• Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

Gk Hub

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Rajasthan History
  • India GK
  • Grammar
  • Web Stories
  • Articals
  • Quizzes

प्राचीन भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : भारत की वैदिक संस्कृति – Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 3

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:1st Jun, 2022| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

Through the History of Ancient India General Knowledge Quiz Part-3, you can get an overview about all the events in the history of ancient India. Ancient Indian History Gk In Hindi which are important general knowledge asked in competitive exams conducted by Government of India and State Government. With the help of Ancient Indian History Objective Questions and Answers, one can easily prepare for the competitive exam. Ancient Indian History Gk Quiz will help you for government jobs and competition exams conducted by the central and state governments.

Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 3

Table of Contents

  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 3
  • प्राचीन भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
    • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi:

The sources of information on the history of ancient India can be divided into two parts – literary resources and archaeological resources, which are both indigenous and foreign. In this article we have given Ancient Indian History General Knowledge Quiz which is very useful for students preparing for competitive exams like UPSC-prelims, SSC, State Services, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, NDA, CDS and Railways etc.

प्राचीन भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Q.1. प्रथम विधि निर्माता कौन हैं?
[A] मनु
[B] चाणक्य
[C] चन्द्रगुप्त
[D] सेल्यूकस

Show Answer
Correct Answer: A [मनु]

Notes: सनातन धर्म के अनुसार मनु संसार के प्रथम पुरुष थे। प्रथम मनु का नाम स्वयंभुव मनु था, जिनके संग प्रथम स्त्री थी शतरूपा।


Q.2. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है?
[A] सातवाँ मंडल
[B] आठवाँ मंडल
[C] नौवाँ मंडल
[D] दसवाँ मंडल

Show Answer
Correct Answer: C [नौवाँ मंडल ]

Notes: सातवें मण्डल में ‘दशराज्ञ युद्ध’ का वर्णन किया गया है। दसवें मण्डल के ‘पुरुषसूक्त मंत्र’ में शूद्रों का उल्लेख प्रथम बार किया गया है। चारों वर्णों का सर्वप्रथम उल्लेख पुरुषसूक्त में ही मिलता है। ऋग्वेद का नौवां मंडल पूर्णतः सोम देवता को समर्पित है।


Q.3. वैदिक नदी कुभा (कावुल) का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए?
[A] अफगानिस्तान में
[B] चीनी तुर्किस्तान में
[C] कश्मीर में
[D] पंजाब में

Show Answer
Correct Answer: A [अफगानिस्तान में ]

Notes: काबुल नदी एक 700 किमी लम्बी नदी है जो अफ़ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों की संगलाख़ शृंखला से शुरू होकर पाकिस्तान के अटक शहर के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है। काबुल नदी पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य नदी है और इसका जलसम्भर हेलमंद नदी के जलसम्भर क्षेत्र से उनई दर्रे द्वारा विभाजित है।


Q.4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (उपवेद)
A. आयुर्वेद
B. धनुर्वेद
C. गंधर्ववेद
D. शिल्पवेद/ अर्थशास्त्र

सूची-II (संबंधित वेद)
1. ऋग्वेद
2. यजुर्वेद
3. सामवेद
4. अथर्ववेद

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—2, B—1, C—3, D—4
[C] A—1, B—2, C—4, D—3
[D] A—4, B—3, C—2, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: आयुर्वेद ऋग्वेद का उपवेद है। इसके कर्ता धन्वंतरि हैं। इसमें रसायनशास्त्र, खनिज विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, शल्य-चिकित्सा, विष-चिकित्सा, आयुर्विज्ञान आदि के वर्णन किये गए हैं।

  • धनुर्वेद यजुर्वेद का उपवेद है। इसके कर्ता विश्वमित्र है, इसमें अस्त्र-शस्त्र चलाने, उन्हें बनाने और उनमें प्रवीणता प्राप्त करने की विधियों का उल्लेख है।
  • गंधर्ववेद सामवेद का उपवेद है। इसके कर्ता नारद मुनि है। इसमें गान विद्या के प्रमुख अंगो, जैसे गायन, वादन, नृत्य आदि का विशद वर्णन दिया हुआ है।
  • शिल्प वेद अथर्ववेड का उपवेद है। स्थापत्य वेड के करता विश्वकर्मा है। इसमें वास्तुशास्त्र, शिल्पकला, हस्तकला इत्यादि का विवरण है।

Q.5. 'अथर्व' का अर्थ क्या है?
[A] पवित्र जादू
[B] यज्ञ
[C] स्तुति
[D] दर्शन

Show Answer
Correct Answer: A [पवित्र जादू]

Notes: अथर्ववेद संहिता हिन्दू धर्म के पवित्रतम वेदों में से चौथे वेद अथर्ववेद की संहिता अर्थात मन्त्र भाग है। इस वेद को ब्रह्मवेद भी कहते हैं। इसमें देवताओं की स्तुति के साथ, चिकित्सा, विज्ञान और दर्शन के भी मन्त्र हैं। अथर्ववेद संहिता के बारे में कहा गया है कि जिस राजा के राज्य में अथर्ववेद जानने वाला विद्वान् शान्तिस्थापन के कर्म में निरत रहता है, वह राष्ट्र उपद्रवरहित होकर निरन्तर उन्नति करता जाता है


Q.6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I
A. ब्रह्म विवाह
B. दैव विवाह
C. आर्ष विवाह
D. प्रजापत्य विवाहn

सूची-II
1. समान वर्ण या जाति का विवाह
2. पुरोहित का पारिश्रमिक में मिले कन्या के साथ विवाह
3. कन्या मूल्य के रूप में एक जोड़ी गाय व बैल चुकाकर किया गया विवाह
4. बिना दहेज़ का विवाह

