REET Exam Level 2 Quiz-15-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न

अंतिम संशोधित (Last Updated): April 24, 2020

दोस्तो हमारे द्वारा निशुल्क महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी जो आगामी REET Exam Level 2 Quiz-15 सामाजिक वालो के लिए रोजाना 30 प्रश्नों की एक कड़ी के रूप में शुरू की जा रही है ,जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रश्न ही शामिल होंगे | इस पोस्ट में Quiz-15 के प्रश्न दिए जा रहे है | एक बात ध्यान रखने योग्य है कि तैयारी तो सभी करते है लेकिन तैयारी को एक स्मार्ट रूप दिया जाए तो बेहतर परिणाम हमारे सामने होता है ,बस इसी को ध्यान में रखते हुए हमने CTET परीक्षा में प्रश्नों को शुरू किया है क्योंकि इन पेपर से काफी Question हमारी इस भर्ती में आते है 

REET Exam Level 2 Quiz-15

हमारे इस मिशन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इस पोस्ट को अपने कितने दोस्तो को शेयर करते हो,जो reet भर्ती की तैयारी कर रहें है 

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस मिशन से जुड़ जाए ,इसके बाद हम मनोविज्ञान विषय की भी कड़ी शुरू करेंगे जो आपके लिए एक रामबाण होगी

REET Exam Level 2 Quiz-15 सामाजिक अध्ययन (Quiz-15)

1. निम्नलिखित में से कौन-सा आखेटक-खाद्य संग्राहक के एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर घूमते रहने का कारण नहीं था ?
(अ) एक स्थान पर रहने से संसाधनों में कमी हो जाती थी
(ब) उन जानवरों का पीछा करना, जिसका वे शिकार करते थे
(स) संसाधनों के लिए अन्य आखेटक-खाद्य संग्राहक समूहों से संघर्ष करना ✔️
(द) जल संसाधनों की खोज के लिए

2. मानव इतिहास में से कौन-सा काल/युग सबसे लम्बा है ?
(अ) पुरापाषाण युग ✔️         (ब) महापाषाण युग
(स) मध्यपाषाण युग             (द) नव पाषाण युग

3. ……..में प्राचीन शैल चित्रकला मिली है।
(अ) कर्नाटक तथा तमिलनाडु
(ब) तमिलनाडु तथा आन्ध्रप्रदेश
(स) आन्ध्रप्रदेश तथा ओडिशा
(द) मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश ✔️

4. निम्नलिखित में से कौन-सा हङप्पा का स्थल नहीं है ?
(अ) राखीगढ़ी     (ब) सोत्काकोह
(स) गंवेरीवाला    (द) चिराँद ✔️

5. पुरू, यदु और भरत को वेदों में उल्लेख ……….की तरह है।
(अ) जन ✔️   (ब) राष्ट्र
(स) राजन     (द) दस्यु

6. शफी तथा हनफी है
(अ) इस्लामी वास्तुकला शैलियाँ
(ब) सऊदी अरब के स्थान
(स) न्याय के इस्लामी सिद्धान्त ✔️
(द) दो इस्लामी शासक

7. दन्तिदुर्ग, जिसने ’हिरण्य-गर्भ’ नामक एक अनुष्ठान किया, वह था-
(अ) चोल राजा        (ब) प्रतिहार प्रधान
(स) राष्ट्रकूट प्रधान    ✔️ (द) पल्लव प्रधान

REET 2020

8. यह किसने लिखा है कि रजिया अपने भाइयों से कहीं अधिक योग्य तथा सक्षम थी ?
(अ) अल-बरूनी                    (ब) बदायूँनी
(स) मिन्हाज-ए-सिराज ✔️        (द) जियाउद्दीन बरनी

9. एक शिलालेख में कहा गया है कि दिल्ली के सुल्तान को खुदा के द्वारा चुना गया है, क्योंकि उसमेेें मोसिस तथा सोलोमन जैसे गुण विद्यमान है। दिल्ली का सुल्तान कौन था ?
(अ) सिकन्दर लोदी   (ब) फिरोज शाह तुगलक
(स) बलबल              (द) अलाउद्दीन खिलजी ✔️

10. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन के दौरान किस राजस्व बन्दोबस्त के अन्तर्गत राजस्व एकत्र करने और उसे कम्पनी को अदा करने की जिम्मेदारी गाँव के मुखिया को सौंपी गई ?
(अ) जमींदारी बन्दोबस्त         (ब) स्थायी बन्दोबस्त
(स) रैयतवारी बन्दोबस्त          (द) महालवारी बन्दोबस्त ✔️

11. प्रथम विश्व युद्ध ने किस प्रकार भारत की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल दी ?
(अ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों पर छः वर्ष के लिए रोक लगा दी गई
(ब) कीमतों में भारी गिरावट होने से जन सामान्य लाभान्वित हुए
(स) अनके देशी रियासतों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध बगावत कर दी
(द) युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं की माँग में वृद्धि कर दी जिससे भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ ✔️

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मरुस्थल का एक उदाहरण है ?
(अ) लद्दाख ✔️      (ब) सुन्दरवन
(स) कोंकण          (द) पश्चिमी घाट

REET Exam Level 2 Quiz-15 सामाजिक अध्ययन (Quiz-15)

13. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन पृथ्वी की स्थिति के सम्बन्ध में सत्य है ?
(अ) पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 66½0 का कोण बनाती है
(ब) पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23½0 का कोण बनाती है
(स) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 66½0 का कोण बनाती है ✔️
(द) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23½0 का कोण बनाती है

