँ | संपादकीय नीति | About Us

Leave a Comment