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—1, B—2, C—4, D—3
[C] A—2, B—1, C—3, D—4
[D] A—4, B—2, C—3, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: 

  • ब्रह्म विवाह – समान वर्ण या जाति का विवाह
  • दैव विवाह – पुरोहित का पारिश्रमिक में मिले कन्या के साथ विवाह
  • आर्ष विवाह – कन्या मूल्य के रूप में एक जोड़ी गाय व बैल चुकाकर किया गया विवाह
  • प्रजापत्य विवाह – बिना दहेज़ का विवाह

Q.7. 'अवेस्ता' और 'ऋग्वेद' में समानता है। 'अवेस्ता' किस क्षेत्र से संबंधित है?
[A] भारत से
[B] ईरान से
[C] इजरायल से
[D] मिस्त्र से

Show Answer
Correct Answer: B [ईरान से]

Notes: जिस भाषा के माध्यम का आश्रय लेकर जरथुस्त्र धर्म (पारस इरान) का मूल धर्म) का विशाल साहित्य निर्मित हुआ है उसे अवेस्ता कहते हैं। अवेस्ता या ‘ज़ेंद अवेस्ता’ नाम से भी धार्मिक भाषा और धर्म ग्रंथों का बोध होता है।


Q.8. ऋग्वेद की मूल लिपि क्या थी?
[A] देवनागरी
[B] खरोष्ठी
[C] पाली
[D] ब्राह्मी

Show Answer
Correct Answer: D [ब्राह्मी]

Notes: ऋग्वेद मूल रूप से ब्राह्मी लिपि में लिखा गया। यह प्रथम तथा सबसे प्राचीन वेद है। इसमें कुल 10 मण्डल तथा 1028 सूक्त हैं। इसमें प्राचीन 2 से 7 मंडल है जिन्हें वंश मण्डल कहा जाता है। मण्डल 1 और 10 सबसे बाद में जोड़ा गया जिसे नवीनमण्डल कहते हैं।


Q.9. भारतीय संगीत का आदिग्रंथ किसे कहा जाता है?
[A] ऋग्वेद
[B] उपनिषद्
[C] यजुर्वेद
[D] सामवेद

Show Answer
Correct Answer: D [सामवेद]

Notes: सामवेद गीत-संगीत प्रधान है। प्राचीन आर्यों द्वारा साम-गान किया जाता था। सामवेद चारों वेदों में आकार की दृष्टि से सबसे छोटा है।


Q.10. वेदांत या उत्तर-मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक कौन हैं?
[A] जैमिनी
[B] बादरायण
[C] बुद्ध
[D] महावीर

Show Answer
Correct Answer: B [बादरायण]

Notes: उत्तरमीमांसा छः भारतीय दर्शनों में से एक। उत्तरमीमांसा को ‘शारीरिक मीमांसा’ और ‘वेदान्त दर्शन’ भी कहते हैं। ये नाम बादरायण के बनाए हुए ब्रह्मसूत्र नामक ग्रन्थ के हैं।


Q.11. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में प्राप्त होता है?
[A] वृहदारण्यक उपनिषद् में
[B] छान्दोग्य उपनिषद् में
[C] कठोपनिपद् में
[D] केन उपनिषद् में

Show Answer
Correct Answer: C [कठोपनिपद् में]

Notes: नचिकेता और यमराज के बीच हुए संवाद का उल्लेख हमें कठोपनिषद में मिलता है।


Q.12. निम्नलिखित में वह दस्तकारी कौन-सी है जो आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी?
[A] मृदभांड (पॉटरी)
[B] आभूषण
[C] बढ़ईगीरी (काष्ठकारिता)
[D] लुहार (लुहारगीरी)

Show Answer
Correct Answer: D [लुहार (लुहारगीरी)]

Notes: लुहार (लुहारगीरी) आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी।
उस व्यक्ति को लोहार कहते हैं जो लोहा या इस्पात का उपयोग करके विभिन्न वस्तुएँ बनाता है। हथौड़ा, छेनी, भाथी (धौंकनी) आदि औजारों का पयोग करके लोहार फाटक, ग्रिल, रेलिंग, खेती के औजार, कुछ बर्तन एवं हथियार आदि बनाता है।


Q.13. व्रीहि' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
[A] चावल
[B] गेहूँ
[C] जौ
[D] कपास

Show Answer
Correct Answer: A [चावल ]

Notes: व्रीहि’ शब्द चावल के लिए प्रयुक्त हुआ है

  1. धान।
  2. चावल।अन्न (को कहते हैं)।
  3. धान का खेत (को कहते हैं)।
  4. चावल का बीज या दाना (को कहते हैं)।

Q.14. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?
[A] 14
[B] 15
[C] 16
[D] 18

Show Answer
Correct Answer: C [16]

Notes: हिन्दू धर्म में सोलह संस्कारों (षोडश संस्कार) का उल्लेख किया जाता है जो मानव को उसके गर्भाधान संस्कार से लेकर अन्त्येष्टि क्रिया तक किए जाते हैं। इनमें से विवाह, यज्ञोपवीत इत्यादि संस्कार बड़े धूमधाम से मनाये जाते हैं। वर्तमान समय में सनातन धर्म या हिन्दू धर्म के अनुयायी में गर्भाधन से मृत्यु तक 16 संस्कारों होते है।

  1. गर्भाधान
  2. पुंसवन
  3. सीमन्तोन्नयन
  4. जातकर्म
  5. नामकरण
  6. निष्क्रमण
  7. अन्नप्राशन
  8. चूड़ाकर्म
  9. विद्यारंभ
  10. कर्णवेध
  11. यज्ञोपवीत
  12. वेदारंभ
  13. केशांत
  14. समावर्तन
  15. विवाह
  16. अन्त्येष्टि