14. प्रदीप्ति वृत्त है-
(अ) वृत्त जो ग्लोब को दो भागों में विभाजित करता है
(ब) वृत्त जो ग्लोब पर दिन को रात से विभाजित करता है ✔️
(स) विषुव पर पृथ्वी की स्थिति, जब दिन और रात बराबर होते है
(द) एक विशेष मध्याह्न रेखा पर दोपहर 12ः00 बजे सूर्य की स्थिति

15. पारम्परिक रूप से चिह्नित । ……….को दर्शाता है।

दिशा

(अ) उत्तर     (ब) दक्षिण
(स) पूर्व       (द) पश्चिम ✔️

16. लक्षद्वीप द्वीपसमूह………..में स्थिति है।
(अ) हिन्द महासागर    (ब) अरब सागर ✔️
(स) बंगाल की खाङी  (द) दक्षिणी चीन सागर

17. ब्राजील में पाया जाने वाला ’कम्पोस’………….है।
(अ) एक जनजाति
(ब) एक उष्णकटिबन्धीय घास का मैदान ✔️
(स) एक परम्परागत नृत्य
(द) एक उष्णकटिबन्धीय पशु

18. कोलकाता बन्दरगाह………….पर/में स्थित है।
(अ) गंगा सागर       (ब) बंगाल की खाङी
(स) हुगली नदी ✔️   (द) भागीरथी नदी

REET Exam Level 2 Quiz-15 सामाजिक अध्ययन (Quiz-15)

19. संसार में किस महाद्वीप पर सबसे कम जनसंख्या है ?
(अ) यूरोप                  (ब) ऑस्ट्रेलिया ✔️
(स) दक्षिण अमेरिका   (द) अफ्रीका

20. लद्दाख में पाए जाने वाले ’गम्पास’…………..है।
(अ) बौद्ध विहार/मन्दिर ✔️
(ब) बकरी की प्रजाति/किस्म
(स) शाॅल की किस्म
(द) बौद्ध भिक्षु

21. चित्र प्रस्तुत करता है

चक्रवाती वर्षा

 

(अ) पर्वतीय वर्षा        (ब) संवहनी वर्षा
(स) चक्रवाती वर्षा ✔️  (द) मानूसन-पूर्व वर्षा

22. कौन-सा उद्योग अकसर आधुनिक उद्योगों की रीढ़ की हड्डी कहलाता है ?
(अ) पेट्रोलियम      (ब) ऊर्जा
(स) यातायात        (द) इस्पात ✔️

23. ऑर्गेनिक खेती में-
(अ) फसल की पैदावार में वृद्धि करने हेतु रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है
(ब) फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जीन्स में संशोधन किया जाता है
(स) प्राकृतिक खद तथा कीटनाशकों (पोस्टीसाइड) का प्रयोग किया जाता है ✔️
(द) भारत में केवल कपास के उत्पादन की अनुमति दी गई है

REET Exam Level 2 Quiz-15 सामाजिक अध्ययन (Quiz-15)

24. खाद्य-सुरक्षा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?
(अ) खाद्य-सुरक्षा तभी बनी होती है जब सरकार अगले पाँच वर्षों के लिए अनाज का सुरक्षित भण्डार बनाए रखती है
(ब) सरकार अनाज का पर्याप्त भण्डार बनाए रखने के लिए अनाज के निर्यात पर रोक लगा देती है
(स) सरकार बेहतर तथा सुरक्षित स्वास्थ के लिए ऑर्गेनिक खाद्यों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती है
(द) खाद्य-सुरक्षा बनी रहती है जब सभी व्यक्तियों के लिए सभी समय पर्याप्त, सुरक्षित तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थ की सुविधा उपलब्ध होती     है ✔️

25. निम्न्लिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध पर्यावरण-अनुकूल ऑटोमोबाइल ईधन है ?
(अ) सी एन जी ✔️    (ब) पी एन जी
(स) एल पी जी        (द) के जी-6

26. बैरोमीटर का प्रयोग…………होता है।
(अ) वर्षा को मापने के लिए
(ब) तापमान को मापने के लिए
(स) वायुमण्डलीय दाब को मापने के लिए ✔️
(द) समुद्र के स्तर को मापने के लिए

27. ऐसा विश्वास किया जाता है कि ईसा का शिष्य, सेण्ट थाॅमस………… में आए।
(अ) गोवा             (ब) कर्नाटक
(स) तमिलनाडु      (द) केरल ✔️

28. ’जूलू’ क्या है ?
(अ) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति ✔️
(ब) दक्षिण अफ्रीका की एक भाषा
(स) दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय पशु
(द) दक्षिण अफ्रीका का एक परम्परागत नृत्य

29. संविधान के अनुसार राज्य के कितने अंग है ?
(अ) दो        (ब) तीन ✔️
(स) चार      (द) पाँच

30. संघवाद से तात्पर्य है ?
(अ) देश में एक से ज्यादा स्तर की सरकार का होना ✔️
(ब) देश को चलाने के लिए राज्यों का संघ होना
(स) केवल केन्द्रीय सरकार को कानून बनाने का अधिकार है
(द) न्यायपालिका देश में सर्वोच्च शक्ति है

यह भी पढ़े :

आरोग्य सेतु एप की पूरी जानकारी पढ़ें 

🔷Reet Quiz -1          🔷 Reet  Quiz -2     

  🔷 Reet Quiz -3       ⇒ Reet Quiz -4         

Reet Quiz -5       Reet  Quiz -6

🔷 Reet  Quiz -7         🔷 Reet  Quiz -8         

🔷  Reet  Quiz -9     Reet  Quiz -10   

  ⇒ Reet  Quiz -11      ⇒ Reet  Quiz -12

🔷  Reet  Quiz -13        Reet  Quiz -14 

Leave a Comment