अंतिम संशोधित (Last Updated): October 21, 2026
चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) इसरो का तीसरा चंद्र मिशन है। इसे 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया। 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इस उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना।
चंद्रयान 3 क्या है (Chandrayaan 3 in Hindi)? यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जिसका मुख्य लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग तथा रोवर के चलने की क्षमता प्रदर्शित करना था। 23 अगस्त 2023 की शाम को जब विक्रम लैंडर ने चंद्रमा को छुआ, तो पूरा देश गर्व से भर उठा। उसी दिन की याद में अब हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।

📌 चंद्रयान 3 की पूरी जानकारी – About Chandrayaan 3 in Hindi
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| मिशन का नाम | चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) |
| संस्था | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
| प्रक्षेपण तिथि और समय | 14 जुलाई 2023, दोपहर 2:35 बजे (IST) |
| प्रक्षेपण स्थल | सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) |
| रॉकेट | LVM3-M4 (क्रायोजेनिक इंजन CE-20) |
| मिशन के भाग | प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर (विक्रम), रोवर (प्रज्ञान) |
| कुल भार | लगभग 3,900 किग्रा |
| प्रोपल्शन मॉड्यूल / लैंडर / रोवर | 2,148 किग्रा / लगभग 1,726 किग्रा / 26 किग्रा |
| प्रोजेक्ट डायरेक्टर | पी. वीरामुथुवेल |
| लैंडिंग की तिथि | 23 अगस्त 2023, शाम 6:04 बजे (IST) |
| लैंडिंग स्थल | चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र (शिव शक्ति पॉइंट) |
| अनुमानित लागत | लगभग 615 करोड़ रुपये |
| नियोजित जीवन (लैंडर-रोवर) | 1 चंद्र दिवस ≈ 14 पृथ्वी दिन |
🛰️ चंद्रयान-3 मिशन क्या है? – Mission Overview

चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल और रोवर शामिल थे। इसका उद्देश्य अंतरग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई तकनीकों का विकास और प्रदर्शन करना था। चंद्रयान-2 में 2019 के दौरान विक्रम लैंडर अंतिम क्षणों में सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। उस अनुभव से सीखकर इसरो ने लैंडर के पैर मजबूत किए, ईंधन बढ़ाया और सुरक्षा के कई अतिरिक्त उपाय जोड़े।
इसे ले जाने वाला LVM3-M4 रॉकेट लगभग 43.5 मीटर ऊँचा है और इसे प्यार से “बाहुबली” रॉकेट भी कहा जाता है। यह इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है।
— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (प्रक्षेपण के अवसर पर)
🗓️ चंद्रयान-3 की यात्रा: मुख्य तिथियाँ (Timeline)

🎯 चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य – Mission Objectives
इसरो ने चंद्रयान-3 के लिए तीन मुख्य उद्देश्य तय किए थे:
- चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना।
- रोवर को चंद्रमा की सतह पर चलाकर दिखाना।
- लैंडर और रोवर से चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग (in-situ experiments) करना।
✨ चंद्रयान-3 की विशेषताएँ – Features

- सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की क्षमता का प्रदर्शन
- चंद्र अन्वेषण की निरंतरता और रोवर एक्सप्लोरेशन
- दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की खोज
- लैंडर में चार थ्रॉटल-सक्षम इंजन और लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर (LDV)
- मजबूत लैंडिंग लेग और अधिक सुरक्षा उपाय
- आने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए तकनीकी आधार
चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 में अंतर
| आधार | चंद्रयान-2 | चंद्रयान-3 |
|---|---|---|
| मॉड्यूल | ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर | प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर, रोवर |
| लैंडर के इंजन | पाँच (एक केंद्रीय, स्थिर थ्रस्ट) | चार थ्रॉटल-सक्षम इंजन |
| लैंडिंग परिणाम | अंतिम चरण में सॉफ्ट लैंडिंग विफल (सितंबर 2019) | सफल सॉफ्ट लैंडिंग (23 अगस्त 2023) |
| लैंडिंग क्षेत्र | लगभग 500 मी × 500 मी चुना गया था | अधिक बड़ा सुरक्षित क्षेत्र (लगभग 4 किमी × 2.5 किमी) |
| विशेष तकनीक | — | लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर, मजबूत पैर, अधिक ईंधन |
🔧 चंद्रयान-3 की बनावट – Structure