Q.15. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?
[A] वशिष्ठ
[B] विश्वामित्र
[C] इन्द्र
[D] परीक्षित

Show Answer
Correct Answer: B [विश्वामित्र]

Notes: यह मंत्र सर्वप्रथम ऋग्वेद में उद्धृत हुआ है। इसके ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। वैसे तो यह मंत्र विश्वामित्र के इस सूक्त के 18 मंत्रों में केवल एक है, किंतु अर्थ की दृष्टि से इसकी महिमा का अनुभव आरंभ में ही ऋषियों ने कर लिया था और संपूर्ण ऋग्वेद के 10 सहस्र मंत्रों में इस मंत्र के अर्थ की गंभीर व्यंजना सबसे अधिक की गई। इस मंत्र में 24 अक्षर हैं। उनमें आठ आठ अक्षरों के तीन चरण हैं।


Q.16. निम्नलिखित में से कौन शुक्ल यजुर्वेद की संहिता है?
[A] वाजसनेयी
[B] मैत्रायणी
[C] तैत्तिरीय
[D] काठक

Show Answer
Correct Answer: A [वाजसनेयी]

Notes: यजुर्वेद एक कर्मकांडीय वेद है। इसमें विभिन्न यज्ञों से सम्बन्धित अनुष्ठान विधियों का उल्लेख है। यह वेद अंशत: गद्य एवं पद्य दोनों में रचित है। यह 40 अध्यायों में विभाजित है। इसमें कुल 1990 मंत्र संकलित है। यजुर्वेद के कर्मकांडों को सम्पन्न कराने वाले पुरोहित को अध्वर्यु कहा जाता है। यजुर्वेद की दो शाखाए हैं – शुक्ल यजुर्वेद और कृष्ण यजुर्वेद।

शुक्ल यजुर्वेद को वाजसनेयी संहिता भी कहते हैं। इसकी भी शाखाएं काणव और माध्यन्दिन है। कृष्ण यजुर्वेद की चार शाखाएं हैं – काठक संहिता, कपिष्ठल संहिता, मैत्रायणी संहिता और तैत्तिरीय संहिता।


Q.17. ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
[A] कृषि
[B] पशुपालन
[C] शिक्षा
[D] व्यवसाय

Show Answer
Correct Answer: B [पशुपालन]

Notes: ऋग्वैदिक आर्यों का प्रारम्भिक जीवन अस्थाई था। अतः उनके जीवन में कृषि की अपेक्षा ‘पशुपालन’ का अधिक महत्व था।


Q.18. मीमांसा या पूर्व मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक कौन है?
[A] जैमिनी
[B] बादरायण
[C] कपिल
[D] गौतम

Show Answer
Correct Answer: A [जैमिनी ]

Notes: 


Q.19. उपनिषद् काल के राजा अश्वपति किसके शासक थे?
[A] काशी के
[B] केकय के
[C] पांचाल के
[D] विदेह के

Show Answer
Correct Answer: B [केकय के]

Notes: कैकय देश में अश्वपति नाम का राजा था। वह बड़ा सदाचारी, प्रजावत्सल और उच्च कोटि का ब्रह्मज्ञानी था। उसने वैश्वानर (सभी मनुष्यों में व्यापक) आत्मा की सफलतापूर्वक खोज की थी। स्वयं आत्म-दर्शन किया था और बड़े-बड़े वेदज्ञ पंडितों को भी आत्मतत्व की दीक्षा दी थी।


Q.20. सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा एवं वेदांत-इन छः भिन्न भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति किस युग में हुई?
[A] वैदिक युग में
[B] वैदिक युग में
[C] कुषाण युग में
[D] मौर्य युग में

Show Answer
Correct Answer: A [वैदिक युग में]

Notes: सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा एवं वेदांत – इन छः भिन्न भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति वैदिक युग में हुई है।


Q.21. वैदिक युग में ‘यव' किसे कहा जाता था?
[A] गेहूँ
[B] जौ
[C] चावल
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer: B [जौ]

Notes: वैदिक काल में यव जौ को कहा जाता था।

  • जौ (यव) मुख्य अनाज था। शाकाहार का प्रचलन था। सोम रस (अम्रित जैसा) का प्रचलन था।

Q.22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I ऋग्वेद में उल्लिखित नाम)
A. पुरुष्नी
B. शतुद्री
C. अस्किनी
D. विपाशा

सूची-II (आधुनिक नाम)
1. रावी
2. सतलज
3. चिनाव
4. व्यास

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—1, B—2, C—4, D—3
[C] A—2, B—1, C—3, D—4
[D] A—4, B—3, C—2, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: ऋग्वेद में 42 नदियों का उल्लेख है जिसमें से मुख्य नदियां निम्नलिखित हैं-

  • क्रुमु (कुरुम),
  • गोमती (गोमल),
  • कुभा (काबुल)
  • सुवास्तु (स्वात)
  • वितास्ता (झेलम)
  • आस्किनी(चेनाब)
  • परुष्णी (रावी),
  • शतुद्र (सतलज),
  • विपासा (व्यास)

Q.23. 'मनुस्मृति' मुख्यतया किससे संबंधित है?
[A] समाज व्यवस्था से
[B] कानून से
[C] राज्य कार्य पद्धति से
[D] अर्थशास्त्र से

Show Answer
Correct Answer: A [समाज व्यवस्था से]

