आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे महंत बालकनाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi Biography in Hindi) का जीवन परिचय, आयु, परिवार,शिक्षा, जाति, संपत्ति और राजनैतिक जीवन के बारे में बताएंगे।
Mahant Balaknath yogi Biography,Mahant Balaknath yogi Family,Mahant Balaknath yogi Education,Mahant Balaknath yogi Political Career
महंत बालकनाथ योगी का जीवन परिचय – Mahant Balaknath
महंत बालकनाथ योगी एक स्तरीय राजनीतिज्ञ है वे अभी वर्तमान में अलवर से भारतीय जनता पार्टी से सांसद है राजनीती से जुड़े होने के बावजूद वे एक समाज सुधारक, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आध्यात्मिक गुरु है। वे नाथ संप्रदाय के आठवें महंत है।
महंत बालक नाथ योगी को राजस्थान का योगी आदित्यनाथ भी कहा जाता है।
महंत बालकनाथ योगी ने मात्र 6 -7 साल की उम्र में अपने घर परिवार को छोड़कर सन्यास के मार्ग को अपना लिया था , उसके बाद महंत बालकनाथ योगी ने अस्थल बोहर के मठाधीश के रूप में नाथ सम्प्रदाय के सबसे बड़े मठ में आठवें मठाधीश के रूप में पद भार संभाला। फिर इन्होने राजनीती में भी भाग्य अजमाया और 2019 में इन्होने अलवर से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बनें।
महंत बालकनाथ योगी कौन है?
नाम | महंत बालकनाथ योगी |
जन्म | 16 अप्रैल 1984 |
बचपन का नाम | गुरुमुख |
आयु | 39वर्ष |
जन्म स्थान | कोहराना गांव,बहरोड़(अलवर) |
धर्म | सनातन हिन्दू |
पिता नाम | सुभाष यादव |
माता का नाम | उर्मिला देवी |
गुरु | महंत चांदनाथ |
पेशा | राजनीतिज्ञ, साधु |
वर्तमान सांसद | अलवर |
महंत बालकनाथ का पारिवारिक परिचय:
इनका जन्म 16 अप्रैल 1984 को अलवर जिले के बहरोड़ तहसील के कोहराना गांव में हुआ। इनके बचपन नाम गुरुमुख था। इनके पिता जी का नाम सुभाष यादव व माता का नाम उर्मिला देवी है इनका परिवार किसानी से जुड़ा हुआ है। उनके दादाजी का नाम फूलचंद यादव तथा दादी मां का नाम संतरो देवी है।
इन्हें राजस्थान के अलवर से लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावों में उतारा गय था और उन्होंने 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को 3 लाख वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता।
महंत बालकनाथ के जीवन का सफर:
बालकनाथ योगी बचपन से ही बाबा खेतानाथ के शिष्य थे इनके परिवार वालों ने इन्हें संत बनाने के लिए तथा गुरुओं की सेवा करने के लिए बाबा खेतानाथ को सौंप दिया था और ये मात्र 6 -7 साल की उम्र में इन्होंने सन्यास धारण करके बाबा खेतानाथ के पास चले गए थे।
इनके बचपन का नाम गुरुमुख था । इनकी शिक्षा दीक्षा बाबा सोमनाथ से हुई तथा इसके बाद में इन्हें अस्थल बोहर रोहतक में महंत चांदनाथ योगी के पास भेज दिया, वहीं पर इनका नाम गुरुमुख से बालकनाथ हुआ।
चाँदनाथ योगी के शिष्यत्व में 29 जुलाई 2016 में योगी आदित्यनाथ तथा योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति में इन्हें अस्थल बोहर का उत्तराधिकारी बनाया गया।
इसके बाद सितंबर 2017 में चांदनाथ योगी के ब्रह्मलीन होने पर बालकनाथ को यहाँ का मठाधीश बनाया गया। इसके बाद में इन्होने अपना भाग्य राजनीती में अजमाया और इन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीत करके अलवर के सांसद बने।
वर्तमान समय में महंत बालक नाथ योगी हरियाणा के रोहतक में “बाबा मस्तनाथ मठ” के मठाधीश तथा “बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय” के कुलाधिपति है और अलवर से लोकसभा के सांसद भी हैं।
अभी चर्चा में क्यों ?
राजस्थान में राजनीती में परिवर्तन देखने वाले इनके चाहने वाले इनको भारतीय जनता पार्टी से राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप देखना पसंद करतें हैं। क्यों कि ये अपनी लोकसभा सीट में काफी लोकप्रिय हैं। वे आम लोगों से जुड़े हुए है। लोगों की समस्याओं को सुनते भी है और उनका समाधान भी करवाते हैं।
निष्कर्ष :
FAQS
1. महंत बालकनाथ कौन है?
उत्तर – अलवर लोकसभा के सांसद है और हरियाणा के रोहतक में “बाबा मस्तनाथ मठ” के मठाधीश तथा “बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय” के कुलाधिपति है।
2. महंत बालकनाथ का जन्म कब हुआ?
उत्तर – 16 अप्रैल 1984
3. महंत बालकनाथ के जन्म का नाम क्या था?
4 . महंत बालकनाथ वर्तमान में कोनसी लोकसभा के सांसद है?
5. राजस्थान का आदित्यनाथ योगी किसको कहतें है?
- Winzo App Download
- Hotstar App Download
- Winzo App Download
- Vision 11 Apk Download
- Howzat App Download
- Dream11 Download
- IPL 2023 Schedule
- MBA Chai Wala
- Anusha Dandekar Biography
- Deepak Hooda Biography
- Veer Mahaan Biography
Leave a Reply