राजस्थान की मिट्टियाँ: प्रकार, विशेषताएँ और क्षेत्र | Rajasthan ki Mitiya in Hindi

अंतिम संशोधित (Last Updated): August 27, 2026

राजस्थान की मिट्टियाँ: प्रकार, विशेषताएँ और क्षेत्र (Rajasthan ki Mitiya Notes in Hindi)

राजस्थान की भौगोलिक संरचना, जलवायु और वनस्पति में अत्यधिक विविधता पाई जाती है, जिसके कारण यहाँ विभिन्न प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे REET, RPSC, CET, Patwari, Constable) की दृष्टि से राजस्थान की मिट्टियों का यह टॉपिक अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए इस आलेख में इसका विस्तार से अध्ययन करते हैं।

🗺️ USDA वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान की मिट्टियों के 5 प्रकार

अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के वर्गीकरण के आधार पर राजस्थान की मिट्टियों को 5 प्रमुख उपभागों में विभाजित किया गया है:

1. एन्टीसोल्स (Anti Soils / पीली-भूरी मिट्टी)

  • विशेषता: यह राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर विस्तृत है।

  • क्षेत्र: राजस्थान के पश्चिमी भाग के लगभग सभी जिलों में मुख्य रूप से पाई जाती है।

2. एरिडीसोल्स (Aridi Soils / शुष्क मिट्टी)

  • विशेषता: यह मिट्टी शुष्क व अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेशों में पाई जाती है।

  • क्षेत्र: सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर आदि जिलों में।

3. अल्फीसोल्स (Alfi Soils / जलोढ़ मिट्टी)

  • विशेषता: इसमें मटियारी मिट्टी की अधिकता होने के कारण उपजाऊ तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मुख्यतः आर्द्र जलवायु प्रदेशों में मिलती है।

  • क्षेत्र: जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़।

4. इन्सेप्टीसोल्स (Incepti Soils / आर्द्र मिट्टी)

  • विशेषता: यह उप-आर्द्र जलवायु प्रदेशों में पाई जाती है।

  • क्षेत्र: सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ तथा जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर एवं झालावाड़ के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं।

5. वर्टीसोल्स (Verti Soils / काली मिट्टी)

  • विशेषता: यह आर्द्र व अति-आर्द्र जलवायु प्रदेशों में पाई जाती है।

  • क्षेत्र: कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के अधिकांश भाग में। इसके अलावा सवाई माधोपुर, भरतपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी पाई जाती है।

📋 राजस्थान की प्रमुख मिट्टियाँ, क्षेत्र और विशेषताएँ (Table Format)

क्र.सं.मिट्टी  प्रकारप्रमुख क्षेत्रप्रमुख विशेषताएँ
1.रेतीली (बलुई मिट्टी)बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, जोधपुर, जालोर-पाली-नागौर का पश्चिमी भाग, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ का अधिकांश भागमोटे कण, नमी धारण करने की कम क्षमता, नाइट्रोजन की कमी, कैल्शियम लवणों की अधिकता, पवन अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित, ह्यूमस की कमी।
2.पर्वतीय मिट्टीअरावली पर्वतमाला के ढालों पर (सिरोही, जयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा)गहराई कम होने के कारण कृषि के लिए सामान्यतः अनुपयुक्त।
3.मध्यम काली मिट्टीकोटा संभाग एवं रावतभाटा-भैंसरोड़गढ़ क्षेत्रकछारी एवं काली मिट्टियों का मिश्रण, फास्फेट-नाइट्रोजन एवं ह्यूमस की कमी, कैल्शियम एवं पोटाश पदार्थों की अधिकता।
4.जलोढ़ मिट्टीभरतपुर, जयपुर, धौलपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, करौली, टोंक, अजमेरहल्का लाल रंग, राजस्थान की मिट्टियों में सर्वाधिक उपजाऊ एवं सर्वाधिक गहराई वाली, नाइट्रोजन तत्वों की अधिकता, फॉस्फेट तथा कैल्शियम के लवणों की कमी।
5.भूरी रेतीली मिट्टीअलवर-भरतपुर के उत्तरी भाग, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के मध्यवर्ती भागचूना, फास्फोरस एवं ह्यूमस की कमी, सिंचाई होने पर अधिक उत्पादन, सरसों की फसल के लिए विशेष उपयोगी।
6.लाल दोमट मिट्टीडूंगरपुर, उदयपुर, दक्षिणी राजसमंद, दक्षिणी बाँसवाड़ालौहा-ऑक्साइड की अधिकता से लाल रंग, प्राचीन स्फटकीय एवं कायांतरित चट्टानों से निर्मित, नाइट्रोजन, फास्फोरस व कैल्शियम की कमी, पोटाश की अधिकता, मक्के की फसल के लिए विशेष उपयोगी।
7.लवणीय (खारी) मिट्टीश्रीगंगानगर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर, चूरू, जैसलमेर एवं सीकर के आंशिक भागसोडियम के तत्वों की अधिकता, उपजाऊपन में निरंतर कमी, मिट्टी का ऊसर (रेही) हो जाना।
8.मिश्रित लाल-काली मिट्टीपूर्वी उदयपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उत्तरी बाँसवाड़ामालवा के पठार की काली मिट्टी एवं दक्षिण अरावली की लाल मिट्टी का मिश्रण, फास्फेट और नाइट्रोजन तत्वों की कमी।
9.भूरी मिट्टीटोंक, पूर्वी अजमेर, पश्चिमी सवाई माधोपुरजौ एवं ज्वार की फसल के लिए उपयोगी।
10.मिश्रित लाल-पीली मिट्टीपश्चिमी अजमेर, उत्तर-पश्चिम भीलवाड़ा, दक्षिणी सवाई माधोपुर, माउंट आबू क्षेत्र (सिरोही)पर्वतीय एवं भूरी मिट्टी का मिश्रण, लौह आक्साइड के समायोजन से लाल-पीला रंग।

📌 निष्कर्ष (Conclusion)

राजस्थान की विभिन्न प्रकार की मिट्टियाँ राज्य की कृषि व्यवस्था, फसल उत्पादन और वनस्पति को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से मिट्टियों के प्रकार, उनकी विशेषताएँ और जिलों की स्थिति का यह ज्ञान बहुत उपयोगी है।

ये भी जरूर पढे ⇓⇓⇓

राजस्थान का एकीकरण जरूर पढ़ें 

राजस्थान के स्वतन्त्रता सैनानी

मेवाड़ का इतिहास

राजस्थान के प्रमुख महल

राजस्थान के मैले

 

Leave a Comment