Notes: मनुस्मृति समाज व्यवस्था से संबंधित है। मनुस्मृति हिन्दू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र (स्मृति) है। इसे मानव-धर्म-शास्त्र, मनुसंहिता आदि नामों से भी जाना जाता है। यह उपदेश के रूप में है जो मनु द्वारा ऋषियों को दिया गया। इसके बाद के धर्मग्रन्थकारों ने मनुस्मृति को एक सन्दर्भ के रूप में स्वीकारते हुए इसका अनुसरण किया है।


Q.24. नचिकेता आख्यान किस उपनिषद में मिलता है?
[A] कठोपनिषद
[B] केनोपनिषद
[C] छान्दोग्य उपनिषद
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer: A [कठोपनिषद]

Notes: आचार्य यम और नचिकेता आख्यान कठोपनिषद में मिलता है। इसमें आचार्य यम ने नचिकेता को उपदेश दिया था।


Q.25. भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद् से लिए गए है?
[A] मुण्डक उपनिषद्
[B] कठ उपनिषद्
[C] ईश उपनिषद्
[D] वृहदारण्यक उपनिषद्

Show Answer
Correct Answer: A [मुण्डक उपनिषद्]

Notes: मुण्डको उपनिषद में ‘सत्यमेव जयते’ का उल्लेख है। इसी उपनिषद में यज्ञ की तुलना टूटी नव से की गई है।


Q.26. वैशेषिक दर्शन के प्रतिपादक कौन हैं?
[A] कपिल
[B] अक्षपाद गौतम
[C] उलूक कणद
[D] पतंजलि

Show Answer
Correct Answer: C [उलूक कणद]

Notes: वैशेषिक भारतीय दर्शनों में से एक दर्शन है। इसके मूल प्रवर्तक ऋषि कणाद हैं (ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी[ईशाईयों के धर्म का जन्म ही कुछ सौ वर्षो पूर्व हुआ हैं])। यह दर्शन न्याय दर्शन से बहुत साम्य रखता है किन्तु वास्तव में यह एक स्वतंत्र भौतिक विज्ञानवादी दर्शन है।


Q.27. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी कौनसी है?
[A] सिन्धु
[B] शतुद्रि
[C] सरस्वती
[D] गंगा

Show Answer
Correct Answer: A [सिन्धु ]

Notes: ऋग्वेद में 25 नदियों का उल्लेख है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नदी, सिंधु नदी है, जिसका वर्णन कई बार आया है। सरस्वती नदी ऋग्वेद की सबसे पवित्र नदी मानी जाती थी। इसे नदीतमा (नदियों की माता) कहा गया है। गंगा का उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार हुआ है। शुतुद्रि आजकल की सतलुज नदी है।


Q.28. निम्नलिखित में से कौन भारतीय दर्शन की आरंभिक विचारधारा है?
[A] सांख्य
[B] वैशेषिक
[C] मीमांसा
[D] योग

Show Answer
Correct Answer: A [सांख्य]

Notes: भारतीय दर्शन के छः प्रकारों में से सांख्य भी एक है जो प्राचीनकाल में अत्यंत लोकप्रिय तथा प्रथित हुआ था। यह अद्वैत वेदान्त से सर्वथा विपरीत मान्यताएँ रखने वाला दर्शन है। इसकी स्थापना करने वाले मूल व्यक्ति कपिल कहे जाते हैं। ‘सांख्य’ का शाब्दिक अर्थ है – ‘संख्या सम्बंधी’ या विश्लेषण। इसकी सबसे प्रमुख धारणा सृष्टि के प्रकृति-पुरुष से बनी होने की है, यहाँ प्रकृति (यानि पंचमहाभूतों से बनी) जड़ है और पुरुष (यानि जीवात्मा) चेतन। योग शास्त्रों के ऊर्जा स्रोत (ईडा-पिंगला), शाक्तों के शिव-शक्ति के सिद्धांत इसके समानान्तर दीखते हैं।


Q.29. प्रतिलोम विवाह कब माना जाता था?
[A] जब उच्च वर्ण का पुरुष निम्न वर्ण की नारी के साथ विवाह कर लेता था
[B] जब उच्च वर्ण की नारी निम्न वर्ण के पुरुष के साथ विवाह कर लेती थी
[C] जब उच्च वर्ण का पुरुष उच्च वर्ण की नारी के साथ विवाह कर लेता था
[D] जब निम्न वर्ण का पुरुष निम्न वर्ण की नारी के साथ विवाह कर लेता था

Show Answer
Correct Answer: B [जब उच्च वर्ण की नारी निम्न वर्ण के पुरुष के साथ विवाह कर लेती थी]

Notes: प्रतिलोम विवाह उच्च जाति की महिला और निम्न जाति के पुरुष के बीच विवाह था।


Q.30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I
A. राजसूय यज्ञ
B. अश्वमेध यज्ञ
C. बाजपेय यज्ञ
D. अग्निष्टोम यज्ञ

सूची-II
1. राजा के सिंहासनारोहण से संबंधित यज्ञ
2. राजनैतिक शक्ति बढ़ाने हेतु किया जानेवाला यज्ञ
3. शौर्य प्रदर्शन व प्रजा के मनोरंजनार्थ किया जानेवाला यज्ञ
4. देवताओं को प्रसन्न करने हेतु अग्नि हो पशुबलि दिया जानेवाल एवं सोमरस का पान किया जानेवाला यज्ञ

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—2, B—1, C—3, D—4
[C] A—1, B—2, C—4, D—3
[D] A—4, B—3, C—2, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: 