चंद्रयान-3 के तीन मुख्य भाग थे:
लैंडर और रोवर को चंद्रमा की लगभग 100 किमी की कक्षा तक ले गया। इसमें SHAPE पेलोड था, जो चंद्र कक्षा से पृथ्वी के वर्णक्रमीय और पोलारिमेट्रिक माप का अध्ययन करता है।
चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जिम्मेदार। इसमें ChaSTE (तापीय गुण), ILSA (भूकंपीय गतिविधि), RAMBHA-LP (प्लाज्मा घनत्व) और NASA का LRA पेलोड था।
26 किग्रा का रोवर। इसके पेलोड LIBS और APXS चंद्र सतह के तत्वों और खनिजों की संरचना का अध्ययन करते हैं।
🌑 दक्षिणी ध्रुव को क्यों चुना गया?
- यहाँ स्थायी रूप से छाया में रहने वाले गड्ढे हैं, जिनमें जल-बर्फ मिलने की संभावना मानी जाती है।
- ऐसे गड्ढों में अरबों साल पुरानी सामग्री सुरक्षित हो सकती है, जो सौरमंडल के इतिहास का सुराग देती है।
- स्थायी छाया वाले हिस्सों में तापमान बेहद कम (लगभग -200 °C से भी नीचे) रहता है।
- भविष्य के मानव मिशनों के लिए पानी जैसे संसाधन महत्वपूर्ण होंगे।
🪜 चंद्रयान-3 की लैंडिंग के चरण – Landing Phases
🔬 मिशन की प्रमुख उपलब्धियाँ
- भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश (अमेरिका, सोवियत संघ, चीन के बाद) और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना।
- प्रज्ञान रोवर के LIBS पेलोड ने दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सल्फर (गंधक) की मौजूदगी की पुष्टि की (29 अगस्त 2023 को इसरो ने बताया)।
- ChaSTE पेलोड ने चंद्र सतह के तापमान का प्रोफ़ाइल मापा। इसमें सतह और थोड़ी गहराई के तापमान में बड़ा अंतर पाया गया।
- लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया।
- विक्रम ने “हॉप” प्रयोग सफलतापूर्वक किया, जो भविष्य के नमूना-वापसी मिशनों के लिए उपयोगी तकनीक है इसरो का अगला बड़ा लक्ष्य मानव अंतरिक्ष उड़ान है, जिसके बारे में गगनयान मिशन वाली पोस्ट में पढ़ें।
🏭 मिशन में योगदान देने वाली संस्थाएँ
- गोदरेज एयरोस्पेस: इंजन और थ्रस्टर से जुड़े कई महत्वपूर्ण पुर्जे।
- लार्सन एंड टुब्रो (L&T): LVM3-M4 के निर्माण में योगदान।
- टाटा ग्रुप: प्रक्षेपण से जुड़े उपकरण, जैसे ओवरहेड क्रेन।
- हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) और BHEL: संरचनात्मक पुर्जे और बैटरियाँ।
👩🚀 रितु करिधाल – भारत की रॉकेट वुमन
डॉ. रितु करिधाल का जन्म 13 अप्रैल 1975 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में पढ़ाई की और फिर भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एम.टेक किया। नवंबर 1997 में वे इसरो से जुड़ीं। वे मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशंस डायरेक्टर और चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर रहीं, और चंद्रयान-3 की टीम में भी उनकी अहम भूमिका रही। उन्हें 2007 में इसरो का यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला।
📝 अभ्यास प्रश्न (MCQ) – Chandrayaan 3 Quiz
पहले खुद उत्तर सोचिए, फिर “उत्तर देखें” पर क्लिक कीजिए।
(2) GSLV Mk II
(3) LVM3-M4
(4) SSLV-D2
👉 उत्तर देखें
चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
(2) 5 अगस्त 2023
(3) 17 अगस्त 2023
(4) 23 अगस्त 2023
👉 उत्तर देखें
यही तिथि अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाई जाती है।
(A) इसमें ऑर्बिटर के स्थान पर प्रोपल्शन मॉड्यूल था।
(B) लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान है।
(C) भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना।
(D) लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया।
(2) केवल A, B और D
(3) केवल B, C और D
(4) A, B, C और D सभी
👉 उत्तर देखें
कथन C गलत है: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश है (अमेरिका, सोवियत संघ, चीन के बाद)। भारत दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश है। A, B और D सही हैं।
कथन II: दक्षिणी ध्रुव के सभी हिस्सों में हमेशा तेज़ धूप रहती है।
(2) कथन I सही है, कथन II गलत है
(3) कथन I गलत है, कथन II सही है
(4) दोनों कथन गलत हैं
👉 उत्तर देखें
दक्षिणी ध्रुव के कई गड्ढे स्थायी रूप से छाया में रहते हैं, इसलिए वहाँ बहुत ठंड है। सभी हिस्सों में हमेशा धूप रहने का कथन गलत है।
| सूची I | सूची II |
|---|---|
| (A) प्रज्ञान | (I) रोवर |
| (B) विक्रम | (II) लैंडर |
| (C) SHAPE | (III) प्रोपल्शन मॉड्यूल का पेलोड |
| (D) LIBS | (IV) रोवर का पेलोड |
(2) A-II, B-I, C-III, D-IV
(3) A-I, B-II, C-IV, D-III
(4) A-III, B-II, C-I, D-IV
👉 उत्तर देखें
प्रज्ञान रोवर है, विक्रम लैंडर है, SHAPE प्रोपल्शन मॉड्यूल का पेलोड है और LIBS रोवर का पेलोड है।
(A) विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग
(B) चंद्र कक्षा में प्रवेश
(C) श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण
(D) लैंडर का प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होना
(2) C, D, B, A
(3) B, C, D, A
(4) C, B, A, D
👉 उत्तर देखें
प्रक्षेपण (14 जुलाई) → चंद्र कक्षा में प्रवेश (5 अगस्त) → लैंडर का अलग होना (17 अगस्त) → लैंडिंग (23 अगस्त)।
❓ चंद्रयान 3 से जुड़े सवाल – Chandrayaan 3 in Hindi FAQ

एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी), कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान)। हिंदी साहित्य चैनल के संचालक।