  • राजसूय यज्ञ – राजा के सिंहासनारोहण से संबंधित यज्ञ
  • अश्वमेध यज्ञ – राजनैतिक शक्ति बढ़ाने हेतु किया जानेवाला यज्ञ
  • बाजपेय यज्ञ – शौर्य प्रदर्शन व प्रजा के मनोरंजनार्थ किया जानेवाला यज्ञ
  • अग्निष्टोम यज्ञ – देवताओं को प्रसन्न करने हेतु अग्नि हो पशुबलि दिया जानेवाल एवं सोमरस का पान किया जानेवाला यज्ञ

Q.31. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I
(A) पूषण
(B) रूद्र
(C) दयौस/द्यौ
(D) अदिति

सूची 2
1. पशुओं का देवता
2. अनैतिक आचरण से संबंधित देवता।
3.आकाश के देवता
4. देवताओं की माता

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—2, B—1, C—3, D—4
[C] A—1, B—2, C—4, D—3
[D] A—4, B—2, C—3, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: ऋग्वैदिक कालीन देवी एवं देवताओं की सूची :

  • वायु- हवा के देवता
  • द्द्यौ- आकाश के देवता
  • मरूत- तूफान के देवता
  • गंधर्व- देवताओं के संगीतकार
  • अश्वनि- देवताओं के चिकित्सक और शल्य चिकित्सा के विशेषज्ञ
  • रिभ- बौने देवता
  • अप्सरा- देवताओं की प्रेमिकाएं
  • रूद्र- एक धनुष-वाण धारी देवता, जिनके क्रोध से रोग फैलता था।
  • उषा- भोर की देवी
  • अदिति- देवताओं की माता
  • पुषण – पशुओं के देवता
  • पृथ्वी- भूमि की देवी
  • अरण्यानी- वन देवी
  • सरस्वती- नदी की देवी

Q.32. प्राचीन समय में निम्नलिखित ब्राह्मण परिवारों में से किस परिवार ने समसामयिक शासकों को पराजित किया तथा अपना प्रभुत्व स्थापित किया?
[A] अंगिरस
[B] अत्रि
[C] भृगु
[D] पुलस्त्य

Show Answer
Correct Answer: C [भृगु]

Notes: प्राचीन काल में भृगुवंशी ब्राह्मण परिवार ने समसामयिक शासकों को पराजित किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महर्षि भृगु के पौत्र एवं ऋषि जमदग्नि के पुत्र महर्षि परशुराम ने क्षत्रिय शासक सहस्त्रार्जुन को पराजित किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि परशुराम ने 21 बार पृथ्वी क्षत्रियविहीन कर समस्त भूमि ब्राह्मणों को दान दे दिया।


Q.33. कौन-से तीन वेद संयुक्त रूप से 'त्रयी' या 'वेदत्रयी' कहलाते हैं?
[A] ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद
[B] ऋग्वेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद
[C] ऋग्वेद, सामवेद और अथर्ववेद
[D]यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद

Show Answer
Correct Answer: A [ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद]

Notes: ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद त्रयी’ या ‘वेदत्रयी’ कहलाते हैं, अर्थात् ये वेद के तीन विभाग हैं। ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद यह ‘त्रयीविद्या’ है। इसका भाव यह है कि—

  • ऋग्वेद पद्यसंग्रह है।
  • यजुर्वेद गद्यसंग्रह है।
  • सामवेद गानसंग्रह है।

Q.34. वेदों को 'अपौरुषेय' क्यों कहा गया है?
[A] क्योंकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है
[B] क्योंकि वेदों की रचना पुरुषों द्वारा की गई है।
[C] क्योंकि वेदों की रचना ऋषियों द्वारा की गई है
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer: A [क्योंकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है]

Notes: हिन्दू धर्म में वेदों के सन्दर्भ में अपौरुषेयतावाद वह मत है जो मानती है कि वेद ‘अपौरुषेय’ हैं अर्थात् वेदों को किसी ने नहीं रचा है – न तो मनुष्य ने और न ही किसी दैवी शक्ति ने। वेदों को ‘अपौरुषेय शब्द’ से भी कहते हैं।


Q.35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I
A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. सामवेद
D. अथर्ववेद

सूची-II
1. संगीतमय स्त्रोत
2. स्त्रोत एवं कर्मकाण्ड
3. तंत्र-मन्त्र एवं वशीकरण
4. स्त्रोत एवं प्रार्थनाएं

[A] A—4, B—2, C—1, D—3
[B] A—3, B—2, C—4, D—1
[C] A—4, B—1, C—2, D—3
[D] A—2, B—3, C—1, D—4

Show Answer
Correct Answer: A [A—4, B—2, C—1, D—3]

Notes: ऋग्वेद – भारत की सर्वाधिक प्राचीन रचना ऋग्वेद में (ऋक) का अर्थ छन्दों तथा चरणों से मुक्त मन्त्र होता है। ऋग्वेद मंत्रो का एक संकलन है जिन्हें यज्ञों के अवसर पर देवताओं की स्तुति के लिए होत या होता ऋषियों द्वारा उच्चारित किया जाता था। सम्पूर्ण संहिता में दस मंडल तथा 1028 सूक्त हैं

  • सामवेद: साम का अर्थ संगीत या गान होता है। इसमें यज्ञों के अवसर पर गाए जाने वाले मंत्रों का संग्रह है। इन मंत्रो को गाने वाला उद्गाता कहलाता था। सामवेद में कुल 1549 ऋचाएं हैं। सामवेद को भारतीय संगीत का जनक माना जाता है।
  • यजुर्वेद: यजुष शब्द का अर्थ यज्ञ है, यजुर्वेद संहिता में यज्ञों को सम्पन्न कराने में सहायक मंत्रो का संग्रह है। यह गद्य एवं पद्य दोनों शाली में है। यजुर्वेद कर्मकाण्ड प्रधान वेद है।
  • अथर्ववेद: अथर्ववेद संहिता लौकिक फल प्रदान करने वाली संहिता है। अथर्ववेद में उस समय के समाज का चित्र मिलता है. जब आर्यों ने अनार्यो के अनेक धार्मिक विश्वासों को अपना लिया था।

Q.36. सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है?
[A] ऋग्वेद
[B] यजुर्वेद
[C] सामवेद
[D] अथर्ववेद

Show Answer
Correct Answer: A [ऋग्वेद]

Notes: ऋग्वेद – सबसे प्राचीन तथा प्रथम वेद जिसमें मन्त्रों की संख्या 10627 है। इसका मूल विषय ज्ञान है। विभिन्न देवताओं का वर्णन है तथा ईश्वर की स्तुति आदि।


Q.37. अनुलोम विवाह किसे कहते है?
[A] उच्च वर्ण पुरुष का निम्न वर्ण नारी के साथ विवाह
[B] निम्न वर्ण पुरुष का उच्च वर्ण नारी के साथ विवाह
[C] उच्च वर्ण पुरुष का उच्च वर्ण नारी के साथ विवाह
[D] निम्न वर्ण पुरुष का निम्न वर्ण नारी के साथ विवाह

Show Answer
Correct Answer: B [उच्च वर्ण पुरुष का निम्न वर्ण नारी के साथ विवाह]

Notes: अनुलोम विवाह उच्च जाति के पुरूष और निम्न जाति की महिला के बीच विवाह होता था जबकि प्रतिलोम विवाह उच्च जाति की महिला और निम्न जाति के पुरुष के बीच विवाह था।


Q.38. उत्तर-वैदिक काल में किस देवता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था?
[A] प्रजापति
[B] इन्द्र
[C] विष्णु
[D] रुद्र

Show Answer
Correct Answer: A [प्रजापति ]

Notes: प्रजापति को सर्वोच्च देवता कहा गया, जबकि परीक्षित को मृत्युलोक का देवता कहा गया। उत्तर वैदिक काल में ही वासुदेव साम्प्रदाय एवं 6 दर्शनों – सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, पूर्व मीमांसा व उत्तर मीमांसा का अविर्भाव हुआ।


Q.39. तीन क्रमों (पगों) में तीनों लोक को माप लेने के कारण किसे 'उपक्रम' कहा गया है?
[A] सूर्य
[B] सवितृ
[C] मित्र
[D] विष्णु

Show Answer
Correct Answer: D [विष्णु]

Notes: वैदिक समय से ही विष्णु सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति तथा नियन्ता के रूप में मान्य रहे हैं। ऋग्वेद एवं अन्य वेदों में भी अनेको सूक्त विष्णु को समर्पित है जिसको विष्णु सूक्त भी कहा गया है। ऋग्वेद में सर्वप्रथम स्वतंत्र रूप से विष्णु को मंडल 1 के सूक्त 22 में वर्णन आया है जिसमे विष्णु के वामन अवतार के तीन पग से तीन लोक मापने के वर्णन है, जिसके कारण इन्हें उपक्रम कहा गया है।


Q.40. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ को 'शतसहस्त्री संहिता' के नाम से भी जाना जाता है?
[A] बृहत्सन्हिता
[B] महाभारत
[C] रामायण
[D] मनुस्मृति

Show Answer
Correct Answer: B [महाभारत]

Notes: महाभारत में मूलतः 8800 श्लोक थे तथा इसका नाम ‘जयसंहिता’ (विजय संबंधी ग्रंथ) था। बाद में श्लोकों की संख्या 24000 होने के पश्चात् यह वैदिक जन भरत के वंशजों की कथा होने के कारण ‘भारत‘ कहलाया। कालान्तर में गुप्त काल में श्लोकों की संख्या बढ़कर एक लाख होने पर यह ‘शतसाहस्त्री संहिता’ या ‘महाभारत’ कहलाया। महाभारत का प्रारम्भिक उल्लेख ‘आश्वलाय गृहसूत्र’ में मिलता है।


Q.41. वेदों की संख्या कितनी है?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पाँच

Show Answer
Correct Answer: C [चार]

Notes: वेद के विभाग चार है: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। ऋग-स्थिति, यजु-रूपांतरण, साम-गति‍शील और अथर्व-जड़। ऋक को धर्म, यजुः को मोक्ष, साम को काम, अथर्व को अर्थ भी कहा जाता है। इन्ही के आधार पर धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र की रचना हुई।


Q.42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (वेद)
A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. सामवेद
D. अथर्ववेद

सूची-II (यज्ञकर्ता)
1. हीता/होतृ
2. अध्वर्यु
3. उद्गाता/उद्गातृ
4. ब्रह्मा

[A] A—1, B—2, C—3, D—4
[B] A—2, B—1, C—3, D—4
[C] A—1, B—2, C—4, D—3
[D] A—4, B—3, C—2, D—1

Show Answer
Correct Answer: A [A—1, B—2, C—3, D—4]

Notes: ऋग्वेद से संबंधित पुरोहित-होता/होतृ कहलाता था ( ऋक् संहिता का पुनर्सृजन कर प्रार्थना कराने वाले पुरोहित)।

  • अध्वर्यु वैदिक कर्मकांड के चार मुख्य ऋत्विजों में एक अन्यतम त्रत्विज्‌। ‘अध्वर्यु’ का अर्थ ही है ‘यज्ञ करनेवाला’। वह अपने मुख से तो यज्ञमंत्रों का उच्चारण करता जाता है और अपने हाथ से यज्ञ की सब विधियों का संपादन भी करता है। अध्वर्यु का अपना वेद ‘यजुर्वेद’ है, जिसमें गद्यात्मक मंत्रों का विशेष संग्रह किया गया है और यज्ञ के विधानक्रम को दृष्टि में रखकर उन मंत्रों का वही क्रम निर्दिष्ट किया गया है।
  • उद्गाता यज्ञ में औद्गात्र कर्म करने वाले एक ऋषि थे, जिनकी सृष्टि पहले भगवान विष्णु ने की थी। यह हंसनारायण के मुख से उत्पन्न हुए थे। उद्गाता सामवेद के बड़े ज्ञाता थे।
  • ब्रह्मवेद अथर्ववेद का ही एक नाम है। अथर्ववेद का साक्षात्कार ‘अथर्वा’ नामक ऋषि ने किया था, इसलिए इसका नाम अथर्ववेद हो गया। यज्ञ के ऋत्विजों में से ब्रह्मा के लिए अथर्ववेद का उपयोग होता था, अत: इसको ‘ब्रह्मवेद’ भी कहते हैं।

Q.43. उपनिषद् पुस्तकें किस पर लिखी जाती थी?
[A] धर्म पर
[B] योग पर
[C] विधि पर
[D] दर्शन पर

Show Answer
Correct Answer: D [दर्शन पर]

Notes: उपनिषद् हिन्दू धर्म के महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ हैं। ये वैदिक वाङ्मय के अभिन्न भाग हैं। ये संस्कृत में लिखे गये हैं। इनकी संख्या लगभग 200 है, किन्तु मुख्य उपनिषद 13 हैं। हरेक उपनिषद किसी न किसी वेद से जुड़ा हुआ है। इनमें परमेश्वर, परमात्मा-ब्रह्म और आत्मा के स्वभाव और सम्बन्ध का बहुत ही दार्शनिक और ज्ञानपूर्वक वर्णन दिया गया है।


Q.44. वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली कैसी थी?
[A] निरंकुश
[B] प्रजातंत्र
[C] गणतंत्र
[D] वंशानुगत राजतंत्र

Show Answer
Correct Answer: C [गणतंत्र]

Notes: वैदिक काल में राजतंत्रात्मक प्रणाली प्रचलित थी। इसमें शासन का प्रमुख राजा होता था। राजा वंशानुगत तो होता था परन्तु जनता उसे हटा सकती थी। वह क्षेत्र विशेष का नहीं बल्कि जन विशेष का प्रधान होता था।


Q.45. 'गोत्र' व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
[A] ऋग्वैदिक काल में
[B] उत्तर-वैदिक काल में
[C] महाकाव्य काल में
[D] सूत्रकाल में

Show Answer
Correct Answer: B [उत्तर-वैदिक काल में]

Notes: गोत्र व्यवस्था का प्रचलन भी उत्तर वैदिक काल से ही प्रारम्भ हुआ माना जाता है।


Q.46. किस रचना में नारी को सुरा और पांसा के साथ तीन प्रमुख बुराइयों में शामिल किया गया है?
[A] मैत्रायणी संहिता
[B] जावाल उपनिषद्
[C] शतपथ ब्राह्मण
[D] छांदोग्य उपनिषद्

Show Answer
Correct Answer: A [मैत्रायणी संहिता]

Notes: मैत्रायणी संहिता में- स्त्री की तुलना मदिरा,विष, पासे से की गई है।


Q.47. निम्नलिखित में से कौन मूलतः ‘जल या समुद्र का देवता' था?
[A] इन्द्र
[B] नासत्य/आश्विन
[C] वरुण
[D] मित्र

Show Answer
Correct Answer: C [वरुण]

Notes: वरूण देवता को जल या समुद्र का देवता माना जाता है।

  • वरुण देवता को देवताओं के देवता माना जाता है।
  • देवताओं के तीन वर्गो (पृथ्वी स्थान, वायु स्थान और आकाश स्थान) में वरुण का सर्वोच्च स्थान है।
  • वरुण देवता ऋतु के संरक्षक थे इसलिए इन्हें ‘ऋतस्यगोप’ भी कहा जाता था।

Q.48. ऋग्वेद के 10वें मंडल में निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रोत विवाह समारोहों पर प्रकाश डालता है?
[A] सूर्या सूक्त
[B] पुरुष सूक्त
[C] दान स्तुति
[D] उर्ण सूत्र

Show Answer
Correct Answer: A [सूर्या सूक्त]

Notes: ऋग्वेद के 10वें मंडल में सूर्य सूक्त विवाह समारोहों पर प्रकाश डालता है।


Q.49. निम्नलिखित में से उत्तर वैदिक काल में लिखे गये ग्रंथों का सही क्रम कौन-सा है?
[A] वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद्
[B] वेद, उपनिषद्, ब्राह्मण और आरण्यक
[C] उपनिषद्, वेद, ब्राह्मण और आरण्यक
[D] वेद, आरण्यक, ब्राह्मण और उपनिषद्

Show Answer
Correct Answer: A [वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद्]

Notes: वैदिक साहित्य से तात्पर्य उस विपुल साहित्य से है जिसमें वेद, ब्राह्मण, अरण्यक एवं उपनिषद् शामिल हैं। वर्तमान समय में वैदिक साहित्य ही हिन्दू धर्म के प्राचीनतम स्वरूप पर प्रकाश डालने वाला तथा विश्व का प्राचीनतम् स्रोत है। रचना के अनुसार प्रत्येक शाखा की वैदिक शब्द-राशि के चार भाग हैं। वेद के मुख्य मन्त्र भाग को संहिता कहते हैं। संहिता के अलावा हरेक में टीका अथवा भाष्य के तीन स्तर होते हैं। कुल मिलाकर ये हैं :

  • संहिता (मन्त्र भाग)।
  • ब्राह्मण-ग्रन्थ (गद्य में कर्मकाण्ड की विवेचना)।
  • आरण्यक (कर्मकाण्ड के पीछे के उद्देश्य की विवेचना)।
  • उपनिषद (परमेश्वर, परमात्मा-ब्रह्म और आत्मा के स्वभाव और सम्बन्ध का बहुत ही दार्शनिक और ज्ञानपूर्वक वर्णन)।

Q.50. आर्य भारत में बाहर से आए और सर्वप्रथम बसे थे -
[A] सामातट में
[B] प्रागज्योतिष में
[C] पंजाब में
[D] पांचाल में

Show Answer
Correct Answer: C [पंजाब में]

Notes: आर्य सर्वप्रथम पंजाब एवं अफगानिस्तान में बसे। मैक्स मूलर ने आर्यों का मूल निवास-स्थान मध्य एशिया को माना है। आर्यों द्वारा निर्मित सभ्यता वैदिक सभ्यता कहलाई।

हमारे विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रश्नों की जाँच की गयी है। अगर आपको किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद!

Ancient Indian History GK Quiz in Hindi:

  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 1
  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 2
  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 3
  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 4
  • Ancient Indian History GK Quiz in Hindi Part 5
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें :

  • कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh

    कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh

  • Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More

    Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More

  • कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी

    कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

Recent Posts

  • अम्लीय वर्षा क्या है – प्रकार, कारण, दुष्परिणाम एवं समाधान || Amliya Varsha
  • महाराज धीरेन्द्र कृष्ण का जीवन परिचय – बागेश्वर बालाजी धाम || Bageshwar Dham
  • Anusha Dandekar Biography – Height, Age, Boyfriend, Husband, Family
  • कुंभ राशि : आज का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Kumbh
  • Deepak Hooda Biography – Cricketer, Age, Height, Wife, Family, IPL, Net Worth & More
  • कैलाश पर्वत – Kailash Parvat || 10 अनसुलझे रहस्य || पूरी जानकारी
  • हॉकी खेल का इतिहास – Hockey Information in Hindi
  • शिव चालीसा – Shiv Chalisa Lyrics in Hindi
  • श्री हनुमान चालीसा – Hanuman Chalisa Hindi
  • फुटबॉल खेल का इतिहास – Football History and Rules in Hindi

Categories

  • Amazon Quiz Answers
  • Answer Key
  • App Review
  • Basic Chemistry
  • Basic Knowledge
  • Biography
  • Biography in Hindi
  • Celebrity
  • Chalisa
  • computer knowledge
  • CTET
  • Ecommerce
  • Education
  • Election Result
  • Entertainment Service
  • Featured
  • Games
  • GK Questions
  • Government Scheme
  • Government Schemes
  • hindi grammer
  • india gk
  • India History
  • Indian History GK Quiz
  • Ipl cricket
  • latest news
  • LOAN
  • NEET Exam
  • Pahada Table
  • political science
  • Psychology
  • Rajasthan Exam Paper
  • Rajasthan Exam Solved Paper
  • Rajasthan Gk
  • rajasthan gk in hindi
  • Rajasthan GK Quiz
  • Rashifal
  • Reasoning Questions in Hindi
  • REET IMPORTANT QUESTION
  • Religious
  • Sanskrit Grammar
  • Science
  • Technical Tips
  • ugc net jrf first paper
  • Uncategorized
  • word history
  • World geography
  • Yoga
  • भूगोल
  • राजस्थान का इतिहास
  • राजस्थान का भूगोल

10 Popular Posts

1500+ Psychology Questions in Hindi || मनोविज्ञान प्रश्न || REET/CTET/RPSC
REET Exam Leval 2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
मौर्यवंश पीडीएफ़ नोट्स व वीडियो-Rajasthan Gk – Important Facter
REET Exam Level 2 Part-2 -सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
भारतीय संविधान के संशोधन – Important Amendments in Indian Constitution
Sukanya Samriddhi Yojana-सुकन्या योजना की पूरी जानकारी देखें
REET Exam Level 2 Quiz-8-सामाजिक-महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || प्रतिदिन 30 प्रश्न
psychology quiz 3
Corona Virus || कोरोना वायरस क्या है || लक्षण || बचाव
ugc net answer key first paper December 2019

Footer

जनरल नॉलेज

 Indian Calendar 2022
 Reasoning Questions in Hindi
 बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी
 हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित
 हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें
 आज का राशिफल
 कल मौसम कैसा रहेगा?
 WinZO Game App क्या है
  कैरम बोर्ड गेम कैसे खेलें
 स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
 पर्यावरण प्रदूषण क्या है

Top 10 Articles

 100 Pulses Name in Hindi and English
 60 Dry Fruits Name In Hindi and English
 Week Name in English Hindi
 100 Vegetables Name In English and Hindi
 100 Animals Name in English
 100 flowers Name in English
 Week Name in English Hindi
 Cutie Pie Meaning in Hindi
 At The Rate Kya Hota Hain
 Colours Name in English

Top 10 Articles

 Spice Money Login
 DM Full Form
 Anjana Om Kashyap Biography
 What is Pandora Papers Leaks
 Safer With Google
 Turn Off Google Assistant
 Doodle Champion Island Games
 YouTube Shorts क्या है
 Starlink Satellite Internet Project Kya Hai
 Nitish Rana biography in Hindi
Copyright ©2020 GKHUB DMCA.com Protection Status Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us